देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महज 14वें दिन ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 100 करोड क्लब में शामिल हुई, जो आलिया के करियर की दूसरी 100 करोडी फिल्म बन गई है। आलिया ने अपने करियर में हाईवे, उडता पंजाब, डिअर जिंदगी जैसे कई अलग अलग और चैलेंजिंग भूमिकाएं बखूबी निभाई हैं। लेकिन अब तक वो एक ही 100 करोडी फिल्म कर पाई थीं। अलिया की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100.74 करोड रुपए की कमाई कर ली है। आलिया के नाम अब दो 100 करोडी फिल्में हो चुकी हैं। इससे पहले आलिया की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ ने भी 100 करोड का आंकडा पार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 102 से अधिक कमाई की थी। आलिया ने अपने करियर में जितनी तरह की भूमिकाएं निभाई हैं उनकी झलक ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में नजर आई। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। अब बॉलीवुड के निर्माता आँख मूंदकर भी आलिया पर विश्वास कर सकते हैं। आलिया फिलहाल एक ब्रेक पर हैं और वो छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ड्रैगन’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। रणबीर भी फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ ‘गल्ली बॉय’ में भी नजर आएंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
चैत्र नवरात्र में उपवास के दौरान खाएं ये पांच ड्राई फ्रूट्स, रहेंगे स्वस्थ
दिल्ली के द्वारका में एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच घायल