BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रेखा ने ऐसा क्या लिखा खत में, कि सरेआम आमिर के छलके आंसू

रेखा ने ऐसा क्या लिखा खत में, कि सरेआम आमिर के छलके आंसूबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भले ही अपनी पिछली फिल्म दंगल मेें एक सख्त पिता का किरदार निभाते हुए नजर आए। लेकिन वो दिल के बहुत ही कमजोर है। इस बात का सबूत कई बार मिल चुका है कि जब आमिर खान सर्वजनिक स्थान पर उनके आंख में आंसू आ गए। हाल ही में मशहूर अभिनेत्री रेखा की तरफ से एक ऐसा तोहफा मिला कि उनकी आंखें नम हो गईं। गौरतलब है कि आमिर ने फिल्म दंगल की सफलता के लिए एक पार्टी रखी थी। जिसमें मनोरंजन जगत की हस्त्यिों ने शिरकत की थी। इस दौरान रेखा भी पार्टी में शामिल हुई और उन्होंने आमिर को यह फिल्म देखने के बाद एक लेटर लिख कर दिया। इस लेटर में रेखा ने आमिर खान की एक्टिंग और इस फिल्म की काफी तारीफ की। खबरें हैं कि इस पार्टी में रेखा का यह लेटर पढ़कर आमिर कुछ ऐसे इमोश्नल हुए कि उनकी आंखों से आंसू आ गए। एक वेबसाइट के अनुसार, ‘आमिर यह लेटर पढ़कर काफी खुश हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। आमिर ने कहा कि, ‘वह इस लेटर को हमेशा अपने पास रखेंगे, इसलिए नहीं क्योंकि इसमें फिल्म की तारीफ है बल्कि इसलिए क्योंकि यह लेटर उनके दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रखेगा। इसके माध्यम से रेखा पार्टी में आई और उन्होंने यह बात जाहिर की कि यह फिल्म उनके लिए कितनी स्पेशल है।

करण जौहर ने किया था खुलासा

गौरतलब है कि आमिर खान जब करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में कॉफी पीने पहुंचे थे तो उन्होंने सरेआम आंसू बहाने का राज उगलवाया था। करण के पूछने पर आमिर ने कहा था कि, ‘मेरे आंसू सच्चे हैं। कई बार इन्हें झूठ समझा जाता है।’ उन्होंने यह भी कहा कि वो फिल्मों की स्क्रीनिंग में कम ही जाते हैं क्योंकि वे बहुत इमोशनल हैं। लेकिन जब भी कोई ऐसा मौका आता है तो वो अपने को रोक नहीं पाते और फिर पब्लिकली भी उनकी आंखें भींग जाती हैं। आमिर खान की इस फिल्‍म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक नया इतिहास रच दिया। उनकी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पिछले साल 23 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी कई थिएटर्स में लगी हुई है और कमाई कर रही है। फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी दो पहलवान बेटियों पर आधारित फिल्म थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More