देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इसमे कोई दोराय नहीं है कि बॉलीवुड के ऐसे कई बेहतरीन कलाकार हैं जिन्होंने हॉलीवुड में अपने अभिनय का परचम लहराया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इसी लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म XXX: द जेंडर केज को लेकर सुर्खियों में है। ये फिल्म इसी साल 14 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका के साथ हॉलीवुड के फेमस अभिनेता विन डीसल भी मुख्य किरदार में है।
हाल ही में खबर आई है कि, दीपिका पादुकोण जल्द ही हॉलीवुड के चैट शो एलेन डीजेनरेस में नजर आएंगी। इस शो में हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी गई थी। तो अब बॉलीवुड से एक और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बारी है। दीपिका अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म XXX: द जेंडर केज के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर जाएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका भी इस शो में भाग ले चुकी हैं। जिसमे प्रियंका ने एक दिलचस्प खुलासा किया था। प्रियंका ने बताया था कि इसी साल हुए ईमीस अवॉर्ड्स में जाने से पहले वो भूखी थी और उन्होंने खाली पेट ही टकीला पी लिया था जो उन्हें चढ़ गई थी। इस कॉमेडियन एलेन डीजेनरेस के इस टीवी शो में प्रियंका के लिए ड्रिंको नाम का एक गेम रखा गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद
वृंदावन के टीवी हॉस्पिटल परिसर में चला एमवीडीए का बुल्डोजर
बच्चों की अनोखी पाठशाला, बिना टीवी और फोन के लाउडस्पीकर के जरिए इस तरह होती है पढ़ाई