BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

फिल्मों में वापसी को लेकर बोली सुष्मिता, कहा...

फिल्मों में वापसी को लेकर बोली सुष्मिता, कहा...काफी समय तक बॉलीवुड से दूर रही अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि फिल्मों में उनकी वापसी से दर्शकों का खुश होना लाजिमी है। यहां 145 ऑल-डे कैफे एंड बार के लांच पर अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं काफी समय से यह बात कह रही हूं। अगर मैं फिल्मों में वापसी करूं, तो दर्शकों को अच्छा लगना चाहिए।’

सुष्मिता ने कहा, ‘बड़े पर्दे पर मेरी वापसी पर दर्शकों का यह कहना जरूरी है कि इसे वापसी कहते हैं और हमें सुष्मिता बहुत पसंद है। आशा है कि इस साल ऐसा हो।’

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी को इस साल मनीला में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में देखा गया था।

इस अनुभव को साझा करते हुए सुष्मिता ने कहा, ‘यह शानदार अनुभव था। 23 साल बाद मैं वापस उसी जगह पर थी, एक निर्णायक के तौर पर। मुझे गर्व महसूस हो रहा था।’ उनकी सुंदरता के बारे में सुष्मिता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोग उम्र को बहुत महत्व देते हैं। उम्र बढ़ना कोई नई बात नहीं है और हर किसी को इससे गुजरना पड़ता है। मैं इसका आनंद लेना चाहती हूं।’

हिंदी फिल्मों में वापसी से पहले सुष्मिता को बांग्ला फिल्म ‘निर्बाक’ में देखा गया था।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More