BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बसपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, अब तक 300 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

बसपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, अब तक 300 उम्मीदवारों के नामों का ऐलानलखनऊ । बहुजन समाज पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में 100 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने आज सुबह लखनऊ में विधायकों और उम्मीदवारों की बैठक बुलाई। इस बैठक में मायावती ने तीसरी लिस्ट जारी कर 100 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। गौरतलब है कि कल बसपा की दूसरी लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में भी 100 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। तीसरी लिस्ट के साथ अब तक बसपा ने अपने 300 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

इस लिस्ट में 27 मुस्लिम और 22 दलित उम्मीदवार शामिल हैं। अब तक घोषित किए गए 300 उम्मीदवारों की लिस्ट में 86 मुस्लिम हैं और 66 दलित प्रत्याशी है। माना जा रहा है कि इस बार मायावती मुस्लिम प्रत्याशियों को ज्सादा टिकट देगी। बैठक में मायावती ने सपा और बीजेपी पर भी निशाना साधा। मायावती ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से गरीब जनता को परेशानी हुई है। सपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि अखिलेश राज में यूपी का विकास नहीं हुआ। साथ ही मायावती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी के रूप में जानी जाती है। मायावती ने कहा कि यूपी में बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। गौरतलब है कि बसपा की अभी एक और लिस्ट आना शेष है।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More