BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बॉलीवुड या हॉलीवुड दोनों में से किसे चुनेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड या हॉलीवुड दोनों में से किसे चुनेंगी दीपिका पादुकोणअभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह हॉलीवुड के लिए बॉलीवुड को नहीं छोड़ेंगी। इस साल ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में कदम रखने वाली दीपिका ने कहा कि हॉलीवुड में काम करने से उनकी क्रियात्मकता में बढ़ावा हुआ है, लेकिन वह अपनी बुनियाद को कभी नहीं भूलेंगी।

दीपिका ने कहा, ‘मैं अपने घर और अपनी बुनियाद से बेहतर रूप से परिचित हूं, इसलिए इसमें कोई बदलाव नहीं आने वाला। मैंने हॉलीवुड में अपने कार्य को बढ़ाने और विभिन्न परिस्थितियों में विभिन्न लोगों के साथ काम के अनुभव के लिए कदम रखा।’

अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म जगत में लोग अपनी कहानी दर्शाने और अपने अनुभवों को साझा करते हैं। मेरे लिए यह एक शानदार अवसर रहा है।’दीपिका को यहां सीएनबीसी-टीवी 18 इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स समारोह में एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया।

अभिनेत्री से जब सुपरस्टार शाहरुख खान और विन डीजल में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने दोनों को चुनना पसंद किया। फिल्म ‘पीकू’ की अभिनेत्री ने कहा कि उनकी वित्तीय संबंधी सभी चीजों का ध्यान उनके पिता और दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी रहे प्रकाश पादुकोण रखते हैं। इस कारण उनका ध्यान केवल अपने काम पर रहता है।

दीपिका को संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More