BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दीपिका की इस फिल्म को हुए 13 साल, दीपिका ने बदला सोशल हैंडल्स पर अपना नाम

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' के 13 साल पूरे होने का जश्न मनाया है और अपने इंस्टाग्राम व ट्विटर के नामों को बदलकर 'शांतिप्रिया' कर दिया है जो फिल्म में उनके किरदार का नाम था। यही नहीं, दीपिका ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर फिल्म से उनकी और शाहरुख खान की तस्वीर लगा दी है, जो फिल्म में मुख्य अभिनेता थे। ओम शांति ओम को न केवल आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थी।

इस विशेष दिन को चिह्न्ति करने के लिए, दीपिका के प्रशंसक भी अभिनेत्री पर असीम प्यार और प्रशंसा की बरसात कर रहे हैं। उनके प्रशंसक आधी रात के बाद से जश्न मना रहे है, और इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए एक 'कॉमन डिस्प्ले पिक्च र' भी लगाया गया है।

दीपिका ने अपने डेब्यू के वक्त से ही, पिकू, मस्तानी, रानी पद्मावती, मीनाम्मा जैसे बहुमुखी और शक्तिशाली किरदारों से लोगों का मनोरंजन किया है।

निस्संदेह, दीपिका ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है, और 'ओम शांति ओम' ने उन्हें भारतीय सिनेमा के नक्शे में ला खड़ा किया है। भले ही यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन दीपिका ने इस किरदार के लिए कई पुरस्कार जीते है।

दीपिका जल्द शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुवेर्दी और अनन्या पांडे भी दिखाई देंगी। 
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More