देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । बॉलीवुड अभिनेत्री और कमल हासन की बेटी श्रुति हसन ने एक दूध वाले की क्लास लगा दी। श्रुति हसन ने दूध में पानी मिलाने को लेकर उसको खरी खोटी सुनाई। दरअसल यह एक फिल्म का दृश्य था, जिसे शूट किया जा रहा था। इस फिल्म में श्रुति हसन के साथ लीड रोल में अभिनेता राजकुमार राव हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म का नाम है ‘बहन होगी तेरी’। इस फिल्म के निर्देशक अजय के पन्नालाल हैं। यह फिल्म 26 मई 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म की कहानी लखनऊ के एक कपल पर आधारित है। नाम की तरह ही फिल्म की कहानी भी हटकर है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। सोमवार को फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का एक सीन शूट किया जा रहा था। इस सीन में श्रुति हसन दूधवाले से दूध ले रही है। दूध में पानी मिलाने पर श्रुति उस दूधवाले को काफी खरी खोटी सुनाती है। श्रुति हसन के गुस्से वाले तेवर देखकर दूधवाला चुपचाप वहां से खिसक जाता है। फिल्म के इस सीन को सुबह के वक्त शूट किया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास
यात्रियों को राहत : रेलवे ने किया AC-3 इकनॉमी क्लास का किराया सस्ता
श्रुति ने लॉकडाउन में सिगल लाइफ के बारे में बताया