देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
राकेश रोशन की संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित और ऋतिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ ने इन दिनों शाहरुख खान से टकराव और अपने ताकतवर प्रदर्शन के बलबूते दर्शकों में खासा मुकाम बना लिया है। हाल ही में राकेश रोशन ने अपनी इस फिल्म को वितरकों और प्रदर्शकों को दिखाया, जिन्होंने फिल्म देखने के बाद इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। 50 मिनट की फिल्म देखने के बाद वितरकों और प्रदर्शकों ने राकेश रोशन को पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। पिछले कुछ समय से राकेश रोशन मीडिया और वितरकों से अपनी फिल्म को लेकर लगातार सम्पर्क में हैं। वे चाहते हैं उनकी यह फिल्म किसी भी तरह से बॉक्स ऑफिस पर सफल हो जाए जिससे उनके पुत्र के गिरते हुए करियर को संबल मिले।
ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म मोहनजोदारो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इस फिल्म की असफलता ने उनके करियर पर एक प्रश्न चिह्न लगा दिया है। अपने पुत्र के लिए राकेश रोशन ने कृष सीरीज की अगली फिल्म बनाने का ऐलान किया लेकिन उसमें लगने वाले समय को देखते हुए उन्होंने निर्देशक संजय गुप्ता के साथ सीमित बजट में एक अन्य फिल्म ‘काबिल’ की घोषणा करके बॉलीवुड को आश्चर्यचकित कर दिया था। आश्चर्य इसलिए हुआ था कि उन्होंने निर्देशन की बागडोर संजय गुप्ता को सौंपी जिनकी पिछली फिल्म ‘जज्बा’ असफल रही थी। ऐसे में सवाल उभरा कि क्या राकेश रोशन असफल निर्देशक के साथ अपने असफल बेटे को फिर से कामयाब बना पाएंगे। लेकिन जब से फिल्म का ट्रेलर व गीत प्रदर्शित हुए हैं, तब से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। वितरकों और प्रदर्शकों को सिनेमा दिखाने के बाद राकेश रोशन ने उनसे समानता की मांग करते हुए कहा कि ‘काबिल’ को ‘रईस’ के बराबर स्क्रीन मिलनी चाहिए। उनकी इस गुजारिश को वितरकों और प्रदर्शकों ने तहे दिल से स्वीकार किया था और आश्वस्त किया था कि उनकी फिल्म के लिए ‘रईस’ के बराबर की स्क्रीन और शो दिए जाएंगे। लेकिन इस काबिल फिल्म को रईस से ज्यादा स्क्रीन मिले हैं रईस और काबिल की सबसे बड़ी लड़ाई स्क्रीन्स को लेकर थी। सिनेमाघरों की संख्या सीमित है और दो बड़ी फिल्मों का बंटवारा इनके बीच होना था। ‘रईस’ का ट्रेलर जब जारी हुआ तो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों का रुझान ‘रईस’ की तरफ हुआ। उन्हें इस फिल्म में सिंगल स्क्रीन सिनेमा में देखने वाले दर्शकों के लायक मसाला नजर आया। रईस को 60 प्रतिशत सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मिले, जबकि काबिल को 40 प्रतिशत। हालांकि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की तुलना में मल्टीप्लेक्सेस से कलेक्शन ज्यादा होते हैं। फिल्म ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसके शो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मोटे तौर पर कहा जाए तो रईस लगभग 2700 स्क्रीन्स पर और काबिल लगभग 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म देखने के बाद वितरकों ने ऋतिक रोशन के अभिनय की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने खलनायक के रूप में नजर आ रहे रोनित रॉय की भी भरपूर प्रशंसा की है। वितरकों का कहना है कि इस फिल्म के बाद रोनित रॉय बॉलीवुड में पूरी तरह से खलनायक के तौर पर स्थापित हो जाएंगे। वैसे भी इन दिनों हिन्दी फिल्मों में कोई दमदार खलनायक नजर नहीं आ रहा है। बीच में नवाजउद्दीन सिद्दीकी जरूर उभरे थे, लेकिन वे स्वयं को विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा की लाइन पर ले आए हैं। इन दिनों वे नायक के रूप में नजर आ रहे हैं, जहां वे असफल हो रहे हैं। ऐसे में रोनित रॉय पर बॉलीवुड की नजरें टिकी हुई हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!