BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जानिए ऋतिक क्यों लेते है आज भी स्पीज थैरेपी?

जानिए ऋतिक क्यों लेते है आज भी स्पीज थैरेपी?दुनिया के मोस्ट हैंडसम पुरुषों की सूची में बॉलीवुड के सुपर स्मार्ट हीरो ऋतिक रोशन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बॉलीवुड के तीनों खान को पीछे छोड़ते हुए ऋतिक हैंडसम हीरो की श्रेणी में काफी आगे निकल गए हैं। ऋतिक रोशन 10 जनवरी को 42 साल के हो गए हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे है जिस हर कोई नही जानता है। क्या आपको पता है कि ये मोस्ट हैंडसम हीरो ज्यादा डरने पर या परेशान होने पर हकलाने लगता है। ऋतिक रोशन अपने बचपन में फिल्म अभिनेत्री मधुबाला और परवीन बॉबी पर मरते थे। ऋतिक रौशन ने अब तक के अपने अभिनय करियर में एक्शन और रोमांस कई तरह की फिल्में की। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से ऋतिक का विवादों से भी नाता हो गया था।

विरासत में मिला

ऋतिक को बॉलीवुड से जुड़ी कई बातें विरासत में मिली है। उनके पिता राकेश रोशन फिल्म के निर्माता, निर्देशक और बाबा संगीत निर्देशक है। उनका परिवार पंजाबी हिंदू हैं और उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को फिल्मनगरी मुंबई में ही हुआ था। 

बचपन से की अभिनय की शुरूआत 

एक्टिंग में उतरने की बात कहें तो ऋतिक ने बचपन में ही यह काम शुरू कर दिया था। ऋतिक सबसे पहले एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म आशा (1980), आपके दीवाने (1980) और भगवान दादा (1986) में नजर आए। 

कहो ना प्यार से मिला मुख्य अभिनेता का अभिनय 

ऋतिक ने एक एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत साल 2000 में आई फिल्म राकेश रोशन की रोमांटिक फिल्म कहो ना प्यार है से की है। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके बाद उनकी कई फिल्में आ चुकी हैं। 

सुजैन से की शादी

ऋतिक ने संजय खान की बेटी सुजैन खान से दिसंबर सन 2000 में शादी की। सुजैन से ऋतिक के दो बेटे भी हैं जिनका नाम ऋहान और ऋदान है। ऋहान का जन्म 2006 में और ऋदान का जन्म 2007 में हुआ। हालांकि ऋतिक का सुजैन के साथ यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और सन 2014 में सुजैन का तलाक हो गया। 

क्यों लेते है स्पीच थैरेपी

ऋतिक अपने दाएं हाथ में दो अंगूठे को जिसे वह ज्यादातर फिल्मों में छिपाए रखते हैं। ऋतिक बचपन में बोलते वक्त हकलाते थे जिसके चलते उनके बॉलीवुड करियर पर प्रभाव पड़ सकता था। हलांकि उन्होंने स्पीच थैरेपी के जरिए इसे ठीक कर लिया। आज भी वह इस थैरेपी को अपनाते है क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वह फिर से हकलाने न लग जाए।

काम को लेकर गंभीर है ऋतिक का रवैया

ऋतिक अपने काम को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेते हैं। उन्हें जैसा रोल दिया जाता है वह अपने शरीर को किरदार के अनुसार ढालते है। एक खबर के मुताबिक उन्होंने एक बार विज्ञापन के लिए अपनी कमर को 4 इंच तक कम किया था। लंदन के एक अखबार ने ऑनलाइन सर्वेक्षण करवाया था और पूछा गया था कि सबसे सेक्सी पुरूष कौन है? एशिया मे सबसे ज्यादा वोट ऋतिक को मिले थे और उन्होंने खान तिकड़ी समेत सभी बॉलीवुड एक्टरों को पछाड़ दिया था।

ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म काबिल है। यामी और ऋतिक की बेहतरीन कमेस्ट्री फिल्म में देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और फिल्म में ऋतिक के अलावा यामी गौतम और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। काबिल में संगीत राजेश रोशन ने दिया है। यह फिल्म इसी साल 25 जनवरी को शाहरुख की रईस के साथ रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More