BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर जल्द ही अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल की मेजबानी वाले टीवी शो ‘रेंन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल’ की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो को पांच करोड़ बार देखे जाने के लिए सिमी की तारीफ भी की। ऋषि ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए एक तस्वीर जारी की, जिसमें सिमी की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है, ‘धन्यवाद.. यूट्यूब पर ‘रेन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल’ पांच करोड़ लोगों ने देखा।’सिमी ग्रेवाल के साथ ऋषि ‘मेरा नाम जोकर’, ‘कभी-कभी’, ‘कर्ज’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऋषि ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘शानदार! बहुत खुश हूं सिमी, आपने यह उपलब्धि लगातार कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन से हासिल की है। हमें आपके शो ‘रेन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल’ की जल्द से जल्द जरूरत है।’ टॉक शो ‘रेन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल’ में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। 1997 में शुरू हुए इस शो में जैकी चैन, देव आनंद, रेखा, अमिताभ बच्चन, शाहरुख और गौरी खान जैसी हस्तियों ने अपनी निजी और पेशेवर जीवन के अनुभव साझा किए हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

काफी समय तक बॉलीवुड से दूर रही अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि फिल्मों में उनकी वापसी से दर्शकों का खुश होना लाजिमी है। यहां 145 ऑल-डे कैफे एंड बार के लांच पर अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं काफी समय से यह बात कह रही हूं। अगर मैं फिल्मों में वापसी करूं, तो दर्शकों को अच्छा लगना चाहिए।’ सुष्मिता ने कहा, ‘बड़े पर्दे पर मेरी वापसी पर दर्शकों का यह कहना जरूरी है कि इसे वापसी कहते हैं और हमें सुष्मिता बहुत पसंद है। आशा है कि इस साल ऐसा हो।’ पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी को इस साल मनीला में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में देखा गया था। इस अनुभव को साझा करते हुए सुष्मिता ने कहा, ‘यह शानदार अनुभव था। 23 साल बाद मैं वापस उसी जगह पर थी, एक निर्णायक के तौर पर। मुझे गर्व महसूस हो रहा था।’ उनकी सुंदरता के बारे में सुष्मिता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोग उम्र को बहुत महत्व देते हैं। उम्र बढ़ना कोई नई बात नहीं है और हर किसी को इससे गुजरना पड़ता है। मैं इसका आनंद लेना चाहती हूं।’ हिंदी फिल्मों में वापसी से पहले सुष्मिता को बांग्ला फिल्म ‘निर्बाक’ में देखा गया था।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि जब वह गर्भवती थी तो वह अपने आसपास दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र की तस्वीरें रखती थी, क्यूंकि उनकी ख्वाहिश थी कि उनका बच्चा भी इन कलाकारों जैसा हैंडसम हो। गोविंदा और सुनीता आगामी फिल्म ‘आ गया हीरो’ के प्रचार के सिलसिले में ‘द कपिल शर्मा’ के शो पर पहुंचे थे। शो पर बात करते हुए सुनीता ने बताया कि वह चाहती थी कि उनका बच्चा अमिताभ और धर्मेद्र जैसा हैंडसम हो। यह बात उस वक्त सामने आई जब शो पर नवजोत सिंह सिद्धू ने गोविंदा के बेटे यशवर्धन की तारीफ की। सेट के एक सूत्र ने बताया, ‘सुनीता ने कहा कि जब वह गर्भवती थी तो वह अपने पास इन दोनों सितारों की तस्वीरें रखती थी। इस बात पर गोविंदा, कपिल, सिद्धू और सेट पर मौजूद हर कोई अपनी हंसी रोक नहीं पाया।’     साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपने करियर की ऊंचाई पर हैं। उनकी झोली में ‘और देवदास’, ‘पद्मावती’ मणिरत्नम की ‘काटरु वेलियिदाई’ और ‘भूमि’ जैसी फिल्में हैं। अभिनेत्री का कहना है कि यह सबकुछ उन्होंने अपने बलबूते हासिल किया है और इससे खुश हैं। अदिति ने आईएएनएस को फेसबुक लाइव चैट के दौरान बताया, ‘मैं इन सभी फिल्मों का हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत मानती हूं..क्योंकि मैंने एक-एक कदम रखते हुए बिना किसी की मदद के फिल्म उद्योग में मुकाम बनाया है।’ अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन वह हमेशा सकारात्मक पहलू को देखती हैं। स्किनकेयर ब्रांड ‘एवान’ की एंबेसडर अदिति ने ‘एवान ट्र’ रेंज को चैट के माध्यम से डिजिटल रूप से लांच किया। उन्होंने कहा कि वह किरदार की मांग के अनुसार किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अभिनेत्री कहती हैं कि किसी निश्चित लुक में नजर आने की आदत पड़ जाती है और जब इसमें बदलाव होता है तो कुछ अलग महसूस होता है। उन्होंने कहा कि किरदार को नया लुक देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना महत्वपूर्ण है। अदिति अपनी खूबसूतरी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि उनेक दिन की शुरुआत एप्पल साइडर विनेगर और गुनगुने पानी के सेवन से होती है। वह संतुलित आहार लेती हैं। वह रोज व्यायाम तो नहीं कर पाती, लेकिन योग जरूर करती हैं।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

Nagarjuna's younger son Akhil Akkineni was all set to get married in a destination wedding in Italy to fiancee Shriya Bhupal this summer. But according to reports by New Indian Express, both families have called off the wedding. In fact, all the guests that were to attend the function in Italy have been told of this latest development. Both families have remain tight lipped about the reason, and there has been no official statement as yet.  "Messages went out last Saturday to guests to cancel their programme. No reason was given. Those who were about to book tickets were advised not to go ahead. Even the tickets booked by both families have been cancelled," informed a source. Reportedly, all was well until last week. In fact in Jan when Samantha-Chaitanya got engaged, Shriya and her family were also present. Shriya and Akhil had known each for two years before they took the plunge. They got engaged in December 9, 2016 in a grand ceremony in the presence of family and close relatives. Akhil is Nagarjuna's younger son and Naga Chaitanya's brother who debuted in 2015 with Akhil and will next be seen in a  Vikram Kumar project. As for Shriya Bhupal, she is a fashion designer who has her own designer label. She has worked with Radhika Apte, Alia Bhatt and Shraddha Kapoor to name a few. As per further reports, at least 700 guests were to be flown in - top industrialists and top stars from bollywood and south were to be present. Everything was planned out. It seems to be a last minute decision, with no reasons disclosed. As for his upcoming project with Vikram Kumar, Akhil said," Vikram's thought and approach to cinema is completely new-age. At the same time we can't stray away too far from our cultural roots in pursuit of a global slickness. In that case we end up looking like wannabe Hollywood." while speaking with Quint.         साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा जल्द ही एक्शन थ्रिलर ‘कमांडो 2 : दि ब्लैक मनी ट्रेल’ में नजर आएंगी। अदा ने कहा कि ऊंची हील के जूते में फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों को करके आनंद आया। फिल्म में उनकी भूमिका एक एनकांउटर विशेषज्ञ की है। अभिनेत्री अदा लैङ्क्षगक समानता की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि एक पुरुष की तरह नायिका भी मारधाड़ वाले दृश्यों को प्रमाणिकता के साथ कर सकती हैं। इस फिल्म में वह हैदराबाद की एक लडक़ी भावना का किरदार निभा रही है, जो मुखर है और बुरे लडक़ों की पिटाई करती है। अदा ने कहा, ‘‘फिल्म में मेरा किरदार काफी झक्की तरह का है। एक छोटे शहर से आने के कारण वह पूरी दुनिया घूमना चाहती है। वह जो भी अपने दिमाग में आता है बिना सोचे ही बोल देती है। मैंने सही तरह से हैदराबादी लहजे के उच्चारण पर ज्यादा मेहनत की है।’’ फिल्म ‘कमांडो 2 : दि ब्लैक मनी ट्रेल’ का निर्देशन देवेन भोजानी ने किया है। इसमें ईशा गुप्ता और विद्युत जमवल ने भी अभिनय किया है। यह 3 मार्च को रिलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। जो हैरान कर देने वाली है। अभिनेत्री ने मशहूर फिल्म निर्माता राज कपूर को लेकर यह बड़ा खुलासा किया है। 38 साल तक जीनत अमान इस राज को सभी से छुपा कर रखा था।1978 में आई फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म के लिए साइन किया तो उन्हें सोने के सिक्के दिये थे और ये सोने के सिक्के उन्हें राज कपूर ने दिया था। फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम उस दौर की साल 1978 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आने वाले एक टीवी कार्यक्रम ‘माई लाइफ माई स्टोरी’ के एक कार्यक्रम के दौरान जीनत ने बताया कि 1978 में एक लुक टेस्ट के जरिए उन्हें कैसे एक हिट फिल्म मिल गयी और साथ ही राजकपूर अचंभित हो गये। कार्यक्रम में अभिनेत्री ने बताया, ‘एक दिन मुझे ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ फिल्म में रुपा का किरदार मिला। वह (राजकपूर) रुपा (लुक टेस्ट के दौरान) के रूप में मुझे देख कर आश्चर्य चकित हो गये। किरदार को लेकर मेरी दीवानगी की उन्होंने तारीफ की।’ जीनत अमान ने आगे बताया, ‘उन्होंने मुझे सोने के सिक्के दिये और फिल्म के लिए मुझे साइन किया।’ शनिवार को जी क्लासिक पर प्रदर्शित होने वाले टीवी कार्यक्रम में ‘हरे राम हरे कृष्णा’ फिल्म की अदाकारा ने एक अभिनेत्री के रुप में अपने करियर, सह कलाकारों और सफर का भी जिक्र किया। माई लाइफ माई स्टोरी साप्ताहिक वार्ता कार्यक्रम हैं जिसमें हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अपनी निजी बातों का जिक्र करते हैं। बता दें कि जीनत अमान ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘कुरबानी’, ‘लावारिस’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री श्रुति हासन ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने पवन कल्याण अभिनीत आगामी तेलुगू फिल्म ‘कटमारायुडू’ की शूटिंग शुरू कर दी है। श्रुति ने ट्वीट कर कहा, ‘हैलो हैदराबाद, कटमारायुडू की शूटिंग पर वापसी और आज के दिन कुछ बढ़िया काम करने की कोशिश।’ इस फिल्म के जरिए श्रुति पवन कल्याण के साथ पांच सालों के बाद एक बार फिर नजर आएंगी। इससे पहले यह दोनों कलाकार 2012 की तेलुगू एक्शन फिल्म ‘गब्बर सिंह’ में साथ काम कर चुके हैं। ‘कटमारायुडू’ तमिल फिल्म ‘वीरम’ का रीमेक है, जिसे किशोर कुमार परदसानी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में तरुण अरोड़ा, चैतन्य कृष्णा, सिवा बालाजी और कमल कमाराजू भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण नॉर्थ स्टार एंटरटेंमेंट कंपनी कर रही है। इस फिल्म की 29 मार्च तक रिलीज होने की संभावना है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री सयानी गुप्ता का कहना है कि अभिनेता अक्षय कुमार की स्टंट की समझदारी, इस पर उनकी पकड़ आश्चर्यजनक है। हाल में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के एक एक्शन दृश्य के बारे में बात करते हुए सयानी ने कहा, ‘एक बार मैं स्टंट मैन को स्टंट करते देख घबरा गई थी। लेकिन, फिर भी मैं अपना स्टंट खुद करना चाहती थी। मुझे ऊंचाई से डर लगता है और जब आपको 40 फीट ऊंची इमारत से छलांग लगानी हो तो फिर कुछ तो दिक्कत है ही।’ उन्होंने कहा, ‘अभ्यास करते समय गिरने के दौरान मैं चीख भी नहीं पाई। मैं बहुत डरी हुई थी। परवेज शेख (एक्शन निर्देशक) मुझे शांत करने की कोशिश कर रहे थे। वह कह रहे थे कि डरो मत। मैं कहना चाह रही थी कि मैं डरना नहीं चाह रही हूं लेकिन सच में क्या मेरे पास कोई और विकल्प है।’ इसी मुकाम पर अक्षय कुमार ने स्टंट करने में उनकी मदद की। उन्होंने कहा, ‘अक्षय ने मुझे कुछ आसान तरीका बताया, जिससे यह स्टंट आसान हो गया। मैं इस मदद के लिए उनकी आभारी हूं। स्टंट करने का उनका तरीका आश्चर्यजनक है। उनकी वजह से मुझमें यह आत्म विश्वास आया कि अब मैं नींद में भी इमारत से छलांग लगा सकती हूं। सुभाष सर (निर्देशक सुभाष कपूर) इससे बेहद खुश थे।’   साभार-khaskhabar.com  

Read More

रंगों का त्योहार होली देशभर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन रंगों से बाल खराब होने और त्वचा में जलन होने का खतरा भी बना रहता है, इसलिए होली खेलते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। काया लिमिटेड (चिकित्सा सेवा व अनुसंधान एवं विकास) की उपाध्यक्ष और प्रमुख संगीता वेलासकर ने रंग खेलने के दौरान बालों, त्वचा और नाखूनों की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं —   - होली खेलने के दौरान कड़ी धूप के संपर्क में आने से आपके बाल रूखे हो सकते हैं और नमी खो सकती है, इसलिए तेल जरूर लगाएं, यह आपके बालों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा और बालों से रंग भी आसानी से निकल जाएगा। - रंगों के संपर्क में आने के कारण आपकी त्वचा पहले ही संवेदनशील हो जाती है, ऐसे में होली के दिन जब तक बेहद जरूरी न हो तब तक दो बार से ज्यादा न नहाएं क्योंकि इससे त्वचा की नमी खो सकती है और त्वचा की पीएच बैलेंस में भी बदलाव हो सकता है। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना नहीं भूलें। - रंग खेलने के दौरान आपके नाखून अत्यधिक मात्रा में रंग अवशोषित कर सकते हैं और देखने में भी अच्छे नहीं लगते, इसलिए अपनी पसंदीदा रंग की नेल पॉलिश लगाएं, इससे आपके नाखून होली के कृत्रिम रंगों से सुरक्षित रहेंगे। - चेहरे पर रंग लगा होने से आपकी त्वचा पहले से ही रूखी होती है, ऐसे में त्वचा को ज्यादा रगड़े नहीं और हल्के हाथों से स्क्रब करें क्योंकि ज्यादा रगड़ने से आपकी त्वचा में जलन हो सकता है या दाने पड़ सकते हैं। रंग छुड़ाने के लिए सोडियम लॉरेथ युक्त क्लींजर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। - रंग निकलने के बाद त्वचा और बालों में अगर रूखापन रहे तो रात में बालों में अच्छी कंपनी का हेयर सीरम और त्वचा पर माॉइश्चराइजर या नाइट क्रीम लगाएं। रात में त्वचा की कोशिकाएं और बाल खुद को रिपेयर करते हैं। आपको इन उत्पादों का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर दो से चार सप्ताह के भीतर बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।   साभार-khaskhabar.com              

Read More

इन दिनों अपने गाने से सभी का दिल जीतने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हो गई। जिसको लेकर वो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने अपने दर्द को बयां किया कि उन्हें धोखे से वेडिंग सेरेमनी में बुलाया गया और जबरदस्ती परफॉर्म करने के लिए कहा गया। हालांकि उनकी तबीयत खराब थी। इसके बावजूद उन्हें परफॉर्मेंस दी। बता दें कि नेहा ने बॉलीवुड में ‘काला चश्मा’ और ‘लड़की ब्यूटीफुल’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं। जिन्हें काफी लोकप्रियता मिली है। इस बात से नेहा इतनी दुखी हुई कि उन्होंने अपन दर्द सोशल मीडिया के जरिए जताया उन्होंने बताया कि, उन्हें प्री वेडिंग सेरेमनी बोलकर एक्चुअल शादी में धोखे से बुलाया गया, जबकि नेहा ने बताया था कि वह शादियों में परफॉर्म नहीं करती। इसके बावजूद नेहा ने कमिटमेंट के चलते वहां एक घंटे परफॉर्म किया, लेकिन तबीयत खराब होने पर जब नेहा ने मना किया तो उनसे जबरदस्ती परफॉर्म कराया गया, जिससे नेहा काफी दुख हुआ। एक घंटे तक परफॉर्म करने के बाद नेहा ने जब ऑर्गनाइजर से कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह परफॉर्म नहीं कर सकती, तो ऑर्गनाइजर ने उनसे कहा कि आप यहां से नहीं जा सकती, आपको और परफॉर्म करना पड़ेगा। नेहा के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी उनकी बात नहीं मानी गई और वहां उपस्थित लोग उनके साथ लगातार फोटो भी खिंचवाते रहे। आखिरकार नेहा को वापस स्टेज पर जाना पड़ा और इसी दौरान वह स्टेज पर चक्कर खाकर गिर पड़ी। इस पोस्ट के बाद नेहा ने वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस का वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें नेहा ने बताया कि उन्होंने फंक्शन में फैमिली की खुशी के लिए एक घंटे परफॉर्म भी किया। इस दौरान नेहा की तबीतय खराब थी लेकिन फिर भी उन्होंने भीड़ के बीच में परफॉर्मेंस दी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि संपूर्ण स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए पैदल चलना एक बेहतरीन तरीका है और लोगों को रोजाना 30 मिनट पैदल चलना चाहिए। कंगना और फिल्म ‘रंगून’ के उनके सह कलाकार अभिनेता सैफ अली खान रविवार को यहां मैक्स बूपा वॉक फॉर हेल्थ कार्यक्रम के लिए थे। कंगना ने एक बयान में कहा, ‘संपूर्ण स्वास्थ्य हासिल करने के लिए पैदल चलना एक अच्छा तरीका हो सकता है। छह से 60 साल की उम्र के सभी लोगों को रोजाना 30 मिनट तक पैदल चलना चाहिए। रोजाना 10,000 कदम हमारे स्वास्थ्य के लिए चमत्कारिक हो सकते हैं। हमें अपने घर और कार्यालय में काम के दौरान भी थोड़ी चहलकदमी जरूर करनी चाहिए।’ मैक्स बूपा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक आशीष मेलहोत्रा ने इस मौके पर वार्षिक मैक्स बूपा वॉक फॉर हेल्थ सर्वे 2017 को भी साझा किया, जिसके तहत 98 प्रतिशत लोगों ने माना कि पैदल चलने से उनका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर हुआ है, हालांकि 50 प्रतिशत लोगों ने पर्याप्त रूप से यह गतिविधि नहीं की। वहीं, इस मौके पर सैफ ने कहा, ‘मैक्स बूपा का नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के संचालन का निर्णय देश में खेलों और स्वास्थ्य संबंधी संस्कृति को बढ़ावा देगा। देश में क्रिकेट के लिए लोगों के प्यार व उत्साह को देखकर खुशी होती है, लेकिन अन्य खेलों को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।’ मुंबई में 12 फरवरी से शुरू हुआ यह कार्यक्रम बेंगलुरू में 26 फरवरी को समाप्त होगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More