BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 26 जनवरी के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में अक्षय ने भारतीय सैनिक और सरहदों पर शहीद होने वाले जवानों के परिवार के लिए कुछ करने की ठानी है। उनका मानना है कि इस पहल से उनके परिवार को लाभ मिलेगा। मंगलवार की शाम को अक्षय कुमार ने एक बार फिर एक वीडियो अपलोड किया और लोगों को 26 जनवरी के मौके पर देश के शहीदों के परिवारों को एक नायाब तोहफा देने का आइडिया दिया। अक्षय ने वीडियों शेयर करते हुए लिखा है कि, यहां मैं उन लोगों के लिए खड़ा हो रहा हूं, जिनका ठीक रहना मेरे लिए सच में मायने रखता है और मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या यह आपके लिए भी उतना ही मायने रखता है? पांच मिनट के इस वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा, दो दिन बाद 25 जनवरी है तो सोचा आपसे एक आइडिया शेयर करूं। सरहदों पर ड्यूटी करते हुए शहीद होने वाले जवानों को हमारी सरकार मुआवजा देती है, जो अच्छी बात हैं। यह काम सरकारें करती आ रही हैं। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी तरफ से भी इन शहीद परिवारों की मदद करना चाहते हैं। लेकिन ऐसे परिवारों तक पहुंचना, उनका पता ढूंढना आम लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। अक्षय ने कहा, मैं एक पब्लिक फिगर हूं और मेरे लिए यह पता ढूंढना आसान है लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो दिल से इन शहीद परिवारों की मदद करना चाहते हैं। अक्षय ने कहा, क्यों न ऐसा करें कि ऐसे लोगों और इन शहीदों के परिवारों को एक साथ एक जगह मिला दें। एक ऐसी वेबसाइट या मोबाइल एैप लॉन्च किया जाए जहां आप इन परिवारों की सीधे मदद कर सकें। अक्षय ने यह भी कहा कि यह सीधे मेरे दिमाग से निकला आइडिया है। हो सकता है यह बिलकुल बेकार आइडिया हो या फिर बहुत ही हिट हो यह आप मुझे बताएं। अक्षय ने कहा, अगर कोई इंडियन आर्म फोर्स का जवान ड्यूटी करते हुए शहीद हो, तो उसके परिवार के नजदीकी रिश्तेदार जैसे माता, पिता या पत्नी का वेरिफाइड बैंक अकाउंट नंबर इस वेबसाइट पर डाला जाएगा और जो भी लोग चाहें वो सीधे इस अकाउंट में मदद की राशि भेज सकें। ताकि वह परिवार जिनकी रोजी रोटी इस जवान के चलते चल रही थी, उन्हें कुछ मदद मिल सके। ऐसे में वह अफसरों या कहीं चक्कर काटे ही उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। अक्षय ने कहा कि आप चाहे 100 रुपये दें या 500 यह आपकी मर्जी और क्षमता पर निर्भर होगा। साथ ही यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। अक्षय ने यह भी कहा कि जैसे ही किसी शहीद के अकाउंट में 15 लाख रुपये तक की रकम पहुंच जाएगी, वह अकाउंट नंबर इस वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। अक्षय ने कहा है कि अगर उनका ये आइडिया सबको पसंद आएगा तो इस वेबसाइट या एप बनाने का सारा खर्च वो स्वयं उठाएंगे। बॉलीवुड ने की सराहना  अक्षय कुमार की इस पहल को बॉलीवुड के कुछ लोगों ने उनकी सराहना की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने टवीटर पर लिखा कि, मुझे लगता है कि यह बहुत ही अमेजिंग विचार है। बहुत अच्छे अक्षय कुमार। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी ट्विटर पर लिखा है कि, बहुत अच्छा आइडिया और आप इसे निजी तौर पर कर रहे हैं इसलिए यह जवानों के परिवार तक जरूर पहुंचेगा। आपको सम्मान।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी पिछली फिल्म बागी में एक विद्रोही युवक का किरदार निभाया था। अब इस फिल्म के सीक्वल बनने की तैयारी हो रही है। साथ ही टाइगर के रोल का भी खुलासा हो गया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म में टाइगर एक सैनिक के किरदार में होंगे। जिसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें उन्हें फिल्म में एक्शन सीन के लिए खास ट्रेनिंग और सैनिक के किरदार के लिए उन्हें अपने बाल तक कटवाने पड़ सकते हैं। यह ट्रेनिंग उन्हें टॉनी चिंग के द्वारा दी जाएगी, जिन्होंने शाओलिन सॉकर जैसी फिल्म में कोरियोग्राफी की है। फिल्म के निर्देशक डांस डायरेक्टर अहमद खान हो सकते हैं। आपको बता दें कि बागी में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। श्रद्धा ने भी इस फिल्म में दमदार एक्शन किया था। हालांकि अब तक इस फिल्म में अभिनेत्री के तौर पर श्रद्धा के होने की पुष्टि नहीं की गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

राकेश रोशन की संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित और ऋतिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ ने इन दिनों शाहरुख खान से टकराव और अपने ताकतवर प्रदर्शन के बलबूते दर्शकों में खासा मुकाम बना लिया है। हाल ही में राकेश रोशन ने अपनी इस फिल्म को वितरकों और प्रदर्शकों को दिखाया, जिन्होंने फिल्म देखने के बाद इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। 50 मिनट की फिल्म देखने के बाद वितरकों और प्रदर्शकों ने राकेश रोशन को पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। पिछले कुछ समय से राकेश रोशन मीडिया और वितरकों से अपनी फिल्म को लेकर लगातार सम्पर्क में हैं। वे चाहते हैं उनकी यह फिल्म किसी भी तरह से बॉक्स ऑफिस पर सफल हो जाए जिससे उनके पुत्र के गिरते हुए करियर को संबल मिले। ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म मोहनजोदारो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इस फिल्म की असफलता ने उनके करियर पर एक प्रश्न चिह्न लगा दिया है। अपने पुत्र के लिए राकेश रोशन ने कृष सीरीज की अगली फिल्म बनाने का ऐलान किया लेकिन उसमें लगने वाले समय को देखते हुए उन्होंने निर्देशक संजय गुप्ता के साथ सीमित बजट में एक अन्य फिल्म ‘काबिल’ की घोषणा करके बॉलीवुड को आश्चर्यचकित कर दिया था। आश्चर्य इसलिए हुआ था कि उन्होंने निर्देशन की बागडोर संजय गुप्ता को सौंपी जिनकी पिछली फिल्म ‘जज्बा’ असफल रही थी। ऐसे में सवाल उभरा कि क्या राकेश रोशन असफल निर्देशक के साथ अपने असफल बेटे को फिर से कामयाब बना पाएंगे। लेकिन जब से फिल्म का ट्रेलर व गीत प्रदर्शित हुए हैं, तब से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। वितरकों और प्रदर्शकों को सिनेमा दिखाने के बाद राकेश रोशन ने उनसे समानता की मांग करते हुए कहा कि ‘काबिल’ को ‘रईस’ के बराबर स्क्रीन मिलनी चाहिए। उनकी इस गुजारिश को वितरकों और प्रदर्शकों ने तहे दिल से स्वीकार किया था और आश्वस्त किया था कि उनकी फिल्म के लिए ‘रईस’ के बराबर की स्क्रीन और शो दिए जाएंगे। लेकिन इस काबिल फिल्म को रईस से ज्यादा स्क्रीन मिले हैं रईस और काबिल की सबसे बड़ी लड़ाई स्क्रीन्स को लेकर थी। सिनेमाघरों की संख्या सीमित है और दो बड़ी फिल्मों का बंटवारा इनके बीच होना था। ‘रईस’ का ट्रेलर जब जारी हुआ तो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों का रुझान ‘रईस’ की तरफ हुआ। उन्हें इस फिल्म में सिंगल स्क्रीन सिनेमा में देखने वाले दर्शकों के लायक मसाला नजर आया। रईस को 60 प्रतिशत सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मिले, जबकि काबिल को 40 प्रतिशत। हालांकि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की तुलना में मल्टीप्लेक्सेस से कलेक्शन ज्यादा होते हैं। फिल्म ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसके शो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मोटे तौर पर कहा जाए तो रईस लगभग 2700 स्क्रीन्स पर और काबिल लगभग 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म देखने के बाद वितरकों ने ऋतिक रोशन के अभिनय की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने खलनायक के रूप में नजर आ रहे रोनित रॉय की भी भरपूर प्रशंसा की है। वितरकों का कहना है कि इस फिल्म के बाद रोनित रॉय बॉलीवुड में पूरी तरह से खलनायक के तौर पर स्थापित हो जाएंगे। वैसे भी इन दिनों हिन्दी फिल्मों में कोई दमदार खलनायक नजर नहीं आ रहा है। बीच में नवाजउद्दीन सिद्दीकी जरूर उभरे थे, लेकिन वे स्वयं को विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा की लाइन पर ले आए हैं। इन दिनों वे नायक के रूप में नजर आ रहे हैं, जहां वे असफल हो रहे हैं। ऐसे में रोनित रॉय पर बॉलीवुड की नजरें टिकी हुई हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

शाहरूख खान की आगामी फिल्म रईस का प्रमोशन इन दिनों जोरों शोरों से चल रहा है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर शाहरूख आज मुबंई रेलवे स्टेशन से दिल्ली पहुंचने ही वाले हैं। शाहरूख अगस्त क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली तक की यात्रा सोमवार की शाम शुरू की। यात्रा के दौरान गुजरात के वड़ोदरा स्टेशन भारी भीड़ का महौल था। फैंस शाहरूख की एक झलक पाने को बेताब थे। ऐसे में भगदड़ मच गई, आई खबर के अनुसार भगदड़ में एक की मौत होने की खबर आई है।  कैसे हुई अफरा तफरी? — शाहरूख ने ट्रेन से ही लोगों की तरफ वेव किया और लाउडस्पीकर पर फिल्म देखने की गुजारिश की।  — जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से चली, उस दौरान काफी अफरा तफरी के माहौल हो गया। — ट्रेन के साथ—साथ भीड़ भी आगे बढ़ने लगी। — भीड़ की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।  शाहरूख का था फैन स्थानीय नेता फरीद खान शेरानी शाहरूख के फैन थे और अपनी बीवी व बेटी के साथ स्टेशन पर आए हुए थे। भगदड़ में शेरानी समेत दो लोग गिरकर बेहोश हो गए। मिली जानकारी के अुनसार वह पार्षद रह चुके थे और समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। तुरंत ही लोगों ने उन्हें नजदीकि अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाहरूख ने जताया दुख घटना के बाद शाहरुख ने फरीद खान की मौत पर दुख जताया है। साथ ही, शाहरुख ने कहा कि उन्होंने इरफान और यूसुफ पठान को फरीद के परिवार की हर संभव मदद करने के लिए कहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

Deepika Padukone has captured the Filmfare magazine cover for January 2016 issue. She raised the heat by featuring on the Filmfare magazine's latest edition. Looking stunning as ever, she can be seen wearing a singlet short dress with a denim jacket. DP completed the look teaming up with gold chains and a pair of white sneakers. The caption on the cover reads as, "Hello Hollywood Deepika Padukone goes beyond being just a global icon." Deepika tweeted the photo of the cover and posted: All hail the queen! Girl of the moment after her global success, @deepikapadukone stuns on our latest cover.RT if you love it! Deepika has become extremely popular and has picked up a huge fan following for herself in no time. The Bajirao Mastani actress looks absolutely gorgeous on the cover. DP made her Hollywood debut in the recently released film xXx: Return of Xander Cage opposite Vin Diesel. Now, she will be seen in Sanjay Leela Bhansali's Padmavati alongside Shahid Kapoor and Ranveer Singh. The film is slated to release this year on November 17, 2017. The star is currently enjoying her international stint as she tours with the team to promote her film.  Deepika will be seen doing a dance number in Sushant Singh Rajput and Kriti Sanon starrer flick Raabta.  साभार-khaskhabar.com  

Read More

Sanjay Leela Bhansali is currently shooting for Padmavati in full swing. The National Award winning filmmaker has already wrapped the first schedule of the film in Mumbai. Starring Deepika Padukone, Shahid Kapoor and Ranveer Singh, the film is a historical drama. Now as per reports, team Padmavati will be next headed to Jaipur for an outdoor shoot. It is being said that Ranveer, Deepika, and Shahid - all three will shoot together. This makes this piece of news interesting as till now none of the three stars have shot collectively as a trio. While DP-Shahid's have a filmed a scheduled with each other, Ranveer has shot solo till now.  Bhansali is known to keep things as real and authentic as possible and the film-maker has plans to shoot for the film at a few unexplored locations in Jaipur. In the film, Deepika Padukone will essay the character of queen Padmavati while Shahid Kapoor will be seen as her husband, Rawal Ratan Singh. Ranveer Singh on the other hand will be seen as Padmavati's obsessive lover, Alauddin Khijli. The movie is scheduled to release on November 17 this year.   साभार-khaskhabar.com  

Read More

टीवी अभिनेत्री पूजा गौर नृत्य आधारित रियलिटी शो ‘बिग मेमसाब’ में गुरुवार को नजर आने वाली हैं। एक बयान के अनुसार, पूजा बिग मैजिक चैनल के एक घंटे के एपिसोड में नजर आएंगी। टीवी कार्यक्रम ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा गौर ने कहा, बिग मेमसाब’ में शामिल होना मेरे लिए एक अलग तरह का अनुभव है। मैंने पहले कभी किसी रियलिटी शो में निर्णायक के तौर पर भाग नहीं लिया है। शो में महिलाओं का उत्साह और प्रतिभा देखना प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि दर्शकों के लिए भी यह उतना ही प्रेरणादायक होगा।’ अभिनेत्री को टीवी की दुनिया में महिला उन्मुख मजबूत पात्रों को निभाने के लिए जाना जाता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ट्यूबलाइट और टाइगर जिंदा है कि शूटिंग में व्यस्त है। ट्यूबलाइट इसी साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है। लेकिन आई खबरों के अनुसार 2018 की ईद पर भी सलमान ने अपना कब्जा जमा लिया है। जी हां 2018 की ईद पर सलमान एक बार फिर से चुलबुल पांडेय के रूप में आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दबंग 3 की रिलीजिंग डेट साल 2018 की ईद फिक्स कर दी गई है। वहीं सलमान की एक के बाद एक फिल्में रिलीज होगीं तो सलमान लगातर फिल्मो की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। दबंग 3 को साल 2018 की ईद पर रिलीज करना चाह रहे है। इसलिए फिल्म के निर्देशक अरबाज खान ने स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। वहीं अगर सलमान के अपोजिट इस फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री के बारे में बात करें तो सोनाक्षी ही होंगी। दबंग 3 में दर्शकों को यह जानने को मिलेगा कि सलमान रोबिन हुड कैसे बने। फिल्म दबंग की सीक्वल न होकर प्रीक्कल होगी। इसमें परिणीति चोपड़ा और ऐमी जैक्शन भी नजर आ सकती है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर खेले जाने वाले परंपरागत खेल जल्लीकट्टू को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन कर दिए जाने के बाद से पूरे राज्य में खेल के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं, और जनसाधारण के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी इसके समर्थन में बयान दिए हैं। सुपरस्टारों में शुमार किए रजनीकांत और कमल हासन के जल्लीकट्टू समर्थक बयान के बाद अब ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान भी शुक्रवार को इसके समर्थन में उपवास रखने जा रहे हैं।  गुरूवार को एआर रहमान ने टि्वटर पर लिखा,तमिलनाडु की भावना का समर्थन करते हुए मैं कल उपवास रखने जा रहा हूं। गौरतलब है कि प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से ही हज़ारों तमिलनाडु वासी चेन्नई के मरीना बीच समेत राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर खेल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि मामला कोर्ट में होने की वजह से फिलहाल कुछ किया नहीं जा सकता, लेकिन अध्यादेश लाने पर विचार किया जाएगा।  रजनीकांत और कमल हासन के अतिरिक्त रजनीकांत के दामाद व तमिल फिल्म इंडस्ट्री के युवा सितारों में सबसे मशहूर धनुष और कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने भी जल्लीकट्टू का समर्थन कर रही तमिलनाडु की जनता से सहमति जताई है. राज्य सरकार भी इस मुद्दे पर पूरी तरह जनता के साथ नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से पूरे राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, और प्रतिबंध को हटाने के साथ-साथ पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) पर भी पाबंदी लगाए जाने की मांग की जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के सेट पर वापसी की है। पिछले सप्ताह वह सेट पर घायल हो गई थीं। वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, उन्होंने सोमवार से सेट पर वापसी की है। अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने मंगलवार को हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ इसकी पुष्टि की। उनके प्रतिनिधि ने कहा, भले ही उन्हें दर्द है, लेकिन वह रोजाना पहले से बेहतर हो रही हैं और काम पर वापसी को लेकर खुश हैं। प्रियंका क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग की दौरान चोटिल हो गईं थीं। सूत्रों के अनुसार, वह एक स्टंट करने के दौरान फिसलकर गिर गईं। उन्होंने पूरे सप्ताह घर में आराम किया। 15 जनवरी को उन्होंने प्रशंसकों और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया था। क्वांटिको में वह एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश की भूमिका में हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को स्विस लक्जरी घड़ी निर्माता आईडब्लूसी स्केफासन की ब्रांड एंबेसडर के रूप में उतारा गया है। सोनम के ब्रांड एंबेसडर बनने के बारे में एक बयान के जरिए घोषणा की गई। सोनम ने कहा, आईडब्लूसी का ब्रांड एंबेसडर बनना और भारत व दुनियाभर में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना गर्व और सौभाग्य की बात है। मैं इसकी विशिष्टता और रचनात्मक कहानी की प्रशंसक हूं, जो इस ब्रांड के इतिहास चरितार्थ हुआ है। आईडब्लूसी के क्षेत्रीय ब्रांड निदेशक ल्यूक सोचेरीयू ने कहा कि सोनम बेहतरीन कलाकार और पूरी तरह पेशेवर हैं। उन्होंने कहा, उनका आकर्षण और भव्यता हमारे ब्रांड के दर्शन के अनुरूप है और हमें सही साथी मिल गया है। सोनम 2017 में जेनेवा के 27वें सैलून इंटरनेशनल डी ला हौटे हॉर्लोजरी (एसआईएचएच) में भी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। उनके साथ दुनिया भर से प्रतिष्ठित मेहमान और आईडब्लूसी ब्रांड एंबेसडर भी मौजूद होंगे। अनिल कपूर की बेटी सोनम अपने अभिनय कौशल के साथ-साथ अपने फैशन अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। उन्हें ‘अलीशा’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘रांझणा’ और ‘नीरजा’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । शाहरुख खान के साथ आगामी फिल्म रईस में काम करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुपरस्टार सेट पर अपनी प्रसिद्धि नहीं दिखाते। इससे उन्हें फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों में बेहतर काम करने में मदद मिलती है।  नवाजुद्दीन बॉलीवुड के तीनों प्रमुख खान- आमिर, सलमान और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। नवाजुद्दीन ने तीनों के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने बताया, मैंने तीनों खानों के साथ काम किया है, आमिर जी के साथ तलाश में, सलमान भाई के साथ किक में और शाहरुख खान साहब के साथ रईस में। तीनों का अपना अलग अंदाज है और उनके साथ काम करने का बेहतरीन अनुभव रहा। उन्होंने कहा, जहां तक शाहरुख खान के साथ काम की बात है, तो मुझे उनके साथ काम में बहुत मजा आया, क्योंकि वह सेट पर एक कलाकार की तरह काम करते हैं। वह सेट पर स्टारटम नहीं लाते। वह बहुत ही विनम्र हैं। राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित रईस 25 जनवरी को रिलीज होगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More