BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं काजल अग्रवाल

सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं काजल अग्रवालबॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं और इसलिए उन्हें अपना मोबाइल एप बेहद पसंद है, जिसके जरिये वह अपने प्रशंसकों से सीधे जुड़ सकती हैं। काजल ने शनिवार को अपना व्यक्तिगत एप लांच किए जाने के दौरान यह बात कही। एप को न्यूयार्क की कंपनी एस्केपएक्स ने डिजाइन किया है। इस एप के माध्यम से काजल के प्रशंसक उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में जानकारी लें सकते हैं। एप में क्या खास है, यह पूछे जाने पर काजल ने मीडिया को बताया, ‘इसके द्वारा मेरे प्रशंसक सीधे तौर पर मुझसे जुड़े रह सकते हैं और एप डाउनलोड कर मुझसे बात कर सकते हैं। मैं अलग-अलग सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हूं। जब मैं फिल्मों में काम कर रही होती हूं तो ही सोशल मीडिया पर इसके बारे में बात करती हूं।’काजल ने माना कि सोशल मीडिया पर सामाजिक और निजी जीवन के बीच कोई लाइन नहीं होने की बात मानी, पर कहा, ‘मैं सोशल मीडिया पर ट्रोल से डरती नहीं हूं, लेकिन यदि हमने कोई बयान दिया है और इसे गलत तरीके से लिया गया है तो हमें तुरंत ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्पष्टीकरण देना चाहिए।’

 

काजल ने बॉलीवुड में 2004 में आई फिल्म ‘क्यूं हो गया ना..’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। काजल ने कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More