BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पापा सैफ ने बताया क्यों रखा बेटे का नाम तैमूर?

पापा सैफ ने बताया क्यों रखा बेटे का नाम तैमूर?बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर ने 20 दिसंबर को अपने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद से कई तरह की अफवाह और विवाद सोशल मीडिया पर छिड़ गया था। पहले तो तैमूर की फेक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती नजर आई फिर उसके साथ उसके नाम को लेकर काफी विरोध हो रहा था। जिस पर करीना और सैफ को कई प्रकार की टिप्पणियां सहनी पड़ी, हालांकि इस पर अब तक उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया था। लेकिन अब पापा सैफ ने बता दिया है कि उन्होंने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा? 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने कहा कि उनके एक कजन का नाम भी तैमूर था और तैमूर के साथ पले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि ये ठीक उसी तरह है जैसे उन्होंने अपनी बेटी का नाम सारा रखा था और वह नाम भी परिवार से ही आया था। सैफ अली खान ने पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि, तुर्की के शासक रहे तैमूर से वे वाकिफ रहे हैं। सैफ ने कहा कि, तुर्किश शासक का नाम तिमूर (Timur) था और मेरे बेटे का तैमूर है। हालांकि, दोनों एक ही शब्द से आया है, लेकिन एक नाम नहीं है।

ओपन माइंडेड होगा तैमूर

सैफ ने बताया कि, तैमूर का मतलब होता है लोहा। अलेक्जेंडर और अशोक के नाम से भी हिंसक इतिहास जुड़ा हुआ है। लेकिन किसी का नाम रखने से आप उस शख्स की तरह बर्ताव नहीं करने लगते। सैफ ने आगे कहा कि, उम्मीद है कि तैमूर प्यार, शांति और गुड वैल्यू के साथ बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि उनका तैमूर एक उदारवादी, बैलेंस्ड और ओपन माइंडेड होगा।

बच्चें में है करीना के गुण

सैफ ने कहा कि उनके बच्चे में करीना के गुण अधिक नजर आ रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना के ग्लैमरस और बोल्ड दिखने पर सैफ ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि धार्मिक, आर्थिक और मानसिक रूप से वह फ्री थीं। उन्होंने कहा कि घर पर कोई करीना को ये नहीं कहता कि उन्हें क्या करना है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More