BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सोनम कपूर बनी लग्जरी वॉच ब्रांड का चेहरा

सोनम कपूर बनी लग्जरी वॉच ब्रांड का चेहराबॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को स्विस लक्जरी घड़ी निर्माता आईडब्लूसी स्केफासन की ब्रांड एंबेसडर के रूप में उतारा गया है। सोनम के ब्रांड एंबेसडर बनने के बारे में एक बयान के जरिए घोषणा की गई।

सोनम ने कहा, आईडब्लूसी का ब्रांड एंबेसडर बनना और भारत व दुनियाभर में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना गर्व और सौभाग्य की बात है। मैं इसकी विशिष्टता और रचनात्मक कहानी की प्रशंसक हूं, जो इस ब्रांड के इतिहास चरितार्थ हुआ है। आईडब्लूसी के क्षेत्रीय ब्रांड निदेशक ल्यूक सोचेरीयू ने कहा कि सोनम बेहतरीन कलाकार और पूरी तरह पेशेवर हैं। उन्होंने कहा, उनका आकर्षण और भव्यता हमारे ब्रांड के दर्शन के अनुरूप है और हमें सही साथी मिल गया है।

सोनम 2017 में जेनेवा के 27वें सैलून इंटरनेशनल डी ला हौटे हॉर्लोजरी (एसआईएचएच) में भी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। उनके साथ दुनिया भर से प्रतिष्ठित मेहमान और आईडब्लूसी ब्रांड एंबेसडर भी मौजूद होंगे। अनिल कपूर की बेटी सोनम अपने अभिनय कौशल के साथ-साथ अपने फैशन अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। उन्हें ‘अलीशा’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘रांझणा’ और ‘नीरजा’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More