देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी का किरदार निभाकर रातोंरात मशहूर हुई शिल्पा शिंदे और निर्माता बेनिफर कोहली के बीच अब नया विवाद खड़ा हो गया है। शिल्पा शिंदे ने भाभी जी घर पर हैं की निर्माता बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज की है। शिल्पा शिंदे ने मुंबई के मलाड पुलिस थाने में संजय कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
शिल्पा का आरोप है कि कोहली शूटिंग के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। कई बार तो कोहली ने जबरन कमर में हाथ डालने की भी कोशिश की थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। छोटे पर्दे की भाभी जी शिल्पा शिंदे का टीवी प्रोडक्शन हाउस एडिट-2 संपादित द्वितीय के साथ कुछ मतभेद हो गया था। उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था। इसके बाद वह शो से निकल गईं। इसके बाद इस धारावाहिक में अभिनेत्री शुभांगी अत्रे भाभी जी का रोल कर रही है। शिल्पा शिंदे पर बेनिफर ने बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोडऩे के लिए 12 करोड़ रुपए का दावा किया था। बेनिफर की अपील पर मुंबई में सिनेमा और टीवी कलाकारों के संगठन सिनेटा ने शिल्पा के काम करने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है। शो छोडऩे पर शिल्पा ने दावा किया था कि प्रोडक्शन हाउस ने उनसे कठपुतली की तरह काम कराया और उनके साथ एक विशेष कांट्रेक्ट करना चाहा। शिल्पा ने कहा था कि उन्होंने कभी सेट पर काम करने को लेकर नखरे नहीं किए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बालकनी में बिना ब्लाउज नजर आई कविता भाभी, दर्शकों के उड़े होश
PSJ मीडिया विजन ने फिल्म 'भाभी मां' के लिए रानी चटर्जी को किया साइन
'सुपर डांसर 4' की प्रतिभागी ईशा मिश्रा के लिए शिल्पा शेट्टी का स्पेशल ट्रीट