BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संगीत जगत से एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां आपको ये जानकर बेहद खुशी होगी की आपके पसंदीदा रैपर बादशाह की पत्नी जैसमीन ने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके अच्छे दोस्त रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये खुशखबरी देते हुए रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा बेटी हुई है। बादशाह की बेटर हाफ जैस्मीन ने 10 जनवरी को बेटी को जन्म दिया, जिसकी तस्वीर बादशाह के दोस्त और रैपर रफ़्तार ने सोशल मीडिया में शेयर की है। रफ़्तार ने तस्वीर में लिखा है कि बेटी हुई है। बधाई बादशाह भाई और जैस्मीन भाभी। चाचा बन गया। रब महर करें। बादशाह और जैस्मीन की ये पहली बेबी है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। बादशाह भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन उनकी पत्नी ज्यादा खबरों में नहीं रही हैं। आपको बता दें कि बादशाह ने इंडस्ट्री के जाने माने रैपर हैं। उन्होंने एल्बम के साथ साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने रैप दिए हैं।बादशाह ने अब तक बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने दिए है जिसे सभी ने खूब पसंद किया है। जिसमें से काला चश्मा, बेबी को बेस पसंद है ओके जानू फिल्म का हम्मा हम्मा का रैप लोगों को काफी पसंद आया है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस साल काफी धमाल मचाने वाले हैं। इस साल उनकी कुल चार फिल्में रिलीज होने वाली है। ट्विंकल खन्‍ना के प्रोडक्शन हाउस मिस फनीबोन्स प्रोडक्शन के तहत बनने वाली पैडमैन पहली फिल्म होगी। जिसमें अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री सोनम कपूर भी नजर आएंगी। इस बात की जानकारी सोनम ने अपने इंस्टग्राम के जरिए दी। मंगलवार को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर पोस्ट करने के साथ फिल्म में अपने होने की पुष्टि की है। सोनम कपूर मंगलवार को निर्देशक आर. बाल्की के बांद्रा ऑफिस में देखी गईं और उसके बाद सोनम ने इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की है। सोनम ने इस फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए नीचे लिखा, इस सम्मानित प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं। बता दें कि एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं। चार फिल्में होगीं अक्षय कुमार इस साल काफी बिजी रहने वाले हैं। अक्षय की फरवरी में फिल्म जॉली एलएलबी 2 आ रही है तो वहीं वह टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग भी चल रही है। इसके साथ ही अक्षय जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 2.0 में भी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अक्षय ने अपनी नई फिल्म पेडमैन की भी घोषणा कर दी है। मुरूग्नाथम पर बेस्ड है पैडमैन फिल्म गौरतलब है कि हाल ही में ट्विंकल खन्ना की लिखी हुई किताब द लिजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद रिलीज हुई है। यह फिल्म इसी किताब की कहानियों में से एक है। फिल्म अरुनाचलम मुरुग्नाथम नाम के व्यक्ति की कहानी है जिसने कम कीमतों के सेनेट्री पेड बनाने वाली मशीन बनाई थी। बता दें कि सोनम कपूर और अक्षय कुमार इससे पहले साल 2011 में आई फिल्म थैंक्यू में साथ नजर आ चुके हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

दुनिया के मोस्ट हैंडसम पुरुषों की सूची में बॉलीवुड के सुपर स्मार्ट हीरो ऋतिक रोशन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बॉलीवुड के तीनों खान को पीछे छोड़ते हुए ऋतिक हैंडसम हीरो की श्रेणी में काफी आगे निकल गए हैं। ऋतिक रोशन 10 जनवरी को 42 साल के हो गए हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे है जिस हर कोई नही जानता है। क्या आपको पता है कि ये मोस्ट हैंडसम हीरो ज्यादा डरने पर या परेशान होने पर हकलाने लगता है। ऋतिक रोशन अपने बचपन में फिल्म अभिनेत्री मधुबाला और परवीन बॉबी पर मरते थे। ऋतिक रौशन ने अब तक के अपने अभिनय करियर में एक्शन और रोमांस कई तरह की फिल्में की। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से ऋतिक का विवादों से भी नाता हो गया था। विरासत में मिला ऋतिक को बॉलीवुड से जुड़ी कई बातें विरासत में मिली है। उनके पिता राकेश रोशन फिल्म के निर्माता, निर्देशक और बाबा संगीत निर्देशक है। उनका परिवार पंजाबी हिंदू हैं और उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को फिल्मनगरी मुंबई में ही हुआ था।  बचपन से की अभिनय की शुरूआत  एक्टिंग में उतरने की बात कहें तो ऋतिक ने बचपन में ही यह काम शुरू कर दिया था। ऋतिक सबसे पहले एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म आशा (1980), आपके दीवाने (1980) और भगवान दादा (1986) में नजर आए।  कहो ना प्यार से मिला मुख्य अभिनेता का अभिनय  ऋतिक ने एक एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत साल 2000 में आई फिल्म राकेश रोशन की रोमांटिक फिल्म कहो ना प्यार है से की है। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके बाद उनकी कई फिल्में आ चुकी हैं।  सुजैन से की शादी ऋतिक ने संजय खान की बेटी सुजैन खान से दिसंबर सन 2000 में शादी की। सुजैन से ऋतिक के दो बेटे भी हैं जिनका नाम ऋहान और ऋदान है। ऋहान का जन्म 2006 में और ऋदान का जन्म 2007 में हुआ। हालांकि ऋतिक का सुजैन के साथ यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और सन 2014 में सुजैन का तलाक हो गया।  क्यों लेते है स्पीच थैरेपी ऋतिक अपने दाएं हाथ में दो अंगूठे को जिसे वह ज्यादातर फिल्मों में छिपाए रखते हैं। ऋतिक बचपन में बोलते वक्त हकलाते थे जिसके चलते उनके बॉलीवुड करियर पर प्रभाव पड़ सकता था। हलांकि उन्होंने स्पीच थैरेपी के जरिए इसे ठीक कर लिया। आज भी वह इस थैरेपी को अपनाते है क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वह फिर से हकलाने न लग जाए। काम को लेकर गंभीर है ऋतिक का रवैया ऋतिक अपने काम को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेते हैं। उन्हें जैसा रोल दिया जाता है वह अपने शरीर को किरदार के अनुसार ढालते है। एक खबर के मुताबिक उन्होंने एक बार विज्ञापन के लिए अपनी कमर को 4 इंच तक कम किया था। लंदन के एक अखबार ने ऑनलाइन सर्वेक्षण करवाया था और पूछा गया था कि सबसे सेक्सी पुरूष कौन है? एशिया मे सबसे ज्यादा वोट ऋतिक को मिले थे और उन्होंने खान तिकड़ी समेत सभी बॉलीवुड एक्टरों को पछाड़ दिया था। ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म काबिल है। यामी और ऋतिक की बेहतरीन कमेस्ट्री फिल्म में देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और फिल्म में ऋतिक के अलावा यामी गौतम और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। काबिल में संगीत राजेश रोशन ने दिया है। यह फिल्म इसी साल 25 जनवरी को शाहरुख की रईस के साथ रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रर्दशन कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। दंगल ने कुल 17 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस में 344 करोड़ रुपए की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दंगल हिंदी सिनेमा की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। भारत के अलावा विदेशों में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी है। दंगल विदेश में भी अपनी सफलता का झंडा गाढ़ने से सफल रही। दंगल का अब तक का कुल कलेक्शन 350 करोड़ रुपए है। बता दें कि आमिर ने अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 350 करोड़ कमाई की है। बॉलीवुड में फिल्मों की कमाई में 100 करोड़ी क्लब की शुरुआत भी आमिर खान की फिल्म गजनी से शुरू हुई थी। आमिर की पिछले फिल्में जिनमें गजनी (100 करोड़), 3 इडियट्स (200 करोड़), पीके (300 करोड़) की कमाई की थी। आपको बता दें कि करोड़ी क्लब की शुरूआत आमिर खान की फिल्मों से हुई थी। जिनमें पहले नंंबर पर आमिर की गजनी जिसने बॉक्स आॅफिस पर 115 करोड़ की कमाई कर 100 करोड़ी क्लब की शुरूआत की। उसके बाद थ्री इडियट ने 202 करोड़ की कमाई कर 200 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। फिल्म पीके पहली फिल्म थी जिसने 300 करोड़ की कमाई थी। वहीं अब फिल्मी व्यवसाय से जुडे विशेषज्ञ आने वाले दिनों में दंगल के 400 करोड़ रूपए की कमाई करने की उम्मीद जता रहे हैं तो आमिर फिर से बॉक्स आॅफिस पर 400 करोड़ी कमाई का नए क्लब की शुरूआत कर सकते हैं।  फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जीवनी पर आधारित है, जिन्होंने एक भी बेटा नहीं होने पर अपनी बेटियों को पहलवानी के लिए ट्रेंड किया और उनकी बेटियों गीता और बबिता ने देश का नाम रोशन करते हुए कई मेडल्स बटोरे। फिल्म में आमिर के साथ अभिनेत्री साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सानया मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की अदाकारी के दीवाने न केवल देश बल्की विदेशों में भी है। अभिनेता अमिताभ बच्चन को अमेरिकी दूतावास ने सम्मानित किया है। सूत्रों की मानें तो सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें यह सम्मान टीबी (ट्यूबरकुलोसिस रोग) पर भारत-अमेरिकी पार्टनरशिप में योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान उन््हेें 8 जनवरी को भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड आर. वर्मा ने दिया। गौरतलब है कि अमिताभ पहले टीबी के शिकार हो गए थे। वे इस मिशन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस मौकेपर आर वर्मा ने कहा कि मैं एक टीबी सर्वाइवर के तौर पर अपनी कहानी शेयर करने के लिए और टीबी से जुड़े इस खौफ को कम करने के लिए मिस्टर बच्चन का शुक्रिया अदा करता हूं।अमिताभ ने कहा कि यह बहुत प्रेरित करने की बात है कि टीबी की रोकथाम, बचाव, रिसर्च और उपचार को लेकर भारत और अमेरिका का इतिहास बहुत लंबा रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत में टीबी को खत्म करने को लेकर मैं अपना कुछ न कुछ योगदान देता रहूंगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बिग बॉस 10 के प्रतियोगी स्वामी ओम बेशर्मी इतनी बढ़ गई है कि वो कुछ भी कहने और करने से पहले नहीं सोचते हैं। शो से बाहर आते ही शो और उसके होस्ट सलमान खान की खुलकर बुराई शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्वामी ओम ने बेशर्मी की हद पार करते हुए अपनी पेशाब बानी और दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरफ उछाली थी। स्वामी की इस बेहद गिरी हुई हरकत के बाद घर में जबर्दस्त हंगामा मच गया। घरवालों ने जबरन स्वामी ओम को जेल में बंद कर दिया। वहीं स्वामी ओम की ऐसी हरकत देखकर उन्हें बेदखल कर दिया गया है। स्वामी ओम ने सलमान को मारा थप्पड़ घर से बाहर आने के बाद से ही स्वामी ओम बिग बॉस और सलमान के बारे में तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में स्वामी ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने सलमान खान को थप्पड़ मारा है। उन्होंने कहा, स्वामी ने दावा कि 30 दिसंबर को उन्होंने सलमान को थप्पड़ मारा था और सलमान उनका कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि वे डरते हैं। उनका कहना है कि 30 दिसंबर की रात सलमान बिग बॉस के घर आए थे और इस दौरान उन्होंने स्वामी ओम के मुंह पर सिगरेट का धुंआ छोड़ दिया था। इससे नाराज होकर स्वामी ने सलमान को थप्पड़ लगा दिया था। किए हैरान कर देने वाले खुलासे जब स्वामी ओम से इस फुटेज के बारे में पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि टीवी में ये सब नहीं दिखाया जाता। स्मोकिंग रुम में कैमरा नहीं होता। मैंने सलमान को जोर से थप्पड़ मारा। स्वामी ओम यहीं नहीं रूके उन्होंने एक के बाद एक ऐसे कई खुलासे किए जिससे सुन कर हर कोई दंग और हैरान हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, बिग बॉस में जो लड़कियां होती हैं उन्हें ड्रग्स और कोकिन दी जाती है। रात को 1 बजे बिग बॉस उन्हें बुलाते हैं। स्क्रिप्टेड है पूरा शो शो में अपनी हरकतों से मशहूर हुए स्वामी ओम ने कहा कि पूरा शो स्क्रिप्टेड है और उसमें की जा रही सभी हरकतें केवल एक्टिंग हैं       साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार हर साल किसी खास काम के लिए कुछ दिनों के लिए सभी से दूरी बना लेतेे हैं। हर रोज काम और शहर की भाग दौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा रिलैक्स करने वो ऐसी जगह चुनते हैं जहां शांति मिल सके। इस लिए अक्षय कुमार परिवार के साथ साउथ अफ्रीका में नए साल का जश्न मनाने के बाद अब पहुंच चुके हैं केरल। अक्षय हर साल अक्षय मेडिटेशन के लिए भारत के किसी कोने में जाते हैं। इस बार बिना फोन और परिवार के अक्षय ने कोच्चि शहर से ढाई घंटे की दूरी पर एक जगह चुनी है। इस जगह पर वो 15 दिन मेडिटेशन करेंगे, शहर की भाग दौड़ से दूर अक्षय खुद के साथ वक्त गुजारना पसंद करते हैं। 18 जनवरी को लौटने के बाद अक्षय अपनी अगली फिल्म जॉली एलएलबी 2 के प्रमोशन में जुट जाएंगे। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होगी। आपको बता दें कि अक्षय की अगली फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना होंगी। इस फिल्म का नाम है पैडमैन है। आर बाल्कि के निर्देशन में बनेगी इस फिल्म में मेहमान में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा और 2.0 भी रिलीज होने वाली है। जिसमे उनके साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य किरदार में होंगे।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

इसमे कोई दोराय नहीं है कि बॉलीवुड के ऐसे कई बेहतरीन कलाकार हैं जिन्होंने हॉलीवुड में अपने अभिनय का परचम लहराया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इसी लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म XXX: द जेंडर केज को लेकर सुर्खियों में है। ये फिल्म इसी साल 14 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका के साथ हॉलीवुड के फेमस अभिनेता विन डीसल भी मुख्य किरदार में है।  हाल ही में खबर आई है कि, दीपिका पादुकोण जल्द ही हॉलीवुड के चैट शो एलेन डीजेनरेस में नजर आएंगी। इस शो में हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी गई थी। तो अब बॉलीवुड से एक और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बारी है। दीपिका अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म XXX: द जेंडर केज के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर जाएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका भी इस शो में भाग ले चुकी हैं। जिसमे प्रियंका ने एक दिलचस्प खुलासा किया था। प्रियंका ने बताया था कि इसी साल हुए ईमीस अवॉर्ड्स में जाने से पहले वो भूखी थी और उन्होंने खाली पेट ही टकीला पी लिया था जो उन्हें चढ़ गई थी। इस कॉमेडियन एलेन डीजेनरेस के इस टीवी शो में प्रियंका के लिए ड्रिंको नाम का एक गेम रखा गया था।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

As hot as Bipasha Basu is on screen that hot and spicy is her personal life. Bipasha Basu has always been pretty open about her affairs and never really played hide and seek with the media when it comes to boyfriends. Here are list of Bipasha Basu's affairs. Bipasha Basu-Dino Morea The duo have acted together in many films like Raaz, Gunaah, Ishq Hai Tumse and Rakht. Their on screen chemistry slowly blossomed into off screen chemistry. They made for a super hot couple on and off screen. After dating for about five years, the two drifted apart.  Bipasha Basu-John Abraham After breaking up with Dino, Bipasha started John. They were in a relationship till early 2011. Also the duo were living in together and when the relationship ended it was a huge blow. The two were often referred to as a super couple who were very open about their relationship and never hid anything from the media. Their affair ended on a sour note.  Bipasha Basu-Saif Ali Khan These two shared sizzling chemistry in the film Race and some steamy scenes too. Well whether or not sparks ignited we don't know but there were a lot of talks about Saif's girlfriend Kareena Kapoor being very insecure about their relationship and so was John's position. The two of them have vehemently denied this.  Bipasha Basu-Rana Daggubati They acted together in just one film and painted the town red with their alleged affair. They never spoke about their relationship but talks went up to the duo getting engaged and the wedding bells ringing. Well nothing really happened between them they say but we think daal mein kuch kala hai. Bipasha Basu-Harman Bhaweja Bipasha's recent affair was with Harman Baweja. And the two were never shy to speak about their love for each other. But then this relationship also went kaput.  Bipasha Basu-Karan Singh Grover Bipasha Basu dated Alone co-star Karan Singh Grover. Now Bipasha Basu got married to Karan Singh Grover on 30 April, 2016. The duo had a traditional Bengali wedding in the presence of their family and close friends followed by a star studded reception.        साभार-khaskhabar.com  

Read More

पिछले कई दिनों से करण जौहर के बैनर तले सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के डेब्यू के समाचार आ रहे हैं। पिछले दिनों कहा गया था कि वे ऋतिक रोशन के साथ करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन अब इन समाचारों को स्वयं ऋतिक रोशन ने बकवास बताते हुए कहा कि अभी तक तो उन्होंने करण मल्होत्रा की फिल्म ही साइन नहीं की है। अभी इस फिल्म को लेकर सिर्फ बातचीत चल रही है। ऐसे में किस नायिका के साथ मैं काम करने जा रहा हूं कैसे कहा जा सकता है। ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी फिल्म काबिल के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम भी हैं। इस फिल्म में यामी और ऋतिक एक ब्लाइंड कपल के रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ है। मोन अमोर नाम से आए इस गाने में ऋतिक और यामी का डांस और केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने को राजेश रोशन ने कंपोज किया है और विशाल डडलानी ने गाया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम देख सकते। ऐसे में उनके डांस करने की कोशिश देखने लायक है। ऋतिक और यामी के लिए यह वाकई मुश्किल रहा होगा क्योंकि इस तरह डांस करना किसी चैलेंज से कम नहीं है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले काबिल के 5 गाने रिलीज हो चुके हैं। इनमें से एक उर्वशी रौतेला का आइटम नंबर ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘याराना’ के गाने का रीमेक है। पुराना गाना जहां किशोर कुमार ने गाया अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। वहीं नए गाने को गाया है पायल देव और रफ्तार ने और इसके वीडियो में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला। 14 दिसंबर को रिलीज किए गए इस गाने यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। मेकर्स ने फैन्स की गाने में दिलचस्पी को देखते हुए गाने का बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी रिलीज किया था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अपनी दमदार आवाज और अभिनय के लिए बॉलीवुड पर राज करने वाले अभिनेता ओमपुरी का 6 जनवरी शुक्रवार को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वो 66 साल के थे। अपनी मौत से पूरे बॉलीवुड को शोक की लहर में छोडकर गए ओम पुरी की आखिरी फिल्म सलमान खान अभिनीत ‘ट्यूबलाइट’ है। हालांकि पिछले एक वर्ष से चर्चाओं में रही इस फिल्म में ओमपुरी को लेकर अभी तक कोई समाचार सामने नहीं आए थे, लेकिन जैसे ही ओमपुरी का निधन हुआ फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने एक भावुक संदेश के जरिए इस बात की घोषणा की कि उनकी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ओमपुरी की अंतिम फिल्म होगी। कबीर ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ओम जी अभी कुछ दिनों पहले तक आप हमारे साथ सेट पर हंस रहे थे। हमने एक शानदार और गर्मजोशी से भरा इंसान खोया है। मैं वो पल हमेशा याद रखूंगा जब आप मुझे गले से लगाते थे। आप बेस्ट थे।’  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म रनिंग शादी डॉट काम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सोशल साइट के जरिए दी गई। रनिंग शादी डॉट काम में तापसी फनी किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। बता दें कि अभिनेत्री तापसी पन्नू और अमित साध की इस फिल्म का निर्देशन अमित रॉय ने किया है। फिल्म इस साल तीन फरवरी को फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा तापसी अक्षय कुमार के साथ फिल्म नाम शबाना कर रही हैं। जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हो चुकी है। इसके अलावा तापसी फिल्ममेकर डेविड धवन की फिल्म जुड़वा के सीक्वल में भी वरूण धवन के साथ नजर आएंगी। वहीं बंगलुरू में महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर तापसी ने एसपी नेता अूब आजमी पर अपनी खूब भड़ास निकाली हैं। दिसंबर की रात बेंगलुरु में लड़कियों के साथ हुई बदतमीजी को लेकर SP नेता अबू आजमी ने कहा है, लड़कियों के साथ हुई बदतमीजी के लिए उनका पहनावा जिम्मेदार है। जहां पेट्रोल होगा वहां आग तो लगेगी ही इस बयान का विरोध जताते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, काश मैं इन्हें पिंक की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बुला पाती या फिर इन्हें फिल्म का एक टिकट खरीदकर दे पाती। पिंक फिल्म में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी पर उठने वाले कुछ ऐसे ही सवालों का जिक्र था, जिनका जवाब बखूबी दिया गया है। इसीलिए तापसी पन्नू ने यह ट्वीट किया है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More