BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रईस के प्रमोशन में हुई भगदड़, एक की मौत

रईस के प्रमोशन में हुई भगदड़, एक की मौतशाहरूख खान की आगामी फिल्म रईस का प्रमोशन इन दिनों जोरों शोरों से चल रहा है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर शाहरूख आज मुबंई रेलवे स्टेशन से दिल्ली पहुंचने ही वाले हैं। शाहरूख अगस्त क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली तक की यात्रा सोमवार की शाम शुरू की। यात्रा के दौरान गुजरात के वड़ोदरा स्टेशन भारी भीड़ का महौल था। फैंस शाहरूख की एक झलक पाने को बेताब थे। ऐसे में भगदड़ मच गई, आई खबर के अनुसार भगदड़ में एक की मौत होने की खबर आई है। 

कैसे हुई अफरा तफरी?

— शाहरूख ने ट्रेन से ही लोगों की तरफ वेव किया और लाउडस्पीकर पर फिल्म देखने की गुजारिश की। 

— जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से चली, उस दौरान काफी अफरा तफरी के माहौल हो गया।

— ट्रेन के साथ—साथ भीड़ भी आगे बढ़ने लगी।

— भीड़ की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। 

शाहरूख का था फैन

स्थानीय नेता फरीद खान शेरानी शाहरूख के फैन थे और अपनी बीवी व बेटी के साथ स्टेशन पर आए हुए थे। भगदड़ में शेरानी समेत दो लोग गिरकर बेहोश हो गए। मिली जानकारी के अुनसार वह पार्षद रह चुके थे और समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। तुरंत ही लोगों ने उन्हें नजदीकि अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शाहरूख ने जताया दुख

घटना के बाद शाहरुख ने फरीद खान की मौत पर दुख जताया है। साथ ही, शाहरुख ने कहा कि उन्होंने इरफान और यूसुफ पठान को फरीद के परिवार की हर संभव मदद करने के लिए कहा है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More