BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

तीनों खानों के बारे में ये हैं नवाजुद्दीन के विचार

तीनों खानों के बारे में ये हैं नवाजुद्दीन के विचारमुंबई । शाहरुख खान के साथ आगामी फिल्म रईस में काम करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुपरस्टार सेट पर अपनी प्रसिद्धि नहीं दिखाते। इससे उन्हें फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों में बेहतर काम करने में मदद मिलती है। 

नवाजुद्दीन बॉलीवुड के तीनों प्रमुख खान- आमिर, सलमान और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। नवाजुद्दीन ने तीनों के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने बताया, मैंने तीनों खानों के साथ काम किया है, आमिर जी के साथ तलाश में, सलमान भाई के साथ किक में और शाहरुख खान साहब के साथ रईस में। तीनों का अपना अलग अंदाज है और उनके साथ काम करने का बेहतरीन अनुभव रहा।

उन्होंने कहा, जहां तक शाहरुख खान के साथ काम की बात है, तो मुझे उनके साथ काम में बहुत मजा आया, क्योंकि वह सेट पर एक कलाकार की तरह काम करते हैं। वह सेट पर स्टारटम नहीं लाते। वह बहुत ही विनम्र हैं। राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित रईस 25 जनवरी को रिलीज होगी। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More