BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

स्वर कोकिला लता मंगेशकर लीजेंडरी अवॉर्ड से सम्मानित

स्वर कोकिला लता मंगेशकर लीजेंडरी अवॉर्ड से सम्मानितस्वर कोकिला लता मंगेशकर को द ब्रांड लॉरेट की तरफ से लीजेंडरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मंगेशकर ने कहा है कि वह अपने सुखद कॅरियर के लिए अपने शुभचिंतकों की आभारी हैं। 87 वर्षीय स्वर कोकिला ने ट्विटर पर पुरस्कार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘लीजेंडरी अवार्ड 2017 से सम्मानित करने के लिए द ब्रांड लॉरेट को हार्दिक धन्यवाद।’ मंगेशकर के पुरस्कार में कहा गया है, ‘एशिया पैसिफिक ब्रांड्स फाउंडेशन लता मंगेशकर को उनके हिंदी फिल्मों में यादगार हिट और भावपूर्ण गानों के लिए लीजेंडरी अवार्ड प्रदान करता है।’

अपने प्रशंसकों को संदेश देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं अपने सुखद कॅरियर के लिए और जो हूं उसके लिए अपने प्रशंसकों का आभार जताती हूं।’ लता मंगेशकर को ‘लग जा गले’, ‘आएगा आनेवाला’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘लुका छिपी’ और कई हिट गानों के लिए जाना जाता है। लता मंगेशकर ने फिल्म संगीत में कई दशकों तक राज किया। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More