देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पिछले कई दिनों से करण जौहर के बैनर तले सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के डेब्यू के समाचार आ रहे हैं। पिछले दिनों कहा गया था कि वे ऋतिक रोशन के साथ करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन अब इन समाचारों को स्वयं ऋतिक रोशन ने बकवास बताते हुए कहा कि अभी तक तो उन्होंने करण मल्होत्रा की फिल्म ही साइन नहीं की है। अभी इस फिल्म को लेकर सिर्फ बातचीत चल रही है। ऐसे में किस नायिका के साथ मैं काम करने जा रहा हूं कैसे कहा जा सकता है।
ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी फिल्म काबिल के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम भी हैं। इस फिल्म में यामी और ऋतिक एक ब्लाइंड कपल के रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ है। मोन अमोर नाम से आए इस गाने में ऋतिक और यामी का डांस और केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने को राजेश रोशन ने कंपोज किया है और विशाल डडलानी ने गाया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम देख सकते। ऐसे में उनके डांस करने की कोशिश देखने लायक है। ऋतिक और यामी के लिए यह वाकई मुश्किल रहा होगा क्योंकि इस तरह डांस करना किसी चैलेंज से कम नहीं है।
ज्ञातव्य है कि इससे पहले काबिल के 5 गाने रिलीज हो चुके हैं। इनमें से एक उर्वशी रौतेला का आइटम नंबर ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘याराना’ के गाने का रीमेक है। पुराना गाना जहां किशोर कुमार ने गाया अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। वहीं नए गाने को गाया है पायल देव और रफ्तार ने और इसके वीडियो में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला। 14 दिसंबर को रिलीज किए गए इस गाने यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। मेकर्स ने फैन्स की गाने में दिलचस्पी को देखते हुए गाने का बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी रिलीज किया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने THANKYOUFIGHTER पहल का उत्साह बनाए रखा: पुणे एयर फोर्स स्टेशन पर शूरवीरों को समर्पित किया पत्र!
कार्तिक आर्यन से ब्रेकअप पर पहली बार बोलीं सारा अली खान, कहा- यह हमेशा आसान नहीं होता
मेरी मां ने मुझसे कहीं ज्यादा झेला है : सारा अली खान