BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चुनावी हार पर विचार के लिए समिति गठित करेंगी सोनिया गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाने के लिए एक तथ्य खोज समिति (फैक्ट फाइंडिंग कमेटी) का गठन करने का फैसला किया है। सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, समिति का गठन 48 घंटे के भीतर किया जाएगा।

इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद नहीं रहे, क्योंकि वह अभी भी कोविड-19 से उबर रहे हैं। बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा, मैं हर पहलू को देखने के लिए एक छोटा पैनल स्थापित करने का इरादा रखती हूं।

सोनिया ने कहा कि में इसे समझना होगा कि हम केरल और असम में मौजूदा सरकारों को हटाने में विफल क्यों रहे तथा बंगाल में हमारा खाता तक क्यों नहीं खुला?

सीडब्ल्यूसी की बैठक हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। हमें अपने गंभीर असफलताओं पर ध्यान देना है।

उन्होंने कहा कि हमें इन गंभीर झटकों का संज्ञान लेने की जरूरत है। इन सवालों के कुछ असहज करने वाले सबक जरूर होंगे, लेकिन अगर हम वास्तविकता का सामना नहीं करते, अगर हम तथ्यों को सही ढंग से नहीं देखते तो हम सही सबक नहीं लेंगे।

यह कहना कम होगा कि हम बहुत निराशा हैं। मेरा इरादा है कि इन झटकों के कारण रहे हर पहलू पर गौर करने के लिए एक छोटे का समूह का गठन करूं और उससे बहुत जल्द रिपोर्ट ली जाए। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More