देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस साल काफी धमाल मचाने वाले हैं। इस साल उनकी कुल चार फिल्में रिलीज होने वाली है। ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस मिस फनीबोन्स प्रोडक्शन के तहत बनने वाली पैडमैन पहली फिल्म होगी। जिसमें अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री सोनम कपूर भी नजर आएंगी। इस बात की जानकारी सोनम ने अपने इंस्टग्राम के जरिए दी। मंगलवार को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर पोस्ट करने के साथ फिल्म में अपने होने की पुष्टि की है।
सोनम कपूर मंगलवार को निर्देशक आर. बाल्की के बांद्रा ऑफिस में देखी गईं और उसके बाद सोनम ने इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की है। सोनम ने इस फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए नीचे लिखा, इस सम्मानित प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं। बता दें कि एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं।
चार फिल्में होगीं
अक्षय कुमार इस साल काफी बिजी रहने वाले हैं। अक्षय की फरवरी में फिल्म जॉली एलएलबी 2 आ रही है तो वहीं वह टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग भी चल रही है। इसके साथ ही अक्षय जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 2.0 में भी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अक्षय ने अपनी नई फिल्म पेडमैन की भी घोषणा कर दी है।
मुरूग्नाथम पर बेस्ड है पैडमैन फिल्म
गौरतलब है कि हाल ही में ट्विंकल खन्ना की लिखी हुई किताब द लिजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद रिलीज हुई है। यह फिल्म इसी किताब की कहानियों में से एक है। फिल्म अरुनाचलम मुरुग्नाथम नाम के व्यक्ति की कहानी है जिसने कम कीमतों के सेनेट्री पेड बनाने वाली मशीन बनाई थी। बता दें कि सोनम कपूर और अक्षय कुमार इससे पहले साल 2011 में आई फिल्म थैंक्यू में साथ नजर आ चुके हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
परिणीति चोपड़ा - बैंकर बनने निकली एक लड़की, जो बन गई बॉलीवुड एक्ट्रेस
बॉलीवुड में शोकः नहीं रहे के. विश्वनाथ, हिन्दी फिल्मों को दी जयाप्रदा और विजया शांति सरीखी अभिनेत्रियाँ