देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने जब से भारत की धरती पर कदम रखा है तभी से वे पूरे मस्ती के मूड में है, और हो भी क्यों हम भारतीय है ही ऐसे। भारत में हर मेहमान का स्वागत दिल से किया जाता है। विन डीजल गुरूवार की सुबह भारत पहुंच गए थे। भारत आते ही उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया तो इसके बदले में विन भी इंडियन स्टाइल में अपने आप को रंगने में कहीं भी पीछे नहीं रहे। फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ द जेंडर केज हिट हो या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर चले न चले पर दीपिका ने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है। गुरुवार शाम जब एक फिल्म के प्रीमियर पर वो अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने पर ...लुंगी डांस करने लगीं तो जैसे समां ही बदल गया। गोल्डन ड्रेस में, गोगल्स लगाये दीपिका जब लुंगी पहन कर इस अंदाज में नजर आयीं तो सभी देखने वाले झूम उठे। दीपिका और विन इस मौके का पूरा लुत्फ उठाते नजर आईं। जी हां आखिर हमारी डिंपल गर्ल भी कुछ कम नही हैं। उन्होंने विन को खुद अपने हाथ से लुंगी पहनाई, दीपिका इतने में ही कहां रूकने वाली उन्होंने विन को अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के मशहूर गाने लुंगी डांस पर डांस भी करवाया। विन के साथ दीपिका भी थिरकती नजर आई।
पहुंचा बॉलीवुड
दीपिका पादुकोण की इस पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल: द रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज के इस प्रीमियर में उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ ही फिल्म पद्मावती में दीपिका के पति का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर के अलावा हुमा कुरैशी, कीर्ती सनन, काल्कि कोचलिन, नील नितिन मुकेश, इरफान खान, करण जौहर जैसे कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
गोल्डन गाउन में थी दीपिका
इस प्रीमियर के दौरान दीपिका गोल्डन गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर सिंह भी इस प्रीमियर में अपने जाने पहचाने अंदाज में पहुंचे। अपनी एनर्जी के लिए जाने वाले रणवीर भी काफी एनर्जी के साथ आए। दीपिका पादुकोण और विन डीजल के साथ ही इस फिल्म के डायरेक्टर डी जे कारुसो मैक्सिको और लंदन के बाद भारत में अपनी फिल्म का प्रचार करने आए हैं। यह फिल्म 14 जनवरी को भारत में और 19 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। बता दें कि यह फिल्म इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। दीपिका ने इस फिल्म में सेरेना का किरदार निभा रही हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद
वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021 में दीपिका एकमात्र भारतीय
दीपिका की इस फिल्म को हुए 13 साल, दीपिका ने बदला सोशल हैंडल्स पर अपना नाम