देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा जल्द ही एक्शन थ्रिलर ‘कमांडो 2 : दि ब्लैक मनी ट्रेल’ में नजर आएंगी। अदा ने कहा कि ऊंची हील के जूते में फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों को करके आनंद आया। फिल्म में उनकी भूमिका एक एनकांउटर विशेषज्ञ की है।
अभिनेत्री अदा लैङ्क्षगक समानता की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि एक पुरुष की तरह नायिका भी मारधाड़ वाले दृश्यों को प्रमाणिकता के साथ कर सकती हैं। इस फिल्म में वह हैदराबाद की एक लडक़ी भावना का किरदार निभा रही है, जो मुखर है और बुरे लडक़ों की पिटाई करती है। अदा ने कहा, ‘‘फिल्म में मेरा किरदार काफी झक्की तरह का है। एक छोटे शहर से आने के कारण वह पूरी दुनिया घूमना चाहती है। वह जो भी अपने दिमाग में आता है बिना सोचे ही बोल देती है। मैंने सही तरह से हैदराबादी लहजे के उच्चारण पर ज्यादा मेहनत की है।’’ फिल्म ‘कमांडो 2 : दि ब्लैक मनी ट्रेल’ का निर्देशन देवेन भोजानी ने किया है। इसमें ईशा गुप्ता और विद्युत जमवल ने भी अभिनय किया है। यह 3 मार्च को रिलीज होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मंदिर में मौत: ऊपर वाले की मर्जी!
नोएडा : गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा
लिओ: इंटेंसली रॉ और वॉयलेंट दृश्यों से भरी है, कमजोर दिल वाले न देखें