BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को द ब्रांड लॉरेट की तरफ से लीजेंडरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मंगेशकर ने कहा है कि वह अपने सुखद कॅरियर के लिए अपने शुभचिंतकों की आभारी हैं। 87 वर्षीय स्वर कोकिला ने ट्विटर पर पुरस्कार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘लीजेंडरी अवार्ड 2017 से सम्मानित करने के लिए द ब्रांड लॉरेट को हार्दिक धन्यवाद।’ मंगेशकर के पुरस्कार में कहा गया है, ‘एशिया पैसिफिक ब्रांड्स फाउंडेशन लता मंगेशकर को उनके हिंदी फिल्मों में यादगार हिट और भावपूर्ण गानों के लिए लीजेंडरी अवार्ड प्रदान करता है।’ अपने प्रशंसकों को संदेश देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं अपने सुखद कॅरियर के लिए और जो हूं उसके लिए अपने प्रशंसकों का आभार जताती हूं।’ लता मंगेशकर को ‘लग जा गले’, ‘आएगा आनेवाला’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘लुका छिपी’ और कई हिट गानों के लिए जाना जाता है। लता मंगेशकर ने फिल्म संगीत में कई दशकों तक राज किया।  साभार-khaskhabar.com

Read More

अभिनेता आर. माधवन के बेटे ने एक तैराकी प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल की है, जिससे वह फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे की उपलब्धि ने एक पिता के तौर पर उन्हें गौरवान्वित किया है। माधवन ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘एक पिता के रूप में मेरे लिए गर्व का दिन। वेदांत ने 57 मिनट में चार किलोमीटर की तैराकी की। यह कुछ ऐसा है, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।’ माधवन और सरिता की शादी को 18 साल हो गए हैं और दोनों 12 साल के बेटे वेदांत के माता-पिता हैं। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के अभिनेता फिलहाल तमिल थ्रिलर ‘विक्रम वेदा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बॉलीवुड में वह फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में काम कर रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

आगरा । ताज नगरी में चल रही फिल्म भूमि की शूटिंग के लिए संजय दत्त पिछले कई दिनों से आगरा में रुके हुए हैं। जिनको नजदीक से देखने के लिए युवाओं में होड़ लगी हुई है। शनिवार को उनकी पत्नी मान्यता भी अपने बच्चों के साथ आगरा पहुंची। पत्नी और बेटे बेटी के साथ संजय दत्त ने आगरा में जमकर मस्ती की। जेल से रिहा होने के बाद आगरा के बमरौली कटारा में संजय दत्त अपनी कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को संजय दत्त की पत्नी मान्यता बेटी इकरा और बेटा शाहरान के साथ आगरा आई। आगरा में करीब दो महीने फिल्म की शूटिंग होनी है। दो मार्च तक तो बमरौली कटारा स्थित हवेली में ही शूटिंग का शेड्यूल है। इसके बाद ताजगंज की गलियों व मेहताब बाग में भी शूटिंग होगी।  मथुरा की कुछ लोकेशन भी फिल्म यूनिट ने देखी हैं। जिसके चलते संजय दत्त का परिवार यहां पर शूटिंग चलने तक रुक सकता है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बागी में एक साथ नजर आ चुकी गुरू शिष्य की जोडी के गुरू शौर्य भारद्वाज पर झूठ बोलने के आरोप लगाये जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इन्हीं से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। शौर्य भारद्वाज के लिए कहा जाता है कि वे भारतीय सेना के कमांडो ट्रेनर हैं। अब उन पर इसी बात को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें तो अभिषेक शुक्ला नाम के एक शख्स का कहना है कि शौर्य कमांडो ट्रेनर नहीं हैं। हिन्दी के एक वेबपोर्टल पर चल रहे समाचार के अनुसार शौर्य खुद को भारतीय सेना का सलाहकार बताते हैं। उनका कहना है कि वह बेस्ट कमांडो ट्रेनर का खिताब भी जीत चुके हैं। मध्यप्रदेश के शौर्य हॉलीवुड फिल्म स्पेशल फोर्स-1, स्पेशल फोर्स-2, द रॉयल मरीन डेज ऑफ इमोर्टल्स, द लीजेंड ऑफ इराक वॉर, स्नाइपर विंग्स सीरीज की फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस की ट्रेनिंग दे चुके हैं। अभिषेक शुक्ला का कहना है कि शौर्य ने फिल्मों में तो काम किया है और वो फिल्मों में एक्शन की ट्रेनिंग भी देते हैं लेकिन वह कमांडो ट्रेनर नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शौर्य दुनिया के बेहतरीन कमांडो ट्रेनर नहीं हैं। लेकिन शौर्य ने खुद पर लग रहे इन आरोपों को खारिज किया है। इसके साथ ही अभिषेक पर मानहानि का केस करने की बात भी कही है। शौर्य भारद्वाज फिल्म बागी में टाइगर श्रॉफ के गुरू के रोल में नजर आए थे। फिल्म में वह कमाल के टेक्नीक्स और स्टंट्स करते और सिखाते नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर ने भी कई कमाल के स्टंट्स को बखूबी पर्दे पर उतारा था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने आगामी फिल्म मुन्ना माइकल के लिए शूट किया एक गीत अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुन्ना माइकल को समर्पित किया है। टाइगर ने एक बयान में कहा, यह गीत मेरे पिता जैकी के लिए समर्पित है। उनके मुन्ना के तौर पर इससे बेहतर नहीं कर पाता। पापा मेरे दोस्त और मेरे पहले नायक हैं। उनकी वजह से मैं यहां हूं। इसलिए, मैं इस फिल्म के अपने किरदार के लिए अधिक मेहनत कर रहा हूं। फिल्म के गीत डिंग-डिंग में टाइगर और निधि अग्रवाल साथ थिरकते नजर आएंगे। इस गाने को फिल्म सिटी में बस की छत पर फिल्माया गया है और इसकी कोरियोग्राफी गणेश अचार्य ने की है। मुन्ना माइकल के निर्देशक सब्बीर खान ने कहा, हमने टाइगर का स्टाइल ऐसा बनाया है कि वह अपने पिता की तरह लग रहे हैं। जैकी को ध्यान में रखते हुए ही गाने की कोरियोग्राफी की गई है। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ का कहना है कि उनके बेटे और उनके पति के हाव-भाव और रूप-रेखा काफी मिलती-जुलती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भले ही अपनी पिछली फिल्म दंगल मेें एक सख्त पिता का किरदार निभाते हुए नजर आए। लेकिन वो दिल के बहुत ही कमजोर है। इस बात का सबूत कई बार मिल चुका है कि जब आमिर खान सर्वजनिक स्थान पर उनके आंख में आंसू आ गए। हाल ही में मशहूर अभिनेत्री रेखा की तरफ से एक ऐसा तोहफा मिला कि उनकी आंखें नम हो गईं। गौरतलब है कि आमिर ने फिल्म दंगल की सफलता के लिए एक पार्टी रखी थी। जिसमें मनोरंजन जगत की हस्त्यिों ने शिरकत की थी। इस दौरान रेखा भी पार्टी में शामिल हुई और उन्होंने आमिर को यह फिल्म देखने के बाद एक लेटर लिख कर दिया। इस लेटर में रेखा ने आमिर खान की एक्टिंग और इस फिल्म की काफी तारीफ की। खबरें हैं कि इस पार्टी में रेखा का यह लेटर पढ़कर आमिर कुछ ऐसे इमोश्नल हुए कि उनकी आंखों से आंसू आ गए। एक वेबसाइट के अनुसार, ‘आमिर यह लेटर पढ़कर काफी खुश हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। आमिर ने कहा कि, ‘वह इस लेटर को हमेशा अपने पास रखेंगे, इसलिए नहीं क्योंकि इसमें फिल्म की तारीफ है बल्कि इसलिए क्योंकि यह लेटर उनके दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रखेगा। इसके माध्यम से रेखा पार्टी में आई और उन्होंने यह बात जाहिर की कि यह फिल्म उनके लिए कितनी स्पेशल है। करण जौहर ने किया था खुलासा गौरतलब है कि आमिर खान जब करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में कॉफी पीने पहुंचे थे तो उन्होंने सरेआम आंसू बहाने का राज उगलवाया था। करण के पूछने पर आमिर ने कहा था कि, ‘मेरे आंसू सच्चे हैं। कई बार इन्हें झूठ समझा जाता है।’ उन्होंने यह भी कहा कि वो फिल्मों की स्क्रीनिंग में कम ही जाते हैं क्योंकि वे बहुत इमोशनल हैं। लेकिन जब भी कोई ऐसा मौका आता है तो वो अपने को रोक नहीं पाते और फिर पब्लिकली भी उनकी आंखें भींग जाती हैं। आमिर खान की इस फिल्‍म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक नया इतिहास रच दिया। उनकी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पिछले साल 23 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी कई थिएटर्स में लगी हुई है और कमाई कर रही है। फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी दो पहलवान बेटियों पर आधारित फिल्म थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स द रिटर्न आॅफ जेंडर केज को भारत में कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस वक्त दीपिका बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रही है। इसके अलावा उनके पास और कोई फिल्में अब तक नहीं है। वहीं शाहरूख खान अपनी अगली फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘द रिंग’ में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग एक हफ्ते की बाकी है उसके बाद शाहरूख इसके पोस्ट प्रॉडक्शन के काम में जुट जाएंगे। फिल्म द रिंग के बाद शाहरूख आनंद एल राय की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरूख के साथ मुख्य अभिनेत्री कौन होगी। इस विषय को लेकर अभिनेत्रियों में कड़ी टक्कर भी शुरू हो गई है। तीन अभिनेत्रियों का नाम शाहरुख के साथ जोड़ी जमाने को लेकर दीपिका सोनम और कैटरीना को लेकर खबरे आ चुकी है। सोनम का नाम बार-बार सामने आने की एक वजह यह भी है कि सोनम ने आनंद के साथ फिल्म रांझणा में काम किया है। अब खबर है कि दीपिका पादुकोण भी शाहरुख की हिरोइन बनने के लिए इस रेस में शामिल हो गईं हैं और दीपिका ने इस फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट दिया है।कोशिश में लगी दीपिका लेकिन अब खबरें है कि दीपिका इस प्रोजेक्ट को पाने की पूरी कोशिश कर रही है। दीपिका ने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया है, लेकिन फिलहाल किसी अभिनेत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है। अफवाहों की मानें तो दीपिका को जैसे ही पता चला कि शाहरुख के आपोजिट कैटरीना को फाइनल किया जा रहा है, उन्होंने वापस आनंद एल रॉय से संपर्क किया।  कहा जा रहा है कि दीपिका ने आनंद एल रॉय को फोन करके कहा कि वे अब अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट से फ्री हैं, और उनके पास इस फिल्म के लिए डेट्स हैं। फिलहाल अब तक अधिकारिक रूप से किसी अभिनेत्री के होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है। वैसे अब ये देखना काफी दिलचस्प होगी कि फिल्म में शाहरूख की हिरोइन बनने की बाजी कौन मारता है।शाहरूख का किरदार आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए शाहरुख की जगह पहले सलमान खान को अप्रोच किया गया था।साभार-khaskhabar.com      

Read More

आज वैलेंटाइन्स डे है जहां एक ओर हर प्रेमी जोड़ा प्यार के इस मौसम में सराबोर है वहीं दूसरी तरफ ऐसी खबरें आ रहे है कि टीवी की अभिनेत्री का ब्रेकअप हो गया है। जी हां परदेस में है मेरा दिल की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता के लिए इस बार वैलेंटाइन्स डे ब्रेकअप डे बन गया है। आई खबरों के अनुसार अदिति और रिजवान जो पिछले कई सालों से एक दूसरे का डेट कर रहे थे दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। बता दें, वे पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लगभग पांच सालों से एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे। रिवान इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं और अदिति और उनकी मुलाकात एकता कपूर की वजह से हुई थी। लेकिन, अदिति और उनके को-स्टार लक्ष को लेकर डेटिंग की खबरें आ रही थी।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिजवान के कानों तक खबर पहुंचीं तो उन्हें इस बात से नाराजगी हो गई और उन्होंने दूरी बना ली। फिलहाल अदिति ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल ही रखा है और उन्होंने लक्ष से साथ जुड़ी सारी खबरों को सिर्फ अफवाह ही बताया है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

Ajay Devgn looks dashing on the cover of Stardust Magazine February 2017 Issue. He wore different kind of outfits for photoshoot. He wore black outfits with white and brown color combition. He complete his look with stylish watch and goggles. Ajay will also be seen in the flick Baadshaho which is being directed by Milan Luthria. The movie features Ajay Devgan, Shruti Hassan and Lisa Haydon in lead roles. He will also be seen in Remo D'Souza's upcoming dance-action film which also stars Suraj Pancholi.   Ajay Devgn will soon start shooting for Rohit Shetty's Golmaal 4. He has signed up for a new film and it's an urban romcom. The movie is produced by Luv Ranjan-Ankur Garg and directed by Akiv Ali.He is the first Indian who owns a Maserati Quattroporte. He became the first Bollywood personality to acquire a private jet for traveling to shooting locations, promotions and personal trips. Devgn has starred in more than 80 Hindi films. In 2003, he won "National Film Award" in Best Actor category for his portrayal of Bhagat Singh in the biopic "The Legend of Bhagat Singh".Devgn has starred in more than 80 Hindi films. In 2003, he won "National Film Award" in Best Actor category for his portrayal of Bhagat Singh in the biopic "The Legend of Bhagat Singh".In 2002, he gave a critically acclaimed performance in the movie "Deewangee" for which he received the Filmfare "Best Villain Award". In 2008, he debuted as a film director with "U Me Aur Hum".     साभार-khaskhabar.com    

Read More

New Delhi: Riding on the presence of superstar Akshay Kumar, the popularity of the "Jolly LLB" franchise and the rave reviews for the film, "Jolly LLB2" has earned around Rs 50-cr in its opening weekend, trade sources said. The film, which was released on February 10, earned Rs 19. 95-cr yesterday. It had earned Rs 30. 51-cr on Friday and Saturday. The film's total earnings on the opening weekend is thus Rs 50.46-cr. "Jolly LLB 2" has thus become Akshay’s 4th highest opening weekend grosser after Singh Is Bliing (RS 54.44-crore), Housefull 3 (Rs 53.31-crore) and Brothers (Rs 52.08-crore). Directed by Subhash Kapoor, "Jolly LLB2", a sequel to the 2013 hit "Jolly LLB", features Akshay Kumar and Huma Qureshi in the lead. It has Saurabh Shukla and Anu Kapoor in other key roles. The film has opened to rave reviews from critics.   Credit: The Emerging Word  

Read More

अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का कहना है कि हिंदी फिल्म उद्योग आजकल कलाकार की शक्ल और उम्र पर नहीं, बल्कि कलाकार की प्रतिभा पर आधारित है। उनका मानना है कि उम्र कलाकार के करियर में अनुभव ही जोडती है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मानती हैं कि फिल्मोद्योग कलाकार की शक्ल या उम्र पर आधारित है, न कि उनकी प्रतिभा पर? इस पर सुष्मिता ने एक ई-मेल साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, नहीं, मैं इससे सहमत नहीं हूं, आज तो बिल्कुल नहीं। ..यदि आप मुझसे यह सवाल उस समय पूछते, जब मैंने फिल्मोद्योग में कदम रखा था, तब मैं अवश्य हां कहती। लेकिन इस समय, जब आप इंग्लिश विंग्लिश देखते हैं, आप श्रीदेवी को देखते हैं, तो आपको कमाल का अनुभव होता है। 41 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि उम्र अनुभव जोड़ती है। सुष्मिता ने हाल ही में डिजाइनर शशि वंगापल्ली के लिए लैक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2017 के रैंप पर जलवे बिखेरे। दो बेटियों रीनी और अलीशाह का अकेले पालन-पोषण करने वाली अविवाहित सुष्मिता ने कहा कि अगर किसी कलाकार का करियर 25 की उम्र में खत्म होता है, तो यह बडी त्रासदी है। विकसित होना एक अच्छी चीज है और ऐसा सिनेमा में भी है.. इसलिए मैं इससे असहमत हूं.. हम निश्चित तौर पर सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं और यहां हर किसी के लिए भूमिका और स्क्रिप्ट है.. हमें उसके लिए बस सही निर्देशक की जरूरत होती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरूण धवन अभिनीत फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले इस फिल्म का गाना ‘तम्मा तम्मा’ दो दिन बाद रिलीज होने वाला है। बता दें कि दोनों कलाकारों को इस गाने पर डांस करने में काफी दिक्कत आ रही थी। जी हां आपको बता दें कि इस गाने के लिए डांस स्टेप बॉलीवुड की धक धक गर्ल यानी माधुरी दिक्षित ने सिखाया है। माधुरी दीक्षित के ‘तम्मा-तम्मा’ सॉन्ग को वरुण और आलिया रीक्रिएट करने वाले हैं। आलिया ने इस टीचिंग क्लास का वीडियो भी शेयर की है। आप खुद देख लीजिए। दरअसल यह गाना 1989 की फिल्म ‘थानेदार’ का है। यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। इस गाने को लेकर आलिया और वरुण एक बार फिर आ रहे हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर माधुरी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वरुण धवन भी है। वीडियो में माधुरी दर्शकों को बता रहीं हैं कि ‘तम्मा तम्मा अगेन’ दो दिन में रिलीज होने वाली है। इसके पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इस गाने को अभी तक 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वर्ष 1990 में आई इस फिल्म के गीत फिल्मांकन में लम्बा वक्त लगा था। इसकी वजह थे संजय दत्त जो इस गीत के स्टेप्स को अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे थे। विशेष रूप से कुर्सी को लेकर किए स्टेप्स, जिन्हें माधुरी दीक्षित तो कर पा रही थीं, लेकिन संजय दत्त नहीं कर पा रहे थे। हालांकि संजय दत्त ने इसके लिए एक महीने तक प्रेक्टिस की थी। बाद में इस गीत के कुर्सी वाले दृश्यों को जावेद जाफरी ने किया। गीत के फिल्मांकन के वक्त-वक्त जब-जब परदे पर कुर्सी वाले दृश्य आये तब-तब इसे लाँग शॉट के जरिए दिखाया गया या फिर संजय दत्त के चेहरे पर टोपी को दिखाया गया था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More