देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म रनिंग शादी डॉट काम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सोशल साइट के जरिए दी गई। रनिंग शादी डॉट काम में तापसी फनी किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। बता दें कि अभिनेत्री तापसी पन्नू और अमित साध की इस फिल्म का निर्देशन अमित रॉय ने किया है। फिल्म इस साल तीन फरवरी को फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा तापसी अक्षय कुमार के साथ फिल्म नाम शबाना कर रही हैं। जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हो चुकी है। इसके अलावा तापसी फिल्ममेकर डेविड धवन की फिल्म जुड़वा के सीक्वल में भी वरूण धवन के साथ नजर आएंगी। वहीं बंगलुरू में महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर तापसी ने एसपी नेता अूब आजमी पर अपनी खूब भड़ास निकाली हैं।
दिसंबर की रात बेंगलुरु में लड़कियों के साथ हुई बदतमीजी को लेकर SP नेता अबू आजमी ने कहा है, लड़कियों के साथ हुई बदतमीजी के लिए उनका पहनावा जिम्मेदार है। जहां पेट्रोल होगा वहां आग तो लगेगी ही इस बयान का विरोध जताते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, काश मैं इन्हें पिंक की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बुला पाती या फिर इन्हें फिल्म का एक टिकट खरीदकर दे पाती। पिंक फिल्म में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी पर उठने वाले कुछ ऐसे ही सवालों का जिक्र था, जिनका जवाब बखूबी दिया गया है। इसीलिए तापसी पन्नू ने यह ट्वीट किया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
शादी की वायरल फोटो पर साईं पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, फोटो को क्रॉप करके वायरल. . . .
दूसरी बार दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, असम की रूपाली बरूआ से की गुपचुप शादी
16 जुलाई को शादी करेंगे राहुल वैद्य और दिशा परमार