BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अक्षय कुमार ने शहीदों के लिए की पहल, बॉलीवुड ने की सराहना

अक्षय कुमार ने शहीदों के लिए की पहल, बॉलीवुड ने की सराहनाबॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 26 जनवरी के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में अक्षय ने भारतीय सैनिक और सरहदों पर शहीद होने वाले जवानों के परिवार के लिए कुछ करने की ठानी है। उनका मानना है कि इस पहल से उनके परिवार को लाभ मिलेगा। मंगलवार की शाम को अक्षय कुमार ने एक बार फिर एक वीडियो अपलोड किया और लोगों को 26 जनवरी के मौके पर देश के शहीदों के परिवारों को एक नायाब तोहफा देने का आइडिया दिया।

अक्षय ने वीडियों शेयर करते हुए लिखा है कि, यहां मैं उन लोगों के लिए खड़ा हो रहा हूं, जिनका ठीक रहना मेरे लिए सच में मायने रखता है और मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या यह आपके लिए भी उतना ही मायने रखता है? पांच मिनट के इस वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा, दो दिन बाद 25 जनवरी है तो सोचा आपसे एक आइडिया शेयर करूं। सरहदों पर ड्यूटी करते हुए शहीद होने वाले जवानों को हमारी सरकार मुआवजा देती है, जो अच्छी बात हैं। यह काम सरकारें करती आ रही हैं। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी तरफ से भी इन शहीद परिवारों की मदद करना चाहते हैं। लेकिन ऐसे परिवारों तक पहुंचना, उनका पता ढूंढना आम लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। अक्षय ने कहा, मैं एक पब्लिक फिगर हूं और मेरे लिए यह पता ढूंढना आसान है लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो दिल से इन शहीद परिवारों की मदद करना चाहते हैं।

अक्षय ने कहा, क्यों न ऐसा करें कि ऐसे लोगों और इन शहीदों के परिवारों को एक साथ एक जगह मिला दें। एक ऐसी वेबसाइट या मोबाइल एैप लॉन्च किया जाए जहां आप इन परिवारों की सीधे मदद कर सकें। अक्षय ने यह भी कहा कि यह सीधे मेरे दिमाग से निकला आइडिया है। हो सकता है यह बिलकुल बेकार आइडिया हो या फिर बहुत ही हिट हो यह आप मुझे बताएं।

अक्षय ने कहा, अगर कोई इंडियन आर्म फोर्स का जवान ड्यूटी करते हुए शहीद हो, तो उसके परिवार के नजदीकी रिश्तेदार जैसे माता, पिता या पत्नी का वेरिफाइड बैंक अकाउंट नंबर इस वेबसाइट पर डाला जाएगा और जो भी लोग चाहें वो सीधे इस अकाउंट में मदद की राशि भेज सकें। ताकि वह परिवार जिनकी रोजी रोटी इस जवान के चलते चल रही थी, उन्हें कुछ मदद मिल सके। ऐसे में वह अफसरों या कहीं चक्कर काटे ही उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। अक्षय ने कहा कि आप चाहे 100 रुपये दें या 500 यह आपकी मर्जी और क्षमता पर निर्भर होगा। साथ ही यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। अक्षय ने यह भी कहा कि जैसे ही किसी शहीद के अकाउंट में 15 लाख रुपये तक की रकम पहुंच जाएगी, वह अकाउंट नंबर इस वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। अक्षय ने कहा है कि अगर उनका ये आइडिया सबको पसंद आएगा तो इस वेबसाइट या एप बनाने का सारा खर्च वो स्वयं उठाएंगे।

बॉलीवुड ने की सराहना 

अक्षय कुमार की इस पहल को बॉलीवुड के कुछ लोगों ने उनकी सराहना की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने टवीटर पर लिखा कि, मुझे लगता है कि यह बहुत ही अमेजिंग विचार है। बहुत अच्छे अक्षय कुमार। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी ट्विटर पर लिखा है कि, बहुत अच्छा आइडिया और आप इसे निजी तौर पर कर रहे हैं इसलिए यह जवानों के परिवार तक जरूर पहुंचेगा। आपको सम्मान।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More