देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का 32वां जन्मदिन इस बार बेहद खाने होने वाला है। इसका कारण ये है कि इस दिन पूरी फुर्सत में हैं। बता दें कि उनकी आगामी फिल्म रीलोड की शूटिंग पूरी कर ली हैं। और वो इस दिन को अपने फ्रेंड्स के साथ पूरी तरह मस्ती के मूड में होंगे। 16 जनवरी को वह 32 साल के हो जाएंगे।
रीलोड का काम पूरा होने के बाद अपने खाली समय का आनंद ले रहे हैं और अपने करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ मुंबई में फेवरेट फूड्स और चॉकलेट केक के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने कहा, अपने जन्मदिन पर इस साल मैं शूटिंग नहीं कर रहा। मुझे बाहर निकलने और रात में इसे करने का अवसर मिला है। मैं अपने करीबी दोस्तों के साथ इसे मनाने की सोच रहा हूं और शायद मेरा भाई भी आए।
सिद्धार्थ चॉकलेट है पसंद
सिद्धार्थ कहते हैं, मैं बहुत कैजुअल हूं, सो कुछ विशेष वेशभूषा नहीं होगी। हां, मैं फूडी जरूर हूं, इसलिए कुछ मजेदार खाना तो होगा ही। चॉकलेट बचपन से ही मेरा प्रिय रहा है, इसलिए चॉकलेट केक तो होगा ही।
फिल्मी करियर
कपूर एंड संस के अभिनेता ने कहा कि दूसरों की तरह उन्हें भी तोहफा पसंद है लेकिन करीबियों की आत्मीयता उनके लिए सबसे बड़ा खजाना है। सिद्धार्थ ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद सिद्धार्थ ने हंसी तो फंसी, एक विलेन, ब्रदर्स और कपूर एंड संस जैसी फिल्मों में से दर्शकों का दिल जीत चुके है।
तोहफे पर ये है सिद्धार्थ की राय
सिद्धार्थ के अनुसार, जब लोग मुझे गिफ्ट देते हैं, तो मुझे बड़ा अटपटा लगता है। हालांकि गिफ्ट सभी को प्यारे होते हैं, मुझे भी हैं, लेकिन मैं भौतिक चीजों में इतना विश्वास नहीं करता हूं। मैं भावनाओं और इस बात में यकीन करता हूं कि लोगों ने मेरे लिए क्या किया। जैसे एक बार मेरा एक दोस्त मुंबई से केक लेकर गोवा आया था, जो मेरे लिए बहुत खास था। ये चीजें मुझे बहुत खुशी देती हैं।
दो फिल्में होगीं रिलीज
बता दें कि सिद्धार्थ की इस साल रीलोड फिल्म रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडीज भी मुख्य किरदार में है। इसके साथ एक और फिल्म इत्तेफाक में भी सिद्धार्थ दिखाई देंगे। जो इसी साल रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ कहते हैं, ये दोनों ही फिल्में अलग जोनर की है। इन फिल्मों के अलावा मैं स्किल इंडिया कैंपेन का भी हिस्सा हूं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जागरूक कैप्टन बत्रा का परिवार देखेगा 'शेरशाह': सिद्धार्थ मल्होत्रा
ARPITA TO DELIVER HER SECOND BABY ON SALMAN KHAN'S BIRTHDAY
WHY SARA & IBRAHIM ALI KHAN SKIPPED TAIMUR'S BIRTHDAY PARTY