देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड की अभिनेत्री रानी मुखर्जी के प्रशंसको के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने लंबे समय से अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री की झलक नहीं देखी होगी। तो समझ लीजिए आपकी ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है। रानी मुखर्जी जल्द ही बड़े परदे पर वापसी करने के लिए तैयार है। आई खबरों के मुताबिक रानी सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म एक बायोपिक हो सकती है लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि रानी किसकी बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी। शादी और फिर बेबी गर्ल होने के बाद से रानी लंबे समय के लिए बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। लेकिन अब एक बार फिर से हम रानी की अदाकारी को देख पाएंगे। आपको बात दें कि रानी मुखर्जी को फिल्म मर्दानी में आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद वो अपने मैटरनिटी ब्रेक पर चली गई थी। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की इस फिल्म को पहले एक्टर इमरान हाशमी प्रोड्यूस करने वाले थे और इस फिल्म में रानी के अपोजिट भी दिखने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया। सके बाद सिद्धार्थ ने अभिषेक बच्चन से इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की लेकिन वहां भी कोई बात नहीं बनी। अब सिद्धार्थ की फिल्म को यशराज बैनर प्रोड्यूस करेगा और रानी मुखर्जी इसमें मुख्य किरदार में होंगी। आखिरी बार रानी मुखर्जी को मां बनने के बाद पहली बार उस समय देखा गया जब वो जुहू के एक दुर्गा पंडाल में दुर्गा पूजा के समय माता के दर्शन के लिए पहुंची थी। उस वक्त रानी अपने लुक के लिए काफी सुर्खियों में थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
परिणीति चोपड़ा - बैंकर बनने निकली एक लड़की, जो बन गई बॉलीवुड एक्ट्रेस