BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कादर खान की आई बुरी खबर, बेटे सरफराज ने बताया तबीयत का हाल

कादर खान की आई बुरी खबर, बेटे सरफराज ने बताया तबीयत का हालबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। जिसकी वजह से वो अपने इलाज के लिए कनाडा में अपने बड़े बेटे सरफराज के साथ है। सरफराज ने मीडिया से फोन पर बातचीत में कादर की तबियत से जुड़ा अपडेट बताया है। कादर आखिरी बार सुर्खियों में अपनी फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ के प्रमोशन के दौरान रहे थे। उस वक्त भी उन्हें चलने और बोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 2014 तक कादर खान का स्वास्थ्य काफी अच्छा था।

बता दें कि फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ की प्रोड्यूसर फौजिया आर्शी ने बताया था कि कादर खान का परिवार उनकी बिलकुल देखभाल नहीं करता है। इस वजह से वो काफी दुखी रहते हैं।

वहीं बेटे सरफराज ने कहा, ‘मेरे पिता को चलने-फिरने में काफी परेशानी है। हम हर तरह से उनका इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं। थोड़ा सा चलने के बाद ही वो बैठने की जिद करते हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं वो गिर ना जाएं।’

गौरतलब है कि पिछले साल कादर खान के घुटने का ऑपरेशन गलत हो गया था। सर्जरी के बाद से वो कभी चले नहीं। सरफराज ने बताया कि, ‘डॉक्टर उन्हें चलने की कोशिश करने के लिए कहते थे लेकिन उन्होंने कभी कोशिश नहीं की। फिलहाल वो ठीक हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। परिवार के साथ रह रहे हैं और बहुत खुश हैं।’ 

सरफराज ने बताया कि, ‘शायद अब वो फिल्मों में कभी काम नहीं कर पाएंगे। क्योंकि वो चल नहीं पाते और बहुत कमजोर भी हो गए हैं।’ 

सरफराज ने कहा कि, ‘बॉलीवुड से जु़ड़ा कोई भी शख्स उन्हें याद नहीं करता है। सब अपने काम से काम रखते हैं। कादर आज कल बहुत धीरे बोलने लगे हैं लेकिन उनकी याददाश्त पर कोई असर नहीं पड़ा है।’ निर्देशक कादर खान अपने दो बेटों (सरफराज और शाहनवाज) और पत्नी के साथ इस साल हज करने भी गए थे। कादर के शहनवाज भी एक्टर हैं और वह ‘तेरे नाम’ समेत कुछ फिल्मों में नजर आए थे।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More