BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उफ्फ! झूठ बोलते हैं टाइगर श्रॉफ के गुरू

उफ्फ! झूठ बोलते हैं टाइगर श्रॉफ के गुरूबागी में एक साथ नजर आ चुकी गुरू शिष्य की जोडी के गुरू शौर्य भारद्वाज पर झूठ बोलने के आरोप लगाये जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इन्हीं से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। शौर्य भारद्वाज के लिए कहा जाता है कि वे भारतीय सेना के कमांडो ट्रेनर हैं। अब उन पर इसी बात को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें तो अभिषेक शुक्ला नाम के एक शख्स का कहना है कि शौर्य कमांडो ट्रेनर नहीं हैं। हिन्दी के एक वेबपोर्टल पर चल रहे समाचार के अनुसार शौर्य खुद को भारतीय सेना का सलाहकार बताते हैं। उनका कहना है कि वह बेस्ट कमांडो ट्रेनर का खिताब भी जीत चुके हैं। मध्यप्रदेश के शौर्य हॉलीवुड फिल्म स्पेशल फोर्स-1, स्पेशल फोर्स-2, द रॉयल मरीन डेज ऑफ इमोर्टल्स, द लीजेंड ऑफ इराक वॉर, स्नाइपर विंग्स सीरीज की फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस की ट्रेनिंग दे चुके हैं। अभिषेक शुक्ला का कहना है कि शौर्य ने फिल्मों में तो काम किया है और वो फिल्मों में एक्शन की ट्रेनिंग भी देते हैं लेकिन वह कमांडो ट्रेनर नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शौर्य दुनिया के बेहतरीन कमांडो ट्रेनर नहीं हैं। लेकिन शौर्य ने खुद पर लग रहे इन आरोपों को खारिज किया है। इसके साथ ही अभिषेक पर मानहानि का केस करने की बात भी कही है। शौर्य भारद्वाज फिल्म बागी में टाइगर श्रॉफ के गुरू के रोल में नजर आए थे। फिल्म में वह कमाल के टेक्नीक्स और स्टंट्स करते और सिखाते नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर ने भी कई कमाल के स्टंट्स को बखूबी पर्दे पर उतारा था।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More