BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि बुरा बनने का अपना मजा है। वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर के जरिए ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा दद्दारियो, केली रोरबाक और जॉन बास के साथ अपनी तस्वीर साझा की। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘बुरा बनने में बहुत मजा आता है! ‘बेवॉच’ के कलाकार सिनेमाकॉन 2017 विक्टोरिया लीड्स में.. ‘बेवॉच’ ..द रॉक, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा दद्दारियो, केली रोरबाक और जॉन बास।’प्रियंका ने जॉनसन और एफ्रॉन के साथ भी अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने दोनों के साथ को मजेदार बताया। यह फिल्म 1990 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘बेवॉच’ पर आधारित है। फिल्म मई में सिनोमाघरों में प्रदर्शित होगी।साभार-khaskhabar.com  

Read More

हांगकांग के अभिनेता अभिनेता जैकी चैन के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से अपने अभिनय यात्रा की शुरुआत करने वाली दिशा पटानी का कहना है कि उन्होंने अपने करियर के लिए कोई अगली रणनीति नहीं बनाई है। किस्मत जिधर ले जाएगी, उधर चली जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करियर की क्या याजना है, के जवाब में दिशा ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, ‘मैंने अभी कोई योजना नहीं बनाई है। ‘कुंग फू योगा’ के लिए भी कोई योजना नहीं बनाई थी। देखते हैं आगे क्या होता है।’ दिशा को पॉण्ड्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ प्रेम संबंध की हो रही चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि यह सब बस ‘ट्रोल’ है। अभिनेत्री ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर आने वाले ट्रोल को मैं कभी गंभीरता से नहीं लेती। यह मेरे काम का हिस्सा नहीं है। यह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता।’ खबर है कि दिशा ने ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ में सारा अली खान की जगह ले ली है, लेकिन दिशा ने ऐसी खबरों को नकार दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन पर काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। परिणीति ने एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवार्डस के अवसर पर कहा, गोलमाल अगेन की शूटिंग मजेदार है। मैंने शूटिंग शुरू कर दी है। अभी तक इससे अछे सेट पर काम नहीं किया है। रोहित और गोलमाल की पूरी टीम बेहतरीन है। फिल्म बड़ी है, इसलिए मैं पूरी टीम के साथ मजेदार समय बिता रहा हूं। टीम मेरे लिए परिवार जैसी बन गई है। इस बारे में उन्होंने कहा, गोलमाल एक शानदार श्रृंखला है। करीना ने इस कड़ी की दो फिल्मों में काम किया है और अब मैं इसे कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अछा काम करूंगी। उन्होंने कार्यक्रम में युवा आइकॉन ऑफ द ईयर (महिला) का पुरस्कार हासिल किया। वर्ष के युवा आइकन (पुरुष) से आयुष्मान खुराना को सम्मानित किया गया। वह यशराज फिल्म्स की मेरी प्यारी बिंदु में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखेंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को लेकर न जानें कितनी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शो में मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अब कभी शो पर न लौटने का मन बना लिया है और उनके अलावा शो के दूसरे स्टार्स असगर अली, चंदन प्रभाकर ने भी शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। अपने साथियों द्वारा शो का बायकॉट करने के कारण कपिल शर्मा को पिछले दिनों अपने शो की शूटिंग भी रद्द करनी पडी थी। शनिवार शाम को प्रसारित हुए एपिसोड में नाम शबाना के अभिनेता मनोज बाजपेयी और तापसी पन्नू आए थे। मंच पर इन दो सितारों के अतिरिक्त अधिकतर समय कपिल शर्मा अकेले रहे। कुछ देर के लिए कीकू शारदा आए थे। मंच में सिर्फ कपिल शर्मा को देखकर दर्शकों को भी शो देखने का मजा नहीं आया। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा का शो बंद होने जा रहा है। मिड-डे में छपी एक खबर के अनसार, ‘शो को अगले महीने रिनुअल होना है। एक सूत्र के अनुसार यह लगभग 106 करोड की डील होनी है लेकिन चैनल कलाकारों में चल रहे विवाद के कारण अपना हाथ पीछे खींचने की सोच रहा है।’ इसके आगे उस सूत्र ने बताया है, ‘कपिल को अपने शो को कैंसिल करना पड़ा था क्योंकि वो बड़े सेलेब्स को अपने शो पर बुलाने में नाकामयाब रहे थे। यहां तक कि वो बीकानेर में अपनी आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ के शूट के लिए निकल गए हैं और 29 मार्च को मुंबई लौटेंगे।’ सोर्स ने यह भी बताया है कि जहां सुनील को एक शो के 7 लाख रुपये मिलते हैं वहीं कपिल को लगभग 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। भले ही लोगों का ध्यान सुनील की तरफ हो लेकिन इस सारे विवाद से जो व्यक्ति सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है वो चंदन है। जिसके साथ फ्लाइट में इतना विवाद शुरू हुआ था। वो शो पर लौटना चाहता है लेकिन अब उस स्टेज पर लौटना उतना आसान नहीं रहा है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगामी 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली बाहुबली: द कन्क्लूजन उर्फ बाहुबली-2 का निर्माताओं द्वारा नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें प्रभास युद्ध वाले बैकग्राउंड में पेड के तने पर दौडते हुए नजर आ रहे हैं। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? फैंस इस सवाल का जवाब पिछले दो सालों से ढूंढ रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि ट्रेलर में उन्हें यह जवाब मिल जाएगा लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। अब उन्हें इसका जवाब 28 अप्रैल को मिलेगा जब यह फिल्म रिलीज होगी। लेकिन कुछ लोगों को हमसे पहले बाहुबली: द कन्क्लूजन देखने का मौका मिला है। मार्च 26 को टीम हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में इसकी प्री रिलीज रखने वाली है। प्री रिलीज से पहले निर्माताओं ने फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया है। एक लीडिंग न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह इवेंट भारत का पहला लाइव वर्चुअल रिएलिटी वाला इवेंट होगा। इससे फैंस को अपनी सीट पर बैठकर उस स्थल पर मौजूद होने का अनुभव मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर को अब तक 100 मिलियन लोग देख चुके हैं। 25 मार्च को करण जौहर ने ट्वीट किया था- सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर। 100 मिलियन व्यूज। अगर रिपोट्र्स पर विश्वास किया जाए तो प्रभास बाहुबली के लिए 16 घंटे काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वो ढेर सारे एक्शन सींस करते हुए नजर आएंगे। पोस्टर को बाहुबली फिल्म के ट्विटर से शेयर किया गया है। जिसे कैप्शन दिया है- आज रात बाहुबली-2 प्री रिलीज इवेंट के लिए तैयार हो जाइए! लाइव देखिए। इस फिल्म को एसएस राजमौली ने निर्देशित किया है। वहीं इसे तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी का किरदार निभाकर रातोंरात मशहूर हुई शिल्पा शिंदे और निर्माता बेनिफर कोहली के बीच अब नया विवाद खड़ा हो गया है। शिल्पा शिंदे ने भाभी जी घर पर हैं की निर्माता बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज की है। शिल्पा शिंदे ने मुंबई के मलाड पुलिस थाने में संजय कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।   शिल्पा का आरोप है कि कोहली शूटिंग के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। कई बार तो कोहली ने जबरन कमर में हाथ डालने की भी कोशिश की थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। छोटे पर्दे की भाभी जी शिल्पा शिंदे का टीवी प्रोडक्शन हाउस एडिट-2 संपादित द्वितीय के साथ कुछ मतभेद हो गया था। उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था। इसके बाद वह शो से निकल गईं। इसके बाद इस धारावाहिक में अभिनेत्री शुभांगी अत्रे भाभी जी का रोल कर रही है। शिल्पा शिंदे पर बेनिफर ने बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोडऩे के लिए 12 करोड़ रुपए का दावा किया था। बेनिफर की अपील पर मुंबई में सिनेमा और टीवी कलाकारों के संगठन सिनेटा ने शिल्पा के काम करने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है। शो छोडऩे पर शिल्पा ने दावा किया था कि प्रोडक्शन हाउस ने उनसे कठपुतली की तरह काम कराया और उनके साथ एक विशेष कांट्रेक्ट करना चाहा। शिल्पा ने कहा था कि उन्होंने कभी सेट पर काम करने को लेकर नखरे नहीं किए।  साभार-khaskhabar.com      

Read More

गत वर्ष आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदाडो की असफलता ने ऋतिक रोशन के करियर को लेकर सवालिया निशान लगा दिया था। करोडों की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 55 करोड का कारोबार किया, जिससे उसकी लागत भी बाहर नहीं आ पायी थी। ऋतिक रोशन के लिए ‘काबिल’ एक बार फिर से बॉलीवुड में उन्हें दमदार तरीके से खडा करने में कामयाब हुई है। मोहनजोदड़ो के बाद जिस तरह उनके स्टारडम पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया था। साल की शुरुआत में काबिल इसका करार जवाब लेकर आयी है । 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई ने बॉलीवुड में उनके लिए कई रास्ते खोल दिए हैं। एक तरफ जहां वह हिंदी सिनेमा में अपने अगले कदम की प्लानिंग बेहद ध्यान से कर रहे हैं। वहीं कई फिल्मों की पटकथा का चयन करने से पहले अब वह किरदार और कहानी पर अधिक बल दे रहे हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि आने वाले 2 साल ऋतिक के करियर के लिए प्रमुख माने जा रहे हैं। इसकी वजह वो दो बडी फिल्में हैं जिनकी चर्चा लंबे समय से शुरू है। कृष 4 और कबीर खान की आने वाली फिल्म ऋतिक के करियर के लिए बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आएगी। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए उन्हीं फिल्मों को महत्व देंगे, जो हिंदी सिनेमा के चलन में है। कृष 4 ऋतिक की ब्लॉकबस्टर फिल्म कृष की फ्रेंचाइजी है। पिता राकेश रोशन के देख-रेख में बनी इस फिल्म के तीनों पार्ट ने ऋतिक रोशन को बॅालीवुड का सुपरस्टार बनाया है। काबिल को भी उनके पिता राकेश रोशन ने बनाया था। जब भी ऋतिक के करियर की गाडी डगमगायी है, तब उनके पिता ने ही उन्हें एक सुपरहिट फिल्म का तोहफा दिया है। पिछली फिल्मों से ऋतिक रोशन को केवल असफलता ही मिली है। खासकर मोहनजोदारो से उन्हें बहुत उम्मीद थी। काबिल से उन्हें नई राह मिली है। वह अब खुद को दोबारा स्टारडम की रोशनी में लाना चाहते हैं। कृष 4 की बॅाक्स ऑफिस पर करोडों की कमाई मुमकिन है। यह फिल्म 200 करोड का आंकडा पार कर सकती है। कबीर खान की पिछली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ब्लॉकबस्टर रही है। जल्द ही वह टयूबलाइट में सलमान खान के साथ वापसी की तैयारी में हैं। ऋतिक के करियर के लिए कबीर खान का जुडना एक धमाकेदार हिट साबित हो सकता है। ऋतिक इन दिनों सिर्फ बिग बैनर की जगह उन्हीं फिल्मों पर फोकस करेंगे जिनकी कहानी में दम हो। वह इस वक्त किसी खास पटकथा की तलाश भी कर रहे हैं। ताकि कृष 4 से पहले वह एक और फिल्म की पटकथा पर काम शुरू कर दें। बीते साल के मुकाबले ऋतिक का फोकस इस साल केवल करियर पर होगा। वह किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। कहीं ना कहीं बॅालीवुड के स्टार के विवादों का असर उनके करियर पर पडता है। साभार-khaskhabar.com        

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को पिछले कई दिनों से अपने आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। वो इन दिनों दो फिल्मों के लिए एक साथ काम करना पड़ा। वह जहां ‘हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई’ की शूटिंग कर रही थी, वहीं उन्हें ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए डबिंग तथा इसके प्रमोशन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना पड़ा। हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई में वह अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की भूमिका में हैं, जबकि हाफ गर्लफ्रेंड में वह दिल्ली की एक लड़की के किरदार में हैं। श्रद्धा ने बताया, ‘हसीना.. में हसीना और हाफ गर्लफ्रेंड में रिया सोमानी का किरदार दो अलग-अलग तरह की भूमिकाएं हैं। दोनों फिल्मों के लिए साथ काम करना निश्चित रूप से मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा।’ हाफ गर्लफ्रेंड में श्रद्धा कपूर के अलावा अर्जुन कपूर और रिहा चक्रवर्ती मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर बनी है। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

महज 14वें दिन ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 100 करोड क्लब में शामिल हुई, जो आलिया के करियर की दूसरी 100 करोडी फिल्म बन गई है। आलिया ने अपने करियर में हाईवे, उडता पंजाब, डिअर जिंदगी जैसे कई अलग अलग और चैलेंजिंग भूमिकाएं बखूबी निभाई हैं। लेकिन अब तक वो एक ही 100 करोडी फिल्म कर पाई थीं। अलिया की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100.74 करोड रुपए की कमाई कर ली है। आलिया के नाम अब दो 100 करोडी फिल्में हो चुकी हैं। इससे पहले आलिया की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ ने भी 100 करोड का आंकडा पार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 102 से अधिक कमाई की थी। आलिया ने अपने करियर में जितनी तरह की भूमिकाएं निभाई हैं उनकी झलक ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में नजर आई। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। अब बॉलीवुड के निर्माता आँख मूंदकर भी आलिया पर विश्वास कर सकते हैं। आलिया फिलहाल एक ब्रेक पर हैं और वो छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ड्रैगन’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। रणबीर भी फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ ‘गल्ली बॉय’ में भी नजर आएंगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह हॉलीवुड के लिए बॉलीवुड को नहीं छोड़ेंगी। इस साल ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में कदम रखने वाली दीपिका ने कहा कि हॉलीवुड में काम करने से उनकी क्रियात्मकता में बढ़ावा हुआ है, लेकिन वह अपनी बुनियाद को कभी नहीं भूलेंगी। दीपिका ने कहा, ‘मैं अपने घर और अपनी बुनियाद से बेहतर रूप से परिचित हूं, इसलिए इसमें कोई बदलाव नहीं आने वाला। मैंने हॉलीवुड में अपने कार्य को बढ़ाने और विभिन्न परिस्थितियों में विभिन्न लोगों के साथ काम के अनुभव के लिए कदम रखा।’ अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म जगत में लोग अपनी कहानी दर्शाने और अपने अनुभवों को साझा करते हैं। मेरे लिए यह एक शानदार अवसर रहा है।’दीपिका को यहां सीएनबीसी-टीवी 18 इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स समारोह में एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया। अभिनेत्री से जब सुपरस्टार शाहरुख खान और विन डीजल में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने दोनों को चुनना पसंद किया। फिल्म ‘पीकू’ की अभिनेत्री ने कहा कि उनकी वित्तीय संबंधी सभी चीजों का ध्यान उनके पिता और दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी रहे प्रकाश पादुकोण रखते हैं। इस कारण उनका ध्यान केवल अपने काम पर रहता है। दीपिका को संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। साभार-khaskhabar.com    

Read More

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का मानना है कि फिल्म जगत से जुड़ी शख्सियतों के बच्चे (स्टार किड्स) हमेशा जांच के दायरे में रहते हैं। एनडीटीवी के परामर्श संपादक विक्रम चंद्रा के साथ बातचीत के दौरान माधुरी ने कहा, ‘किसी बाहरी का इस उद्योग में आना और अपना नाम बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि स्टार किड्स के लिए भी यह मुश्किल है, क्योंकि वे हमेशा जांच के दायरे में रहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बाहरी व्यक्ति की तुलना में स्टार किड्स को बारीकी से जांचना थोड़ा मुश्किल काम है।’ माधुरी ने गुरुवार को चल रहे फिक्की फ्रेम्स 2017 में अपने डॉक्टर पति श्रीराम माधव नेने के साथ पैनल चर्चा की शोभा बढ़ाई।   उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह मुश्किल है या आसान, लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप इसी उद्योग से हैं तो आप जानते हैं कि यह काम कैसे होता है, क्योंकि आपने अपने माता-पिता को काम करते देखा है और आप जानते हैं कि पूरा उद्योग कैसे काम करता है।’ गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से आईं माधुरी का मानना है कि किसी बाहरी व्यक्ति के लिए फिल्म इंडस्ट्री को समझना थोड़ा मुश्किल है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगामी तमिल फिल्म ‘पावर पांडी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे दिग्गज अभिनेता राज किरण ने बुधवार को उन्हें एक बार फिर दर्शकों से ‘हीरो के रूप में’ परिचित कराने के लिए अभिनेता-निर्माता-निर्देशक धनुष का आभार जताया। राज किरण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘27 वर्ष बाद, धनुष मुझे दोबारा हीरो के रूप में परिचित करा रहे हैं। मैं उनका आभारी हूं और बहुत उत्साहित हूं।’ बताया जाता है कि ‘पावर पांडी’ में राज किरण 64 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो स्टंटमैन रह चुका है। इस फिल्म के जरिये धनुष बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने वुंडरबार फिल्म्स के तहत इसका निर्माण भी किया है। तमिलनाडु में फिल्म के वितरक के. प्रोडक्शंस के राजाराजन होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी अगली रिलीज ‘बाहुबली 2’ की तुलना में ‘पावर पांडी’ को लेकर अधिक आश्वस्त हूं।’ फिल्म में प्रसन्ना, छाया सिंह और दिव्यदर्शिनी भी हैं। यह 14 अप्रैल को रिलीज होगी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More