देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हांगकांग के अभिनेता अभिनेता जैकी चैन के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से अपने अभिनय यात्रा की शुरुआत करने वाली दिशा पटानी का कहना है कि उन्होंने अपने करियर के लिए कोई अगली रणनीति नहीं बनाई है। किस्मत जिधर ले जाएगी, उधर चली जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करियर की क्या याजना है, के जवाब में दिशा ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, ‘मैंने अभी कोई योजना नहीं बनाई है। ‘कुंग फू योगा’ के लिए भी कोई योजना नहीं बनाई थी। देखते हैं आगे क्या होता है।’
दिशा को पॉण्ड्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ प्रेम संबंध की हो रही चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि यह सब बस ‘ट्रोल’ है।
अभिनेत्री ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर आने वाले ट्रोल को मैं कभी गंभीरता से नहीं लेती। यह मेरे काम का हिस्सा नहीं है। यह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता।’ खबर है कि दिशा ने ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ में सारा अली खान की जगह ले ली है, लेकिन दिशा ने ऐसी खबरों को नकार दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
क्या अभी और शव यात्राओं का इंतजार करें?
क्या है उड़न तश्तरियां का रहस्य?