BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लखनऊ । बॉलीवुड अभिनेत्री और कमल हासन की बेटी श्रुति हसन ने एक दूध वाले की क्लास लगा दी। श्रुति हसन ने दूध में पानी मिलाने को लेकर उसको खरी खोटी सुनाई। दरअसल यह एक फिल्म का दृश्य था, जिसे शूट किया जा रहा था। इस फिल्म में श्रुति हसन के साथ लीड रोल में अभिनेता राजकुमार राव हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म का नाम है ‘बहन होगी तेरी’। इस फिल्म के निर्देशक अजय के पन्नालाल हैं। यह फिल्म 26 मई 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म की कहानी लखनऊ के एक कपल पर आधारित है। नाम की तरह ही फिल्म की कहानी भी हटकर है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। सोमवार को फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का एक सीन शूट किया जा रहा था। इस सीन में श्रुति हसन दूधवाले से दूध ले रही है। दूध में पानी मिलाने पर श्रुति उस दूधवाले को काफी खरी खोटी सुनाती है। श्रुति हसन के गुस्से वाले तेवर देखकर दूधवाला चुपचाप वहां से खिसक जाता है। फिल्म के इस सीन को सुबह के वक्त शूट किया गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

शब्दों के जादूगर पटकथाकार, संगीतकार और लेखक जावेद अख्तर को कौन नहीं जानता। आज ये नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं। जावेद आज ऐसी सख्सियत में शूमार हैं जिन्होंने अपने शब्दों के जादू से लोगों को अपना गुलाम बना लिया है। आज का दिन जावेद के लिए बेहद खास हैं क्यों कि आज वो उम्र की 73 दहलीज पर कदम रख चुके हैं। एक दौर था जब जावेद अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे। वो जब मुंबई आए थे तो रहने के लिए ना कोई घर तक नहीं था। काफी मेहनत के बाद उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली।  जावेद अख्तर के पिता जां निसार अख्तर भी एक जानें-मानें उर्दू शायर और गीतकार थे। हालांकि जावेद अख्तर के साथ उनकी नहीं बनती थी। इसलिए जावेद ने फिल्म जगत में जगह बनाने के लिए अपने पिता के नाम का सहारा नहीं लिया। शबाना जावेद की दूसरी पत्नी जावेद अख्तर कैफी अाजमी को असिस्ट करते थे और वहीं उनकी मुलाकात शबाना आजमी से हुई और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद जावेद अख्तर ने हनी ईरानी को तलाक दिया। जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी था वो भी पटकथा लेखक थीं। हनी ईरानी का जन्मदिन भी 17 जनवरी को ही है। दोनों ने साल 1972 में शादी की। उस समय ईरानी की उम्र करीब 17 साल थीं। अख्तर और ईरानी के दो बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर। दोनों साल 1978 में अलग हो गये। साल 1985 में दोनों ने तलाक ले लिया। फिल्म सिलसिला से शुरू हुआ गीतकार का सफर जावेद अख्तार को बतौर गीतकार पेश करने वाले यश चोपड़ा ने उनके साथ दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर, जॉनी मेरा नाम में एक साथ काम कर चुके हैं। इसलिए यश चोपड़ा उनकी शायरी से वाकिफ थे उन्होंने जावेद से अपनी फिल्म सिलसिला के लिए गीत लिखने को कहा। जावेद ने इस प्रस्ताव का स्वीकार कर लिया और इसी के बाद से उनका करियर सफलता का पायदान छूता चला गया। सिलसिला के सारे गाने सुप्रसिद्ध हुए। और आज भी लोगों का बेहद पसंद आते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए जावेद जावेद अख्तर को पांच बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। जावेद अख्तर को पटकथा लेखक और गीतकार के तौर पर एक दर्जन से ज्यादा फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें उनकी कविता संग्रह लावा के लिए उर्दू का साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। सलीम जावेद हिट थी जोड़ी पटकथा के तौर पर उनकी और सलीम खान की जोड़ी यादों की बारात, सीता और गीता, जंजीर, शोले, डॉन, मि.इंडिया सहित कई फिल्में लिख चुके हैं। सलीम-जावेद 70 के दशक में जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्क्रिप्ट, डायलॉग राइटर की जोड़ी हुआ करती थी। उस समय भी बॉलीवुड में पोस्टर पर स्क्रिप्ट राइटर को क्रेडिट नहीं दिया जाता था और इस सिलसिले को शुरू सलीम-जावेद अख्तर ने ही किया था। सलीम और जावेद अलग हुए तो भी दोनों सक्सेसफुल ही रहें। जावेद अख्तर का असल नाम जादू था जिसे उनके पापा ने एक कविता लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा से लिया था।  नास्तिक है जावेद जावेद अख्तर जावेद अख्तर खुद नास्तिक हैं और उनके बच्चे यानी कि फरहान अख्तर और जोया अख्तर भी नास्तिक हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर ने 20 दिसंबर को अपने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद से कई तरह की अफवाह और विवाद सोशल मीडिया पर छिड़ गया था। पहले तो तैमूर की फेक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती नजर आई फिर उसके साथ उसके नाम को लेकर काफी विरोध हो रहा था। जिस पर करीना और सैफ को कई प्रकार की टिप्पणियां सहनी पड़ी, हालांकि इस पर अब तक उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया था। लेकिन अब पापा सैफ ने बता दिया है कि उन्होंने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा?  मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने कहा कि उनके एक कजन का नाम भी तैमूर था और तैमूर के साथ पले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि ये ठीक उसी तरह है जैसे उन्होंने अपनी बेटी का नाम सारा रखा था और वह नाम भी परिवार से ही आया था। सैफ अली खान ने पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि, तुर्की के शासक रहे तैमूर से वे वाकिफ रहे हैं। सैफ ने कहा कि, तुर्किश शासक का नाम तिमूर (Timur) था और मेरे बेटे का तैमूर है। हालांकि, दोनों एक ही शब्द से आया है, लेकिन एक नाम नहीं है। ओपन माइंडेड होगा तैमूर सैफ ने बताया कि, तैमूर का मतलब होता है लोहा। अलेक्जेंडर और अशोक के नाम से भी हिंसक इतिहास जुड़ा हुआ है। लेकिन किसी का नाम रखने से आप उस शख्स की तरह बर्ताव नहीं करने लगते। सैफ ने आगे कहा कि, उम्मीद है कि तैमूर प्यार, शांति और गुड वैल्यू के साथ बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि उनका तैमूर एक उदारवादी, बैलेंस्ड और ओपन माइंडेड होगा। बच्चें में है करीना के गुण सैफ ने कहा कि उनके बच्चे में करीना के गुण अधिक नजर आ रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना के ग्लैमरस और बोल्ड दिखने पर सैफ ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि धार्मिक, आर्थिक और मानसिक रूप से वह फ्री थीं। उन्होंने कहा कि घर पर कोई करीना को ये नहीं कहता कि उन्हें क्या करना है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का 32वां जन्मदिन इस बार बेहद खाने होने वाला है। इसका कारण ये है कि इस दिन पूरी फुर्सत में हैं। बता दें कि उनकी आगामी फिल्म रीलोड की शूटिंग पूरी कर ली हैं। और वो इस दिन को अपने फ्रेंड्स के साथ पूरी तरह मस्ती के मूड में होंगे। 16 जनवरी को वह 32 साल के हो जाएंगे। रीलोड का काम पूरा होने के बाद अपने खाली समय का आनंद ले रहे हैं और अपने करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ मुंबई में फेवरेट फूड्स और चॉकलेट केक के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने कहा, अपने जन्मदिन पर इस साल मैं शूटिंग नहीं कर रहा। मुझे बाहर निकलने और रात में इसे करने का अवसर मिला है। मैं अपने करीबी दोस्तों के साथ इसे मनाने की सोच रहा हूं और शायद मेरा भाई भी आए। सिद्धार्थ चॉकलेट है पसंद सिद्धार्थ कहते हैं, मैं बहुत कैजुअल हूं, सो कुछ विशेष वेशभूषा नहीं होगी। हां, मैं फूडी जरूर हूं, इसलिए कुछ मजेदार खाना तो होगा ही। चॉकलेट बचपन से ही मेरा प्रिय रहा है, इसलिए चॉकलेट केक तो होगा ही। फिल्मी करियर कपूर एंड संस के अभिनेता ने कहा कि दूसरों की तरह उन्हें भी तोहफा पसंद है लेकिन करीबियों की आत्मीयता उनके लिए सबसे बड़ा खजाना है। सिद्धार्थ ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद सिद्धार्थ ने हंसी तो फंसी, एक विलेन, ब्रदर्स और कपूर एंड संस जैसी फिल्मों में से दर्शकों का दिल जीत चुके है।  तोहफे पर ये है सिद्धार्थ की राय सिद्धार्थ के अनुसार, जब लोग मुझे गिफ्ट देते हैं, तो मुझे बड़ा अटपटा लगता है। हालांकि गिफ्ट सभी को प्यारे होते हैं, मुझे भी हैं, लेकिन मैं भौतिक चीजों में इतना विश्वास नहीं करता हूं। मैं भावनाओं और इस बात में यकीन करता हूं कि लोगों ने मेरे लिए क्या किया। जैसे एक बार मेरा एक दोस्त मुंबई से केक लेकर गोवा आया था, जो मेरे लिए बहुत खास था। ये चीजें मुझे बहुत खुशी देती हैं। दो फिल्में होगीं रिलीज बता दें कि सिद्धार्थ की इस साल रीलोड फिल्म रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडीज भी मुख्य किरदार में है। इसके साथ एक और फिल्म इत्तेफाक में भी सिद्धार्थ दिखाई देंगे। जो इसी साल रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ कहते हैं, ये दोनों ही फिल्में अलग जोनर की है। इन फिल्मों के अलावा मैं स्किल इंडिया कैंपेन का भी हिस्सा हूं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान का कहना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राहुल ढोलकिया के साथ बॉलीवुड फिल्म रईस में काम करना बेहद शानदार रहा। माहिरा ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ लाइव चैट के दौरान फिल्म के बारे में बात की। इस दौरान एक प्रशंसक ने पूछा, राहुल ढोलकिया के साथ काम करना कैसा रहा? इसके जवाब में माहिरा ने कहा, बेहद शानदार। राहुल ढोलकिया ने हर प्रकार से मेरी मदद की। फिल्म में शाहरुख खान एक रईस शराब तस्कर की शीर्षक भूमिका में हैं, फिल्म में शाहरूख खान, माहिर खान के साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धिकी भी हैं। रईस 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इस दिन ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल भी रिलीज होने वाली है। हालांकि की इस फिल्म की रिलीज के लिए कई बार धमकियां भी मिल चुकी है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म नूर की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी सोनाक्षी ने अपने ट्वीटर के जरिए दी। इस पर सोनाक्षी का कहना है कि यह सिर्फ फिल्म नहीं है, बल्कि एक अनुभव भी है। बता दें कि फिल्म नूर में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में हैं। जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। शुक्रवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए सुनील सिप्पी का आभार व्यक्त किया। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, और पूरी हुई शूटिंग। सुनील सिप्पी और विक्रम मल्होत्रा का नूर के लिए धन्यवाद। यह अनुभव रहा, हमेशा याद रहेगा। फिल्म सबा इम्तियाज के उपन्यास कराची मैं तुमसे प्यार करता हूं का रूपांतरण है। फिल्म इसी साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी। हाल ही में सोनाक्षी और उनके ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह सगाई करने की खबरें आई थी।  आई खबरों के अनुसार सुनने में आया था कि सोनाक्षी और बंटी अगले साल यानी 2017 में सगाई कर सकते है। फरवरी में एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में होगी। दोनों को एक साथ कई बार आउटिंग करते देखा गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

Karan Johar is on the bare-it-all mode in his biography An Unsuitable Boy and is been making headlines for the controversial reasons. After he bared his soul on the Kajol fallout, he also wrote on how he fought with Kareena Kapoor and the reason behind the coldness between the two. It is a known fact that Kareena Kapoor and Karan Johar had a fallout after she rufused Kal Ho Na Ho which ultimately went to Priety Zinta. But this is not all, there is a reason why Karan was so upset with Bebo, with whom he is best of friends now. Apparently the two fought over money and Karan found Kareena's behavior very insulting towards him and his late father Yash Johar. He wrote about the same in the book, "My first problem was with Kareena. She asked for too much money and we had some kind of a fallout at that time. Mujhse Dosti Karoge! had just released, directed by Kunal Kohli. She said, 'Aditya Chopra's assistant Kunal Kohli has made this flop, so Karan Johar's assistant, Nikhil Advani is not to be trusted either'. The weekend of Mujhse Dosti Karoge's release, I offered her Kal Ho Naa Ho, and she asked for the same money that Shah Rukh Khan was getting. I said, 'Sorry'. I was very hurt. I told my father, 'Leave that negotiation room' and I called her. She didn't take my call, and I said, 'We're not taking her.' And we signed Preity Zinta instead. Kareena and I didn't speak to each other for almost a year. For a year, we looked through each other at parties. It was very idiotic. She was a kid; she's a decade younger than me. After fighting he further wrote how the two patched up, "We were releasing Kal Ho Naa Ho in November. We had shot the film in June, July, August and in September I had to shoot the songs, make the promos and so on. So I had to head back, while my father continued the treatment in New York. That was the time Kareena Kapoor called me. It was August. We had not spoken for nine months. She called and said, 'I heard about Yash uncle.' She got really emotional on the phone, and she said, 'I love you and I am so sorry I haven't been in touch. Don't worry. साभार-khaskhabar.com  

Read More

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने बताया कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक का पहला शॉट ले लिया गया है। वहीं फिल्म की टीम काफी उत्साहित है। हिरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, संजय दत्त की फिल्म का पहला शॉट लिया गया। मजाकिया दृश्य। फिल्म की टीम के बीच उत्साह। बायोपिक में कथित तौर पर विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर भी नजर आएंगे। हालांकि इस बायोपिक का अब तक शीर्षक तय नहीं हो पाया हैं। आपको बता दें कि हाल ही में राजकुमार हिरानी ने इसके शीर्षक के लिए एक प्रतियोगिता रखी थी। जिसमें सभी को बायोपिक का शीर्षक बताना था। जिसका पसंद आया उसे एक आईफोन दिया जाएगा। फिलहाल अब तक इस बारे में कोई खबर नहीं आई है। राजकुमार हिरानी पीके, 3 इडियट्स और मुन्ना भाई एम.बी.बी. एस जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। संजय दत्त की बायोपिक में संजय की भूमिका में अभिनेता रणवीर कपूर दिखाई देंगे। हाल ही में उनकी ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय मुख्य किरदार में थी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा टीवी शो क्वांटिको के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गई। शूटिंग के दौरान उन्हें चोटें भी आई हैं। हालांकि चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एबीसी के निर्माता दल ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को इस खबर की पुष्टि की हैं। बताया गया है कि, अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है। आई खबरों के अनुसार प्रियंका गुरूवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल अचानक गिर गई थी। गिरने के कारण उनके सिर पर चोट आई। प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेन्सी कक्ष में रखा गया था। अब वह अपने घर पर आराम कर रही हैं। वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने घर पर आराम कर रही हैं और सप्ताहांत में फिर काम पर लौट आएंगी। शुक्रवार को क्वांटिको के प्रेस कार्यक्रम में भी प्रियंका हिस्सा नहीं ले पाईं थी। प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी मैगजीन के प्रतिनिधि एबीसी के हिट शो क्वांटिको की शूटिंग के लिए अगले हफ्ते तक वापस काम पर लौट आएंगी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की अभिनेत्री रानी मुखर्जी के प्रशंसको के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने लंबे समय से अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री की झलक नहीं देखी होगी। तो समझ लीजिए आपकी ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है। रानी मुखर्जी जल्द ही बड़े परदे पर वापसी करने के लिए तैयार है। आई खबरों के मुताबिक रानी सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म एक बायोपिक हो सकती है लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि रानी किसकी बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी। शादी और फिर बेबी गर्ल होने के बाद से रानी लंबे समय के लिए बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। लेकिन अब एक बार फिर से हम रानी की अदाकारी को देख पाएंगे। आपको बात दें कि रानी मुखर्जी को फिल्म मर्दानी में आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद वो अपने मैटरनिटी ब्रेक पर चली गई थी। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की इस फिल्म को पहले एक्टर इमरान हाशमी प्रोड्यूस करने वाले थे और इस फिल्म में रानी के अपोजिट भी दिखने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया। सके बाद सिद्धार्थ ने अभिषेक बच्चन से इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की लेकिन वहां भी कोई बात नहीं बनी। अब सिद्धार्थ की फिल्म को यशराज बैनर प्रोड्यूस करेगा और रानी मुखर्जी इसमें मुख्य किरदार में होंगी। आखिरी बार रानी मुखर्जी को मां बनने के बाद पहली बार उस समय देखा गया जब वो जुहू के एक दुर्गा पंडाल में दुर्गा पूजा के समय माता के दर्शन के लिए पहुंची थी। उस वक्त रानी अपने लुक के लिए काफी सुर्खियों में थी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने जब से भारत की धरती पर कदम रखा है तभी से वे पूरे मस्ती के मूड में है, और हो भी क्यों हम भारतीय है ही ऐसे। भारत में हर मेहमान का स्वागत दिल से किया जाता है। विन डीजल गुरूवार की सुबह भारत पहुंच गए थे। भारत आते ही उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया तो इसके बदले में विन भी इंडियन स्टाइल में अपने आप को रंगने में कहीं भी पीछे नहीं रहे। फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ द जेंडर केज हिट हो या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर चले न चले पर दीपिका ने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है। गुरुवार शाम जब एक फिल्म के प्रीमियर पर वो अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने पर ...लुंगी डांस करने लगीं तो जैसे समां ही बदल गया। गोल्डन ड्रेस में, गोगल्स लगाये दीपिका जब लुंगी पहन कर इस अंदाज में नजर आयीं तो सभी देखने वाले झूम उठे। दीपिका और विन इस मौके का पूरा लुत्फ उठाते नजर आईं। जी हां आखिर हमारी डिंपल गर्ल भी कुछ कम नही हैं। उन्होंने विन को खुद अपने हाथ से लुंगी पहनाई, दीपिका इतने में ही कहां रूकने वाली उन्होंने विन को अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के मशहूर गाने लुंगी डांस पर डांस भी करवाया। विन के साथ दीपिका भी थिरकती नजर आई। पहुंचा बॉलीवुड दीपिका पादुकोण की इस पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल: द रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज के इस प्रीमियर में उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ ही फिल्म पद्मावती में दीपिका के पति का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर के अलावा हुमा कुरैशी, कीर्ती सनन, काल्कि कोचलिन, नील नितिन मुकेश, इरफान खान, करण जौहर जैसे कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।  गोल्डन गाउन में थी दीपिका  इस प्रीमियर के दौरान दीपिका गोल्डन गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर सिंह भी इस प्रीमियर में अपने जाने पहचाने अंदाज में पहुंचे। अपनी एनर्जी के लिए जाने वाले रणवीर भी काफी एनर्जी के साथ आए। दीपिका पादुकोण और विन डीजल के साथ ही इस फिल्म के डायरेक्टर डी जे कारुसो मैक्सिको और लंदन के बाद भारत में अपनी फिल्म का प्रचार करने आए हैं। यह फिल्म 14 जनवरी को भारत में और 19 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। बता दें कि यह फिल्म इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। दीपिका ने इस फिल्म में सेरेना का किरदार निभा रही हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की सबसे मशहूर अदाकारा रेखा को आपने अब तक हर समोरह के आयोजन में उन्हें ट्रेडिश्नल रूप में ही देखा होगा। वो जिस भी समारोह में जाती हैं लोग उनके हुस्न की तारीफ करते है। उनके मुंह से यही शब्द निकलता है, वाह... आज इतनी उम्र होने के बावजूद उनकी खूबसूरती बरकरार है। लेकिन इस बार उनका ये रूप देखकर आपको जरूर उनकी फिल्म खिलाड़ियो का खिलाड़ी की मैडम माया याद आ जाएंगी। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कल मुंबई मे अपना कैलेंडर लॉन्च कर दिया है। नए साल के साथ बॉलीवुड सितारों से सजा अब नया कैलेंडर भी लॉन्च हो गया है। जिसमें सुपरस्टार शाहरूख सहित कई बॉलीवुड के बड़े सितारे अलग अंदाज में दिख रहे हैं। इस लॉन्च समारोह में शाहरूख खान, विद्या बालन, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सनी लियोनी और कृति सैनन जैसे बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे पहुंचे। लेकिन इनके साथ ही यहां पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा भी पहुंचीं जिन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीत लिया। इस लॉन्च समारोह में रेखा का अपने अलग अंदाज में ही नजर आ रही थी। जहां इस समारोह में सभी सितारे अपने मॉडर्न अवतार में पहुंचे वहीं रेखा ने क्यूट अवतार लिया। रेखा ने काले और सफेद कल का ड्रेस इस समारोह के लिए चुना। इसके साथ रेड लिपस्टिकल उनके चेहरे पर चार चांद लगा रही थी। रेखा ने अपने माथे पर स्कार्फ बांध रखा था और ऊपर से काला चश्मा ने उनकी खूबसूरती और बढ़ा दी। उनके इस लुक को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वो 62 साल की हैं। यहां पर रेखा ने युवा कलाकारों के साथ मस्ती भी की।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More