BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को दुबई के मोबाइल ब्रांड एक्सटच के ब्रांड एंबेसडर के रूप में लिया गया है। सनी ने कहा, मध्य पूर्व में सबसे रोमांचक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है। यह ब्रांड प्रीमियम गुणवत्ता और शिल्प कौशल का प्रतिनिधित्व करता है, यह उत्पादों को आकर्षक और आकांक्षी बनाता है।  सनी लियोन, दुबई वल्र्ड ट्रेड सेंटर में जीआईटीएक्स शॉपर्स के आगामी स्प्रिंग संस्करण के दौरान ब्रांड को बढ़ावा देंगी। अभिनेत्री जीआईटीईएक्स शॉपर्स में भीड़ को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं और वह 30 मार्च को एक्सटच का विशेष ऑफर जारी करेंगी। एक्सटच के अध्यक्ष जैक ली ने कहा, सनी को उनकी खूबसूरती, गरिमा और आत्मविश्वास की वजह से शामिल किया गया है। सनी वर्तमान में आगामी फिल्म तेरा इंतजार की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें अरबाज खान भी प्रमुख भूमिका में हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान की बहुप्रशंसित फिल्म दंगल से फिल्म जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अभिनेता को अपनी ताल पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस साल रिलीज हुई फिल्म दंगल में आमिर ने सान्या के पिता का किरदार निभाया था। सान्या ने आमिर की अगली आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के एक गीत की कोरियोग्राफी की है और उन्होंने इस गाने में आमिर के लिए काफी मुश्किल नृत्य मुद्राओं की तलाश की, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शिनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता ने भी संगीत की ताल पर इन्हें आसानी से कर दिखाया। इस अनुभव के बारे में सान्या ने कहा, ‘मुझे डांस बहुत पसंद है और इससे जुड़ी हर चीज मुझे पसंद है। जब निर्देशक अद्वैत चंदन ने मुझे आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के एक गीत की कोरियोग्राफी के लिए पूछा, तो मैं काफी हैरान हुई।’ सान्या ने कहा, ‘मैंने अपने सपने में भी ऐसी चीज करने के बारे में नहीं सोचा था।’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

निर्देशक पा. रंजीत ने सुपस्टार रजनीकांत अभिनीत अगली तमिल फिल्म में दीपिका पादुकोण के काम करने की खबरों का खंडन किया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। रंजीत ने शुक्रवार शाम ट्विटर पर अपने एक प्रशंसक के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के होने की खबर सरासर झूठी है। इससे पहले ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि इसी भूमिका को निभाने के लिए राधिका आप्टे के नाम पर विचार हो रहा है। रंजीत और रजनीकांत ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म ‘कबाली’ में साथ काम किया था। फिल्म के विषय के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म का निर्माण धनुष करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं और इसलिए उन्हें अपना मोबाइल एप बेहद पसंद है, जिसके जरिये वह अपने प्रशंसकों से सीधे जुड़ सकती हैं। काजल ने शनिवार को अपना व्यक्तिगत एप लांच किए जाने के दौरान यह बात कही। एप को न्यूयार्क की कंपनी एस्केपएक्स ने डिजाइन किया है। इस एप के माध्यम से काजल के प्रशंसक उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में जानकारी लें सकते हैं। एप में क्या खास है, यह पूछे जाने पर काजल ने मीडिया को बताया, ‘इसके द्वारा मेरे प्रशंसक सीधे तौर पर मुझसे जुड़े रह सकते हैं और एप डाउनलोड कर मुझसे बात कर सकते हैं। मैं अलग-अलग सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हूं। जब मैं फिल्मों में काम कर रही होती हूं तो ही सोशल मीडिया पर इसके बारे में बात करती हूं।’काजल ने माना कि सोशल मीडिया पर सामाजिक और निजी जीवन के बीच कोई लाइन नहीं होने की बात मानी, पर कहा, ‘मैं सोशल मीडिया पर ट्रोल से डरती नहीं हूं, लेकिन यदि हमने कोई बयान दिया है और इसे गलत तरीके से लिया गया है तो हमें तुरंत ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्पष्टीकरण देना चाहिए।’   काजल ने बॉलीवुड में 2004 में आई फिल्म ‘क्यूं हो गया ना..’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। काजल ने कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। साभार-khaskhabar.com      

Read More

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह बचपन की अनुष्का को कबाड़ जमा करने वाली मानती हैं क्योंकि उन्हें रैपर जमा करने का शौक था। बयान के मुताबिक, अनुष्का ने अपनी बचपन की आदत के बारे में टेलीविजन धारवाहिक यार मेरा सुपरस्टार के सेट पर कही। वह यहां आगामी फिल्म फिल्लौरी के प्रचार के लिए दिलजीत दोसांज के साथ पहुंची। जब शो की मेजबाज संगीता ने अनुष्का से कहा कि उसने सुना है कि जब वह छोटी थीं तो चॉकलेट के रैपर इक_ा करती थीं। इस पर अनुष्का ने कहा, मेरी मम्मी इसके लिए मुझे बहुत मारती थीं।   उन्होंने कहा कि इसलिए वह ऐसा स्कूल से घर आते हुए करती थीं। उन्होंने कहा, हमारे घर के पास मेरा स्कूल था, इसलिए सडक़ पर जाते हुए रास्ते में जहां भी मुझे रैपर दिखते, मैं उठा लेती थी और यहां तक मैं चॉकलेट के रैपर भी उठा लेती थी। मुझे लगता था कि मैं कबाड़ जमा करने वाली हूं। उन्होंने कहा, मैं उन्हें इकट्ठा करती थी और जूतों के डब्बे में रखती थी और उन्हें अलमारी में संभाल कर रखती थी। एक दिन मेरी मां ने अलमारी खोली और उन्हें कुछ चीटियां नजर आईं और इसके बाद वह बहुत गुस्सा हुई और चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब है, जो यह सब रखती हो। मैंने बहुत गंभीरता से कहा कि मॉम यह मेरी कलेक्शन है और उन्होंने कहा कि यह किस तरह की कलेक्शन है? मैं स्टैंप और सिक्के इकट्ठा करती थी। मेरे पास बहुत अच्छी स्टैंप और सिक्कों का कलेक्शन था और यह मेरा शौक था। धारावाहिक की इस कड़ी का प्रसारण जूम चैनल पर शानिवार को होगा। साभार-khaskhabar.com    

Read More

गुरुवार को जारी किए बाहुबली-2 के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर को ढाई करोड से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों द्वारा इसे काफी सराहा गया है। गुरुवार को एक मल्टीप्लेक्स में इसके ट्रेलर को लांच किया गया। फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने फिल्म में कटप्पा के किरदार की तलवार फिल्ममेकर करण जौहर को गिफ्ट की। राजामौली ने गुरुवार को एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यह तलवार करण को दी। फिल्म में कटप्पा इस तलवार का इस्तेमाल बाहुबली को मारने के लिए करता है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रभास, राणा दग्गुबाती, निमार्ता शोबू यालार्गद्दा, प्रसाद देविनेनी के अलावा राजामौली और करण भी मौजूद थे। एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती हैं। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। बाहुबली- 2 चार भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज हो रही है। करण इस फिल्म को हिंदी में रिलीज कर रहे हैं और इसके लिए उनके धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म के राइट्स को 120 करोड रुपये में खरीदा है। करण फिल्म निर्माण का हिस्सा हैं और इसी के मद्देनजर राजामौली ने उन्हें यह तलवार एक निशानी के तौर पर गिफ्ट की है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह बचपन की अनुष्का को कबाड़ जमा करने वाली मानती हैं क्योंकि उन्हें रैपर जमा करने का शौक था। बयान के मुताबिक, अनुष्का ने अपनी बचपन की आदत के बारे में टेलीविजन धारवाहिक यार मेरा सुपरस्टार के सेट पर कही। वह यहां आगामी फिल्म फिल्लौरी के प्रचार के लिए दिलजीत दोसांज के साथ पहुंची। जब शो की मेजबाज संगीता ने अनुष्का से कहा कि उसने सुना है कि जब वह छोटी थीं तो चॉकलेट के रैपर इक_ा करती थीं। इस पर अनुष्का ने कहा, मेरी मम्मी इसके लिए मुझे बहुत मारती थीं। उन्होंने कहा कि इसलिए वह ऐसा स्कूल से घर आते हुए करती थीं। उन्होंने कहा, हमारे घर के पास मेरा स्कूल था, इसलिए सडक़ पर जाते हुए रास्ते में जहां भी मुझे रैपर दिखते, मैं उठा लेती थी और यहां तक मैं चॉकलेट के रैपर भी उठा लेती थी। मुझे लगता था कि मैं कबाड़ जमा करने वाली हूं। उन्होंने कहा, मैं उन्हें इकट्ठा करती थी और जूतों के डब्बे में रखती थी और उन्हें अलमारी में संभाल कर रखती थी। एक दिन मेरी मां ने अलमारी खोली और उन्हें कुछ चीटियां नजर आईं और इसके बाद वह बहुत गुस्सा हुई और चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब है, जो यह सब रखती हो। मैंने बहुत गंभीरता से कहा कि मॉम यह मेरी कलेक्शन है और उन्होंने कहा कि यह किस तरह की कलेक्शन है? मैं स्टैंप और सिक्के इकट्ठा करती थी। मेरे पास बहुत अच्छी स्टैंप और सिक्कों का कलेक्शन था और यह मेरा शौक था। धारावाहिक की इस कड़ी का प्रसारण जूम चैनल पर शानिवार को होगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बाहुबली का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है और अब फिल्म से जुडे लोग फिल्म की कमाई को लेकर आश्वस्त हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम करेगी इसमें कोई दोराय नहीं है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड से ज्यादा का कारोबार करेगी। इस फिल्म के पहले पार्ट ने भी प्रदर्शन के साथ ही तहलका मचाया था और फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 650 करोड की कमाई करके भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी फिल्म का दर्जा हासिल किया था। इसके बावजूद फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि पहले पार्ट ने उन्हें कोई कमाई नहीं दी। लेकिन इसका दूसरा भाग जरूर उसकी भरपाई करने में कामयाब होगा। यह दक्षिण भारत की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसके हिन्दी में डब वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर घाटा ही दिया। साभार-khaskhabar.com      

Read More

आगामी महीने के अंतिम शुक्रवार को सिनेमाघरों में भारतीय सिने इतिहास की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के प्रदर्शन के वक्त के जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म कमोबेश भारत के सभी सिनेमाघरों—मल्टीप्लेक्स व एकल सिनेमाघर—में दिखायी जाएगी। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें परवान चढ चुकी हैं। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि बाहुबली-2 की ओपनिंग 40 करोड तक जा सकती है, वहीं दूसरी ओर आधिकृत तौर से इतर रहकर बॉक्स ऑफिस का आंकलन करने वालों का कहना है कि बाहुबली: द कन्क्लूजन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। इसका कारण बताते हुए यह कहा जा रहा है कि उस दिन इस फिल्म के प्रात: 6 बजे से शो शुरू हो जाएंगे। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ एकल सिनेमाघर वाले भी इस फिल्म के कम से कम 5 शो प्रतिदिन चलायेंगे। ऐसे में शोज बढने के कारण व्यवसाय बढेगा जिसके कारण यह फिल्म पहले दिन 50 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब होगी। यदि ऐसा होता है तो यह हिन्दी सिने इतिहास की दूसरी ऐसी फिल्म होगी जिसकी ओपनिंग इतनी बढी जाएगी। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ऐसी फिल्म रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर प्रथम दिन 44 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड पायी है। इसके बाद सलमान खान की ‘सुल्तान’ आती है जिसने प्रथम दिन 36 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।  बाहुबली-2 को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं उनके हिसाब से यह फिल्म दो दिन—शुक्रवार-शनिवार—को ही 100 करोडी क्लब में शामिल हो जाएगी। अब यह आंकलन कितने सही साबित होते हैं इसका असल पता तो 28 अप्रैल को चलेगा जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।   साभार-khaskhabar.com      

Read More

मुंबई। अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने बताया कि उन्होंने लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग का बहुत आनंद लिया, लेकिन असल जिंदगी में उनकी जल्दी शादी की कोई योजना नहीं है।    स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो के इस सीक्वेंस की शूटिंग बीकानेर में हुई। शिवांगी शो में नायरा की भूमिका निभा रही हैं। शिवांगी ने कहा, लालगढ पैलेस में जब लोग एकत्र हुए तो ऐसा लग रहा था कि सचमुच की शादी हो रही है। उन्होंने बताया, मैं पिछले 20 दिनों से दुल्हन की पोशाक पहन रही हूं और मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे बेहतर अनुभव है। मेरी असल की शादी होने में अभी वक्त है। मैं अपने विदाई सीक्वेंस के लिए बहुत रोई और मुझे यकीन है कि मैं असली शादी में नहीं रोऊंगी।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

बॉम्बे वैलवेट की भारी नाकामयाबी के बाद लगभग संन्यास सा ले चुके निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर से फिल्मों में लौट रहे हैं। इस बार वे ‘गुलाब जामुन’ नामक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन को साइन किया है। इस फिल्म का निर्देशन उनका सहायक करेगा। पिछले दिनों बच्चन परिवार को फिल्म की पटकथा सुनाई गई थी। यह अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या को ध्यान में रखकर लिखी गई थी। बाद में जया को भी फिल्म से जोडा गया। इस तरह से यह पूरा परिवार पहली किसी फिल्म में नजर आएगा। इससे पहले अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या रामगोपाल वर्मा की ‘सरकार राज’ में नजर आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त इन तीनों पर बंटी और बबली में एक गीत का फिल्मांकन किया जा चुका है। लेकिन यह अभि-ऐश की शादी से पहले की फिल्म थी। अमिताभ बच्चन अभिषेक का करियर फिर से संवारने के प्रयास में लगे हुए हैं। उनका करियर खत्म होने की कगार पर है। अभिषेक ने तय किया है कि वह कोई जानदार रोल ही करेंगे। अब देखने वाली बात है कि अनुराग कश्यप की यह फिल्म अभिषेक के लिए क्या गुल खिलाती है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

आगामी 31 मार्च को प्रदर्शित होने वाली नीरज पांडे की फिल्म नाम शबाना का नया ट्रेलर अक्षय कुमार ने जारी किया है। नाम शबाना ‘बेबी’ का प्रीक्वल है जिसमें बेबी क्यों और कैसे बनी की कहानी के साथ शबाना की कहानी को दिखाया जाएगा। इसमें तापसी के टीम बेबी ज्वाइन करने से पहले की कहानी को दिखाया जा रहा है। इस ट्रेलर में तापसी पन्नू दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में मनोज बाजपयी, मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में है। नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होनी है। इससे पहले वुमेंस डे के मौके पर तापसी पन्नू का एक दमदार डायलॉग प्रोमो रिलीज किया गया था। इस फिल्म में तापसी के कैरेक्टर की भी काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म दिखाया गया है किस तरह अपने मिशन के आड़े आने वाले लोगों को वह आसानी से हैंडल करती है। निशानेबाजी से लेकर सेल्फ डिफेंस उसे हर तरीके के ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वह जरूरत पडऩे पर कमजोर ना पड़े। उस प्रोमो दिखाया गया है एक आदमी जल्दी में तापसी को टक्कर मारते हुए उसे सॉरी कहते हुए आगे बढ़ जाता है।मगर बात नहीं खत्म नहीं होती है तापसी जो इस फिल्म में शबाना के किरदार में है वो उस आदमी के पास जाती है और उसे किक मारकर गिराते हुए उसे सॉरी भईया कहती है। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा था कि इस फिल्म की पूरी कहानी शबाना पर आधारित है, उन्होंने कहा कि यह कोई सीक्वल और प्रीसीक्वल नहीं है। वहीं ट्रेलर के बारें में डायरेक्टर नीरज पांडे ने कहा था नाम शबाना दर्शकों को काफी पसंद आएगी। तापसी ने कहा कि भले ही वह इस फिल्म का चेहरा है लेकिन अक्षय कुमार, अनुपम खेर और डैनी जैसे कलाकारों के बिना ऐसा संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं कि अक्षय जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।   साभार-khaskhabar.com      

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More