BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शाहरुख खान की फिल्म रईस ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म को मिली कामयाबी में सनी लियोन की भी अहम् भूमिका रही। सनी पर फिल्माया गया आइटम गीत ‘लैला मैं लैला ऐसी हूं लैला...’ ने लोकप्रियता के नए मानदंड स्थापित किए। इस गाने के बाद सनी के पास ऑफर्स की बाढ सी आ गई है। शाहरुख की लैला बनने के बाद अब सनी लियोनी एक बार फिर से धमाल मचाने वाली है।इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड में अपनी अदाओं से तहलका मचाने वाली सनी बहुत जल्द अब साउथ की फिल्म में अपने डांस का तडका लगाने वाली हैं। समाचार हैं कि सनी दक्षिण भारत के निर्देशक प्रवीण सत्तू की फिल्म पीएसवी गरुड़ वेगा में एक डांस नंबर करते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में दक्षिण के जाने माने अभिनेता राजाशेखर होंगे। फिल्म तेलुगू भाषा में होगी और बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस गाने के लिए सनी ने हाँ कह दिया है और इस गाने में आपको सनी का नया अवतार देखने को मिलेगा। सनी ने अब तक बॉलीवुड में कई डांस नंबर किए हैं। पिंक लिप्स, बेबी डॉल, लैला और लैला मैं लैला जैसे कई मशहूर आइटम नंबर किए हैं। साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शर्म छोडक़र स्वार्थी बनने की सलाह दी। स्वरा ने कहा, एक विकासशील समाज में पारंपरिक विचारधारा हमारा पीछा क्यों नहीं छोड़ रही? शर्म छोडिए और इन मूल्यों के बोझ से मुक्त हो जाइए। अब से स्वार्थी बनिए।   दिल्ली महिला आयोग वार्षिक पुरस्कार समारोह के मौके पर स्वरा को महिला मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए सम्मानित किया गया। स्वरा ने कहा, समाज में अभी भी लडकों और लड़कियों के लिए अलग मूल्य हैं। हम महिलाओं को अपनी इच्छाएं और सपने कुर्बान करने के लिए कहा जाता है। स्वरा ने कहा, ऐसे किसी भी मूल्य के बोझ से खुद को न लादें। आजाद हो जाइए। मत सोचिए कि ऐसा करने पर लोगों की प्रतिक्रिया क्या होगी। यह पूरे समाज के लिए अच्छा होगा।  साभार-khaskhabar.com      

Read More

Varun Dhawan and Alia Bhatt are busy promoting their upcoming film Badrinath Ki Dulhania and the duo have spent considerable amounts of time together and by now know each other very well inside out. The bubbly Alia spilled the beans on Varun by saying that he feels shy when female fans come close to him, while trying to hug or kiss him on the cheeks. She said,   "Since these days I go with Varun for promotions, I have got to know him in and out. He has so much fan following and whenever girls scream his name or even come to kiss him, he becomes all shy. Varun is the shyest person you will come across."On the work front, Alia Bhatt and Varun Dhawan starrer Badrinath Ki Dulhania's promotions are on full swing and Alia and Varun are seen on several televison shows, radio, malls and colleges promoting their film. Badrinath Ki Dulhania is all set to hit the theatres on March 10, 2017 and is produced by Karan Johar and directed by Shashank Khaitan. The film is the second installment of Humpty Sharma Ki Dulhania which released in 2014.Badrinath Ki Dulhania's special screening saw Alia Bhatt and Varun Dhawan's families in attendance. Seen at the premiere were Mahesh Bhatt, Soni Rajdan, Shaheen Bhatt, David Dhawan and Karuna Dhawan. Alia-Varun's mentor and the movie's producer Karan Johar was also clicked at the venue. साभार-khaskhabar.com      

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि उनकी फिल्म राब्ता हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 300 से प्रेरित नहीं है, और ऐसी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। एनडीटीवी और डीएचएफएल प्रेमेरिका लाइफ इंश्योरेंस की ओर से आयोजित अभियान बेहतर इंडिया की लांचिंग के लिए पहुंचे सुशांत ने मंगलवार को कहा कि उनकी फिल्म 300 से प्रेरित नहीं है। इन दिनों ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि दिनेश विजान निर्देशित फिल्म राब्ता हॉलीवुड की फिल्म 300 से प्रेरित है, जिन्हें सुशांत ने खारिज कर दिया है। अभिनेता ने अभिनय के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया, मैं फिल्मों में काम करता हूं क्योंकि मैं अभिनय से प्यार करता हूं। अगर आप मुझे मंच पर ले जाएं और 500 रुपये दें तो भी मैं अभिनय करना पसंद करूंगा। अभिनय मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ब्रैंड एंबेसडर सुशांत सिंह राजपूत ने बेहतर इंडिया अभियान पर कहा कि इस अभियान का लक्ष्य छात्रों, आम नागरिकों और कंपनियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल कराना है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। वर्ष 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म फिफ्अी शेड्स ऑफ ग्रे बोल्ड सीन के कारण विश्व में काफी सुर्खियां बटोरी। अब इस फिल्म की अभिनेत्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। फिल्म फिफ्अी शेड्स ऑफ ग्रे की अभिनेत्री डेकोटा जॉनसन का कहना है कि उन्होनें अपने माता पिता से यह फिल्म देखने को मना किया था।    डेकोटा ने खुलासा किया कि यह फिल्म करने से पहले उसने अपने माता-पिता से ये करार किया था कि वो फिफ्टी शेड्स सीरीज की फिल्में नहीं देंखेंगे। ज्ञातव्य है कि डेकोटा के माता पिता मेलानी ग्रीफिथ और डॉन जॉनसन भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। दरअसल डेकोटा नहीं चाहती फिल्म में उसके बेहद बोल्ड सीन देखकर उसके माता पिता को शर्मिन्दा होना पडे। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार डेकोटा ने एक मैगजीन को दिए साक्षात्कार में बताया कि उसे पता है कि ये मुश्किल है लेकिन डेकोटा ने अपने माता पिता से फिफ्अी शेड्स ऑफ ग्रे सीरीज की फिल्में नहीं देखेंगे।  डेकोटा का कहना है उसके माता पिता ने वचन की लाज रखी और फिल्म नहीं देखी। अब इस फिल्म का सिक्वल भी आ गया है जिसका नाम है फिफ्टी शेड्स ऑफ डार्कर। डेकोटा के माता पिता ने यह फिल्म भी नहीं देखी। डेकोटा का कहना है कि यह फिल्म पहले वाली फिल्म से भी ज्यादा बोल्ड है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। अभिनेत्री व फिल्म-निर्माता नंदिता दास ने बताया कि दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर उनकी अगली फिल्म मंटो का हिस्सा होंगे। यह फिल्म दिवंगत लेखक सादत हसन मंटो की बायोपिक है, जिसका निर्देशन नंदिता कर रही हैं।   नंदिता ने शबाना के एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर बताया, मेरी अगली फिल्म मंटो है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसमें शबाना आजमी का अभिनय देखने को मिलेगा। यह एक रहस्य है लेकिन इसका हिस्सा जावेद अख्तर भी होंगे। मंटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लघु कहानी लेखक और रसिका दुग्गल उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय में मंटो के जीवन पर आधारित है। नवाजुद्दीन फिलहाल फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस भूमिका की पोशाकों का भी परीक्षण कर लिया है और उन्होंने मंटो में निभाई जाने वाली भूमिका की पहली झलक को भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर को लेकर की गई टिप्पणियों की उन्होंने निन्दा की है। जिसको लेकर उनका कहना है कि, कुछ मीडिया के लोग केवल उनके परिधान पर ध्यान देते हैं और उसी आधार पर निष्कर्ष निकालते हैं, जबकि जिन ‘उपयुक्त बातों-विचारों’ की वे चर्चा करती हैं, उन पर ध्यान नहीं दिया जाता। अभिनेत्री ने गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में एक झालरदार कॉलर वाली रासारियो एटेलियर का जंपसूट पहना था।  सोनम कपूर का कहना है कि वो सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती हैं। सोनम मानती हैं कि सबको अपनी पसंद के कपड़े पहने का, अपनी सेक्सुएलिटी का और अपने पसंद से शादी करने का पूरा हक है।   भारतीय समाज में महिलाओं के फैशन विकल्पों पर प्रतिबंध के बारे में बोलते हुए सोनम ने कहा, ‘हर लड़की का खुद का निर्णय होना चाहिए कि वो बिकिनी पहना चाहती हैं या बुर्का। यही बात उनके धर्म, कपड़ें, पढ़ाई औैर शादी पर भी लागू होती है। आप जितना लोगों पर प्रतिबंध लगाएंगे वो उतने ही आक्रमक होते जाएंगे।’सोनम ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं अपने कपड़े में बहुत अधिक सहज थी। मैंने कई सारी ‘उपयुक्त बातों-विचारों’ की चर्चा की है। लेकिन वे इसको दिखाने व चर्चा करने की बजाए ‘सेक्सिस्ट बकवास’ में जुटे हैं। फोटोग्राफर ने जानबूझकर गलत एंगल से ऐसी तस्वीर ली। और सच कहूं तो मेरा उसे धिक्कारने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि मुझे अपने जिस्म पर गर्व है।’ सोनम की इस प्रतिक्रिया का उनके सहयोगियों ने भी स्वागत किया है।   भूमि पेडनेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘सोनम कपूर आप उस ड्रेस में काफी हॉट लग रही है। आप को और अधिक शक्ति मिले।’   इसके जबाव में सोनम ने कहा, ‘शुक्रिया भूमि, मैं भी अपने आप को हॉट महसूस करती हूं। उम्मीद है कि ऐसी हेडलाइन एक औरत तो नहीं ही लिखती होगी।’   अभिनेत्री सोफिया चौधरी ने भी सोनम के समर्थन में ट्वीट किया, ‘जैसा कि आप हैं, बेहद आर्कषक होना चाहिए। आपका जिस्म, आपकी मर्जी।’   सोनम जल्द ही आर बाल्की के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पैडमैन’, राजकुमार हिरानी की ‘दत्त’ और रिया कपूर की ‘वीरे दे वेडिग’ में नजर आएंगी। साभार-khaskhabar.com    

Read More

अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा का सुपरहिट गाना ‘तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त’ 1990 के दौर में बहुत लोकप्रिय हुआ था। अब इस गाने को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म ‘मशीन’ के नए गाने ‘तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त’ का टीजर रिलीज किया गया है। पूरा गाना सोमवार यानि कल रिलीज किया जाएगा। ये नया गाना 90 के दशक में फिल्म ‘मोहरा’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। उस समय मोहरा का ये गाना सुपरहिट रहा था। आपको बता दें कि आज भी लोग इस गाने को खूब पसंद करते हैं। लेकिन ये पहला पुराना गाना नहीं है जिसे रिमीक्स किया गया है। हाल ही में कई ऐसे गाने है जिनका नया वर्जन आया हैं इसके लोगों ने बहुत पसंद किया है। जैसे— हम्मा हम्मा, तम्मा तम्मा, लैला मैं लैला।  आपको बता दें कि फिल्म में मुस्तफा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। मशीन फिल्म से अब्बास के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है।इस लोकप्रिय गाने के नए वर्जन को खुद अक्षय कुमार लॉन्च कर सकते हैं। अब्बास-मस्तान ने बताया, ‘इस गाने के रीमेक राइट्स मिलने के बाद हमने अक्षय कुमार से बात की, जो कि भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं। हमने उनको बताया कि हम उनकी फिल्म के सुपरहिट गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर रहे हैं। वह यह जानकार न सिर्फ खुश थे बल्कि उन्होंने कहा कि वह खुद ही इस नए वर्जन को प्रमोट भी करना चाहेंगे।’   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के उनके सह-कलाकार वरुण धवन काफी शर्मीले स्वभाव के हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी महिला प्रशंसकों से मिलते हैं तो काफी संकोच करते हैं। आलिया ने कहा, ‘इन दिनों वरुण के साथ प्रचार के लिए जा रही हूं तो मुझे पता चला कि उनके बहुत प्रशंसक हैं और जब भी कोई लड़की उन्हें नाम से बुलाती है तो वह शर्मा जाते हैं।’ आलिया तीसरी बार वरुण के साथ काम कर रही हैं। दोनों ने वर्ष 2012 में फिल्मकार करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों 2014 में ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में साथ दिखाई दिए थे। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का सीक्वल है। करण जौहर द्वारा निर्मित और शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की जिन्दगी किसी रहस्य से कम नहीं है। रेखा आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी की अपने समय में हुआ करती थी। रेखा आज भी पूरे सोल्हा श्रृंगार के साथ अक्सर कई इवेंट और पार्टीज में देखी जाती हैं। लेकिन एक सवाल हमेशा सभी के लिए एक रहस्य है कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। रेखा के व्यक्तिव को लेकर हमेशा से ही अटकलों का बाजार गर्म रहा है लेकिन ना तो किसी दावे की कोई जांच-परख हुई और ना ही रेखा ने कभी इसे लेकर मुंह खोला। आज तक यह साफ नहीं हो पाया है की रेखा किस के नाम का सिंदूर लगाती है। लेकिन इसको लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पिछले दिनों रेखा की बायोग्राफी ‘रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठ गया था। ये किताब यासीर उस्मान ने लिखी है।  इसी किताब में से एक और खुलासा हुआ है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन ये बात सच है। दरअसल, रेखा को आपने हमेशा मांग में सिंदूर लगाए देखा होगा। लेकिन वो किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, ये किसी को नहीं पता। इन दिनों सोशल मीडिया पर रेखा और संजय दत्त की गुप्त शादी की खबरे बहुत ही वायरल हो रही है। जबकि उनके पूर्व पति मुकेश अग्रवाल की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है। किताब के अनुसार जब अमिताभ रेखा से दूर चले गए थे और विनोद मेहरा से उनकी शादी टूट गई थी तो वो बहुत अकेली हो गई थी। उस दौरान रेखा संजय दत्त के साथ फिल्म ‘जमीन-आसमान’ की शूटिंग कर रही थी। उस दौरान रेखा और संजय दत्त करीब आ गए थे। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों ने शादी कर ली। दोनों कई हफ्ते तक घर से गायब रहें। दोनों ने अपने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। जैसे ही रेखा और संजय दत्त की शादी की बात सुनील दत्त को पता चली तो वो बहुत नाराज हुए। उन्होंने संजय दत्त को ढूंढा और उनकी शादी रिचा शर्मा से करवा दी। रेखा संजय दत्त से करीब 5 साल बड़ी हैं। संजय दत्त के अलावा रेखा का नाम हमेशा से अमिताभ बच्चन से भी जुड़ता रहा है लेकिन ये बात भी सभी जानते है कि अमिताभ के जीवन में जया के आने के बाद से रेखा अकेली हो गयी थी इसी वजह से रेखा संजय के इतने करीब जा पहुंची थी और इसलिए ही रेखा आज भी संजय के नाम का सिंदूर लगाती है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। जिसकी वजह से वो अपने इलाज के लिए कनाडा में अपने बड़े बेटे सरफराज के साथ है। सरफराज ने मीडिया से फोन पर बातचीत में कादर की तबियत से जुड़ा अपडेट बताया है। कादर आखिरी बार सुर्खियों में अपनी फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ के प्रमोशन के दौरान रहे थे। उस वक्त भी उन्हें चलने और बोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 2014 तक कादर खान का स्वास्थ्य काफी अच्छा था। बता दें कि फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ की प्रोड्यूसर फौजिया आर्शी ने बताया था कि कादर खान का परिवार उनकी बिलकुल देखभाल नहीं करता है। इस वजह से वो काफी दुखी रहते हैं। वहीं बेटे सरफराज ने कहा, ‘मेरे पिता को चलने-फिरने में काफी परेशानी है। हम हर तरह से उनका इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं। थोड़ा सा चलने के बाद ही वो बैठने की जिद करते हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं वो गिर ना जाएं।’ गौरतलब है कि पिछले साल कादर खान के घुटने का ऑपरेशन गलत हो गया था। सर्जरी के बाद से वो कभी चले नहीं। सरफराज ने बताया कि, ‘डॉक्टर उन्हें चलने की कोशिश करने के लिए कहते थे लेकिन उन्होंने कभी कोशिश नहीं की। फिलहाल वो ठीक हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। परिवार के साथ रह रहे हैं और बहुत खुश हैं।’  सरफराज ने बताया कि, ‘शायद अब वो फिल्मों में कभी काम नहीं कर पाएंगे। क्योंकि वो चल नहीं पाते और बहुत कमजोर भी हो गए हैं।’  सरफराज ने कहा कि, ‘बॉलीवुड से जु़ड़ा कोई भी शख्स उन्हें याद नहीं करता है। सब अपने काम से काम रखते हैं। कादर आज कल बहुत धीरे बोलने लगे हैं लेकिन उनकी याददाश्त पर कोई असर नहीं पड़ा है।’ निर्देशक कादर खान अपने दो बेटों (सरफराज और शाहनवाज) और पत्नी के साथ इस साल हज करने भी गए थे। कादर के शहनवाज भी एक्टर हैं और वह ‘तेरे नाम’ समेत कुछ फिल्मों में नजर आए थे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि प्रेम रतन धन पायो’ की सह-कलाकार स्वरा भास्कर एक उत्कृष्ट अभिनेत्री हैं, लेकिन उनके काम को उतनी प्रशंसा नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी। सोनम ने गुरुवार को ब्रांड चंदन की ‘द पार्टी स्टार्टर’ एंथम के अनावरण के मौके पर कहा, ‘मुझे लगता है कि स्वरा को जितनी प्रशंसा मिलनी चाहिए, उतनी नहीं मिली है। पिछले साल, ‘निल बटे सन्नाटा’ एकमात्र अद्भुत फिल्म रही और उनकी प्रस्तुति उत्कृष्ट थी। अगर आप इस तरह की फिल्में देखेंगे, तो सच्चे नारीवाद को समझेंगे।’ स्वरा अभिनीत ‘अनारकली ऑफ आरा’ से डिलीट किए गए कुछ बोल्ड सीन ऑनलाइन लीक होने के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, ‘मुझे उनकी फिल्म देखने का मौका मिला और इसे देखते हुए मैं बहुत रो पड़ी। मैं उनकी प्रस्तुति और अनारकली की कहानी से हैरान थी।’ स्वरा और सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ नामक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर सोनम ने संदेश देते हुए महिलाओं को सशक्त बनने का आह्वान किया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More