BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रैपर बादशाह के घर आई बड़ी खुशखबरी, दोस्त ने दी जानकारी

रैपर बादशाह के घर आई बड़ी खुशखबरी, दोस्त ने दी जानकारीसंगीत जगत से एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां आपको ये जानकर बेहद खुशी होगी की आपके पसंदीदा रैपर बादशाह की पत्नी जैसमीन ने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके अच्छे दोस्त रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये खुशखबरी देते हुए रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा बेटी हुई है। बादशाह की बेटर हाफ जैस्मीन ने 10 जनवरी को बेटी को जन्म दिया, जिसकी तस्वीर बादशाह के दोस्त और रैपर रफ़्तार ने सोशल मीडिया में शेयर की है। रफ़्तार ने तस्वीर में लिखा है कि बेटी हुई है। बधाई बादशाह भाई और जैस्मीन भाभी। चाचा बन गया। रब महर करें। बादशाह और जैस्मीन की ये पहली बेबी है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। बादशाह भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन उनकी पत्नी ज्यादा खबरों में नहीं रही हैं। आपको बता दें कि बादशाह ने इंडस्ट्री के जाने माने रैपर हैं। उन्होंने एल्बम के साथ साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने रैप दिए हैं।बादशाह ने अब तक बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने दिए है जिसे सभी ने खूब पसंद किया है। जिसमें से काला चश्मा, बेबी को बेस पसंद है ओके जानू फिल्म का हम्मा हम्मा का रैप लोगों को काफी पसंद आया है।     

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More