BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दंगल ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाई का नया आयाम कायम करेंगे आमिर

दंगल ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाई का नया आयाम कायम करेंगे आमिरबॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रर्दशन कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। दंगल ने कुल 17 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस में 344 करोड़ रुपए की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दंगल हिंदी सिनेमा की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। भारत के अलावा विदेशों में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी है। दंगल विदेश में भी अपनी सफलता का झंडा गाढ़ने से सफल रही। दंगल का अब तक का कुल कलेक्शन 350 करोड़ रुपए है। बता दें कि आमिर ने अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 350 करोड़ कमाई की है। बॉलीवुड में फिल्मों की कमाई में 100 करोड़ी क्लब की शुरुआत भी आमिर खान की फिल्म गजनी से शुरू हुई थी। आमिर की पिछले फिल्में जिनमें गजनी (100 करोड़), 3 इडियट्स (200 करोड़), पीके (300 करोड़) की कमाई की थी। आपको बता दें कि करोड़ी क्लब की शुरूआत आमिर खान की फिल्मों से हुई थी। जिनमें पहले नंंबर पर आमिर की गजनी जिसने बॉक्स आॅफिस पर 115 करोड़ की कमाई कर 100 करोड़ी क्लब की शुरूआत की। उसके बाद थ्री इडियट ने 202 करोड़ की कमाई कर 200 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। फिल्म पीके पहली फिल्म थी जिसने 300 करोड़ की कमाई थी। वहीं अब फिल्मी व्यवसाय से जुडे विशेषज्ञ आने वाले दिनों में दंगल के 400 करोड़ रूपए की कमाई करने की उम्मीद जता रहे हैं तो आमिर फिर से बॉक्स आॅफिस पर 400 करोड़ी कमाई का नए क्लब की शुरूआत कर सकते हैं। 

फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जीवनी पर आधारित है, जिन्होंने एक भी बेटा नहीं होने पर अपनी बेटियों को पहलवानी के लिए ट्रेंड किया और उनकी बेटियों गीता और बबिता ने देश का नाम रोशन करते हुए कई मेडल्स बटोरे। फिल्म में आमिर के साथ अभिनेत्री साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सानया मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More