देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
टीवी अभिनेत्री पूजा गौर नृत्य आधारित रियलिटी शो ‘बिग मेमसाब’ में गुरुवार को नजर आने वाली हैं। एक बयान के अनुसार, पूजा बिग मैजिक चैनल के एक घंटे के एपिसोड में नजर आएंगी। टीवी कार्यक्रम ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा गौर ने कहा, बिग मेमसाब’ में शामिल होना मेरे लिए एक अलग तरह का अनुभव है। मैंने पहले कभी किसी रियलिटी शो में निर्णायक के तौर पर भाग नहीं लिया है। शो में महिलाओं का उत्साह और प्रतिभा देखना प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि दर्शकों के लिए भी यह उतना ही प्रेरणादायक होगा।’ अभिनेत्री को टीवी की दुनिया में महिला उन्मुख मजबूत पात्रों को निभाने के लिए जाना जाता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?
क्यों शांति की संस्था को एक युद्धवादी खून से सना सुपरपावर बंधक बनाए रखे?
हरियाली अमावस्या पर क्यों किया जाता है पितरों का श्राद्ध? स्कंदपुराण में बताया गया है रहस्य