BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ठुकराई हुई फिल्म को पाने की होड़ में दीपिका

ठुकराई हुई फिल्म को पाने की होड़ में दीपिकाबॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स द रिटर्न आॅफ जेंडर केज को भारत में कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस वक्त दीपिका बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रही है। इसके अलावा उनके पास और कोई फिल्में अब तक नहीं है। वहीं शाहरूख खान अपनी अगली फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘द रिंग’ में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग एक हफ्ते की बाकी है उसके बाद शाहरूख इसके पोस्ट प्रॉडक्शन के काम में जुट जाएंगे। फिल्म द रिंग के बाद शाहरूख आनंद एल राय की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरूख के साथ मुख्य अभिनेत्री कौन होगी। इस विषय को लेकर अभिनेत्रियों में कड़ी टक्कर भी शुरू हो गई है। तीन अभिनेत्रियों का नाम

शाहरुख के साथ जोड़ी जमाने को लेकर दीपिका सोनम और कैटरीना को लेकर खबरे आ चुकी है। सोनम का नाम बार-बार सामने आने की एक वजह यह भी है कि सोनम ने आनंद के साथ फिल्म रांझणा में काम किया है। अब खबर है कि दीपिका पादुकोण भी शाहरुख की हिरोइन बनने के लिए इस रेस में शामिल हो गईं हैं और दीपिका ने इस फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट दिया है।कोशिश में लगी दीपिका

लेकिन अब खबरें है कि दीपिका इस प्रोजेक्ट को पाने की पूरी कोशिश कर रही है। दीपिका ने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया है, लेकिन फिलहाल किसी अभिनेत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है। अफवाहों की मानें तो दीपिका को जैसे ही पता चला कि शाहरुख के आपोजिट कैटरीना को फाइनल किया जा रहा है, उन्होंने वापस आनंद एल रॉय से संपर्क किया। 

कहा जा रहा है कि दीपिका ने आनंद एल रॉय को फोन करके कहा कि वे अब अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट से फ्री हैं, और उनके पास इस फिल्म के लिए डेट्स हैं। फिलहाल अब तक अधिकारिक रूप से किसी अभिनेत्री के होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है। वैसे अब ये देखना काफी दिलचस्प होगी कि फिल्म में शाहरूख की हिरोइन बनने की बाजी कौन मारता है।शाहरूख का किरदार

आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए शाहरुख की जगह पहले सलमान खान को अप्रोच किया गया था।साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More