BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

वरूण-आलिया को तम्मा तम्मा का डांस स्टेप सिखा रही माधुरी

वरूण-आलिया को तम्मा तम्मा का डांस स्टेप सिखा रही माधुरीबॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरूण धवन अभिनीत फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले इस फिल्म का गाना ‘तम्मा तम्मा’ दो दिन बाद रिलीज होने वाला है। बता दें कि दोनों कलाकारों को इस गाने पर डांस करने में काफी दिक्कत आ रही थी। जी हां आपको बता दें कि इस गाने के लिए डांस स्टेप बॉलीवुड की धक धक गर्ल यानी माधुरी दिक्षित ने सिखाया है। माधुरी दीक्षित के ‘तम्मा-तम्मा’ सॉन्ग को वरुण और आलिया रीक्रिएट करने वाले हैं। आलिया ने इस टीचिंग क्लास का वीडियो भी शेयर की है। आप खुद देख लीजिए।

दरअसल यह गाना 1989 की फिल्म ‘थानेदार’ का है। यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। इस गाने को लेकर आलिया और वरुण एक बार फिर आ रहे हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर माधुरी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वरुण धवन भी है। वीडियो में माधुरी दर्शकों को बता रहीं हैं कि ‘तम्मा तम्मा अगेन’ दो दिन में रिलीज होने वाली है।

इसके पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इस गाने को अभी तक 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वर्ष 1990 में आई इस फिल्म के गीत फिल्मांकन में लम्बा वक्त लगा था। इसकी वजह थे संजय दत्त जो इस गीत के स्टेप्स को अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे थे। विशेष रूप से कुर्सी को लेकर किए स्टेप्स, जिन्हें माधुरी दीक्षित तो कर पा रही थीं, लेकिन संजय दत्त नहीं कर पा रहे थे। हालांकि संजय दत्त ने इसके लिए एक महीने तक प्रेक्टिस की थी। बाद में इस गीत के कुर्सी वाले दृश्यों को जावेद जाफरी ने किया। गीत के फिल्मांकन के वक्त-वक्त जब-जब परदे पर कुर्सी वाले दृश्य आये तब-तब इसे लाँग शॉट के जरिए दिखाया गया या फिर संजय दत्त के चेहरे पर टोपी को दिखाया गया था।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More