देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने बताया कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक का पहला शॉट ले लिया गया है। वहीं फिल्म की टीम काफी उत्साहित है। हिरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, संजय दत्त की फिल्म का पहला शॉट लिया गया। मजाकिया दृश्य। फिल्म की टीम के बीच उत्साह। बायोपिक में कथित तौर पर विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर भी नजर आएंगे।
हालांकि इस बायोपिक का अब तक शीर्षक तय नहीं हो पाया हैं। आपको बता दें कि हाल ही में राजकुमार हिरानी ने इसके शीर्षक के लिए एक प्रतियोगिता रखी थी। जिसमें सभी को बायोपिक का शीर्षक बताना था। जिसका पसंद आया उसे एक आईफोन दिया जाएगा। फिलहाल अब तक इस बारे में कोई खबर नहीं आई है। राजकुमार हिरानी पीके, 3 इडियट्स और मुन्ना भाई एम.बी.बी. एस जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। संजय दत्त की बायोपिक में संजय की भूमिका में अभिनेता रणवीर कपूर दिखाई देंगे। हाल ही में उनकी ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय मुख्य किरदार में थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
आधी रात के बाद संत विनोद बाबा से मिले धीरेंद्र शास्त्री, मतांतरण पर जताई चिंता