BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अपने बेटे को इन सितारों जैसा बनाना चाहती थी गोविंदा की पत्नी सुनीता

अपने बेटे को इन सितारों जैसा बनाना चाहती थी गोविंदा की पत्नी सुनीताअभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि जब वह गर्भवती थी तो वह अपने आसपास दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र की तस्वीरें रखती थी, क्यूंकि उनकी ख्वाहिश थी कि उनका बच्चा भी इन कलाकारों जैसा हैंडसम हो। गोविंदा और सुनीता आगामी फिल्म ‘आ गया हीरो’ के प्रचार के सिलसिले में ‘द कपिल शर्मा’ के शो पर पहुंचे थे। शो पर बात करते हुए सुनीता ने बताया कि वह चाहती थी कि उनका बच्चा अमिताभ और धर्मेद्र जैसा हैंडसम हो।

यह बात उस वक्त सामने आई जब शो पर नवजोत सिंह सिद्धू ने गोविंदा के बेटे यशवर्धन की तारीफ की। सेट के एक सूत्र ने बताया, ‘सुनीता ने कहा कि जब वह गर्भवती थी तो वह अपने पास इन दोनों सितारों की तस्वीरें रखती थी। इस बात पर गोविंदा, कपिल, सिद्धू और सेट पर मौजूद हर कोई अपनी हंसी रोक नहीं पाया।’    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More