BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अभिनेता सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का मंगलवार रात को निधन हो गया। उन्होंने रात के डेढ़ बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 95 साल थी और उनकी हालत ठीक नहीं थी। कल 2 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुनील शेट्टी अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और वो उन्हें असली हीरो मानते थे। 2013 में वर्ली में अपने नए डेकोरेशन शोरुम को लॉन्च करते समय एक्टर ने कहा था- यह वही जगह है जहां मेरे पिता वीरप्पा शेट्टी काम किया करते थे। वो यहां प्लेट साफ किया करते थे क्योंकि उनकी नौकरी एक वेटर ब्वॉय वाली थी। वो मेरे असली हीरो हैं। उन्होंने 9 साल की उम्र में काम करना शुरु कर दिया था। वो सरसों की बोरियों पर सोया करते थे और चटाई वाले बैग को तकिये की तरह इस्तेमाल करते थे। 1943 में एक्टर के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जोकि वर्ली के फोर सीजन होटल के बगल में है। उन्होंने बताया था कि मेरे पिता के बॉस ने उन्हें यहां नया बिजनेस देखने को कहा था। धीरे धीरे वो प्रोपर्टी खरीदने के लायक बन गए थे। सुनील के पिता को साल 2013 में लकवे का अटैक आया था और उन्होंने अपने साउथ रेसिडेंस को आईसीयू में तब्दील कर दिया था ताकि वो जल्दी ठीक हो सकें। यह ठीक वही समय था जब एक्टर की बेटी अथिया शेट्टी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही थीं। लेकिन धडक़न स्टार ने अपने पिता को प्राथमिकता दी। उन्होंने अतीत में कहा था कि उनके पिता उनके असली हीरो हैं और उनकी सेहत से ज्यादा उनके लिए कुछ मायने नहीं रखता। अपने पिता की खातिर उन्होंने अपना करियर तक छोड़ दिया और सालों तक कोई फिल्म साइन नहीं की।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं लेखिका एवं इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना को भारत में सैलून हेयर ब्रांड लोरियल प्रोफेशनल का एंबेसडर बनाया गया है। बामबोलिम में बुधवार को लोरियल प्रोफेशनल इंडिया हेयरड्रेसिंग अवॉड्र्स में उन्हें प्रथम भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया गया। लोरियल प्रोफेशनल इंडिया की महाप्रबंधक सुजैन वर्गीज ने जारी बयान में कहा, ‘ट्विंकल खन्ना ग्लैमरस हैं और आज की महिलाएं उनसे प्रेरणा लेती हैं। लोरियएल प्रोफेशनल उनके साथ पार्टनरशिप कर खुश हैं।’ इस आयोजन में ट्विंकल को ट्रॉफी दी गई। कुछ दिनों पहले करण जौहर के चैट शो काफी विद करण में नजर आएगे थे। नच बलिए मेकर्स को लगा कि अक्षय और ट्विंकल को इस शो के जज पैनल में लेकर आना उनके लिए अच्छा रहेगा। बता दें कि इस रिऐलिटी शो का अब आठवां सीजऩ आनेवाला है। हालांकि, जब मेकर्स ने इन दोनों सितारों से सम्पर्क किया, तो इसका कोई नतीजा उनके पक्ष में नहीं मिला। खबरों के अनुसार यह एक कपल डांस शो है, इसलिए मेकर्स इस शो के जज के रूप में सिलेब्रिटी कपल को ही लेना चाहते थे। हालांकि, उन दोनों ने इस ऑफर का ठुकरा दिया, क्योंकि वे लोग अपने-अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने में व्यस्त हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

2017 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली 2 चर्चा में छाई हुई है। कभी कहानी को लेकर, कभी एक्शन, कभी हीरो तो कभी विलेन को लेकर। कोई शक नहीं कि बाहुबली में जितनी पॉपुलैरिटी फिल्म के हीरो प्रभास को मिली, उतनी ही लोकप्रियता मिली फिल्म के सशक्त खलनायक राणा डग्गुबाती को। राजा भल्लालदेव के किरदार को लोग नहीं भूल पाए हैं। बताया जा रहा है कि बाहुबली का यह किरदार बाहुबली-2 में और ज्यादा सशक्त और दमदार होने जा रहा है। इस बार वे ज्यादा क्रूर और खतरनाक नजर आएंगे। हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में राणा ने कहा था कि फिल्म में इस बार भल्लालदेव को दर्शक अलग ही रूप में देखेंगे। वास्तविकता में काफी पतले-दुबले राणा डग्गुबाती को नए रूप में देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने अपने शरीर का कई किलो वजन बढाया है और जिम में घंटों पसीना बहाया है। इसके बाद उनकी बॉडी किसी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर जैसी नजर आने लगी है। यह फिल्म 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। राणा डग्गुबाती ने इस किरदार को निभाने के लिए कडा प्रशिक्षण लिया है। फिल्म के लिए राणा डग्गुबाती ने कई किलो वजन बढाया था। राजा भल्लालदेव के किरदार में राणा डुग्गुबाती ने दर्शकों के दिमाग में गहरी छाप छोडी थी। फिल्म की कमाई की बात करें तो बता दें, बाहुबली 2 के ओवरसीज राइट्स 45 करोड रूपए में बेचे गए हैं। जबकि बाहुबली के ओवरसीज राइट्स महज 11 करोड में बिके थे। हालांकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 55 करोड की कमाई की थी।    बाहुबली की लोकप्रियता को देखते हुए लंदन स्थित मैडम तुसाद के म्यूजियम में प्रभास की मोम की प्रतिमा बाहुबली-2 के प्रदर्शन से पूर्व लग जाएगी। इसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है। नार्थ अमेरिका में बाहुबली 2 एक हजार स्क्रीन्स पर प्रदर्शित की जाएगी। वहां की ग्रेट इंडिया फिल्म्स ने इस टीम के साथ हाथ मिलाया है। साभार-khaskhabar.com        

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर काफी उत्साहित है। कृति आज-कल अपनी इस फिल्म की डबिंग के मजे ले रही हैं। उनका कहना है कि पहले उन्हें यह सब पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह भा रहा है।    कृति ने ट्विटर पर बताया, ‘‘डबिंग एक छोटे से शांत कमरे में पूरी फिल्म, एक-एक क्षण को फिर से जीने जैसा है। कभी यह पसंद नहीं था। लेकिन हैरत की बात है कि अब यह खूब भा रहा है।’’‘राब्ता’ एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें कृति अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हैं। फिल्म नौ जून को रिलीज होगी। फिल्म का अधिकांश हिस्सा बुडापेस्ट में फिल्माया गया है। इसके अलावा, कृति फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में भी दिखाई देंगी।कृति सेनन ने 2014 में टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंथी’ के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अपने सफल डेब्यू के बाद कृति वरुण धवन के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और काजोल भी अहम भूमिका में थे। साभार-khaskhabar.com    

Read More

दिग्गज अभिनेता कादर खान अस्वस्थ हैं। घुटनों में परेशानी की वजह से वह चल पाने में असमर्थ थे। कादर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके उनके करीबी दोस्त शक्ति कपूर ने स्पॉट बॉय को बताया,कादर खान के घुटनों में समस्या थी। उन्होंने ऑपरेशन करवाया था पर वह सही नहीं हुआ और उससे उनकी परेशानी और बढ गई। शक्ति कपूर ने यह भी बताया कि इलाज के लिए कादर खान अपने बडे बेटे के पास कनाडा गए हैं। बताते चलें कि एक साल पहले 80 वर्षीय कादर खान के निधन की अफवाह भी उडी थी। स्पॉट बॉय से बातचीत में कादर खान ने कहा, कादर खान व्हील चेयर पर हैं। इस बारे में बात करना दुखी करता है और मैं कुछ दिनों से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, पर मुझे उनका नंबर नहीं मिल रहा है। शक्ति कपूर ने स्पॉट बॉय से कहा,कादर खान के ब़डे बेटे कनाडा में रहते हैं। इसलिए वह वहां मेडिकल फेसिलिटी के लिए गए हैं। मेरे ख्याल से उनकी पत्नी भी उनके साथ गई हैं। अक्टूबर 2015 में कादर खान जोडों के दर्द और डायबिटीज के इलाज के लिए हरिद्वार स्थित बाबा रामदेव के आश्रम भी गए थे। कादर खान ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, वह कई फिल्मों के स्क्रीनप्ले राइटर भी रह चुके हैं। कादर खान को फिल्म मेरी आवाज सुनो और अंगार के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह अभिनेता गोविंदा की दूल्हे राजा, साजन चले ससुराल, दरिया दिल, राजा बाबू, आंखें, कूली नंबर 1, हीरो नंबर 1, जैसी करनी वैसी भरनी जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म श्रद्धा के साथ अभिनेता वरुण धवन भी नजर आएंगे। श्रद्धा ने कहा कि उनका अपने बचपन के दोस्त अभिनेता वरुण धवन से खास रिश्ता है। श्रद्धा, अर्जुन कपूर के साथ निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ में दिखाई देंगी। वह अपूर्व लाखिया की ‘हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई’ में भी नजर आएंगी। इसमें वह अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर पर आधारित भूमिका में होंगी। सुपरस्टार आमिर खान की इन दिनों जमकर तारीफ कर रही है। फिल्म आशिकी-2 से सुर्खियों में आई श्रद्धा ने आमिर की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरक, कलात्मक और एक जिम्मेदार व्यक्ति करार दिया। ट्विटर पर सवाल जवाब सत्र के दौरान मंगलवार को श्रद्धा से आमिर के बारे में पूछा गया। इस पर श्रद्धा ने कहा, ‘वह सर्वाधिक प्रेरणादायक, निडर, कलात्मक, सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यक्तियों में से एक हैं।’ श्रद्धा से महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान से पूछे जाने पर उन्होंने एक को ‘सुपरस्टार की परिभाषा’ और अन्य को ‘किंग’ बताया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

ऐसा लगता है करण जौहर को अफसोस हो रहा है कि उन्होंने आमिर खान को कभी निर्देशित नहीं किया है। उनकी चाह आमिर खान को निर्देशित करने की किस हद तक है इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि अब वे खुले आम कह रहे हैं कि काश दंगल का निर्देशन उन्होंने किया होता। दुनियाभर में धूम मचाने वाली फिल्म दंगल की चौतरफा तारीफ का सिलसिला अभी जारी है। आमिर खान स्टारर इस फिल्म को बॉलीवुड के तमाम लोगों की तरफ से लगातार प्रशंसा मिल रही है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर, करण जौहर काफी सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर सवाल-जवाब के एक सेशन में 44 साल के निर्माता-निर्देशक से सवाल पूछा गया था कि वो कौनसी आखिरी फिल्म है जो आपने देखी हो और फिर आपको ख्याल आया हो कि काश उसका निर्देशन आप करते। करण ने इस सवाल का सीधा जवाब देते हुए लिखा दंगल। करण जौहर ने कहा काश मैंने आमिर की फिल्म दंगल का निर्देशन किया होता। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान, जैसी बडी हिट फिल्में देने वाले करण ने इस सेशन में कई बातें बताईं। ट्विटर पर दिए गए इन जवाबों में करण ने बतौर निर्देशक खुद की फेवरेट फिल्म का भी नाम बताया। उन्होंने कहा कि 2010 में आई शाहरुख अभिनीत फिल्म माई नेम इज खान उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

रानी मुखर्जी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक के लिए तैयार है। रानी मुखर्जी फिल्म हिचकी के साथ फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म हिचकी का निर्माण यशराज के बैनर तले किया जाएगा। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। फिल्म हिचकी का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा करेंगे और मनीष शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। पिछले काफी समय से रानी मुखर्जी की वापसी को लेकर खबरें आ रही थीं। वहीं यशराज फिल्म की पोस्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी ने कहा कि वह काफी समय से वापसी करना चाह रही थी। लेकिन वह ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थीं जिसे वह चैंलेज के तौर पर देखें साथ उन्हें एक्साइट करें। वहीं जब उन्हें हिचकी का ऑफर मिला तो उन्होंने इसके लिए हां कर दिया। रानी ने कहा कि सब में हम सभी में कुछ न कुछ कमियां और कमजोरियां होती है। कुछ लोग उन्हें दूर कर मजबूती से वापसी करते हैं। यह एक पॉजिटिव साइन है और इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला किया। फिल्म हिचकी की कहानी भी एक ऐसी मजबूत महिला की है जो अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखती है और अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी ताकत में बदलती है। रानी मुखर्जी ने चलते-चलते, कभी अलविदा न कहना और ब्लैक जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। फिल्म ब्लैक में उन्होंने एक अंधी और बहरी लडक़ी का किरदार निभाया था, रानी द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। रानी मुखर्जी को आखिरी बार फिल्म मर्दानी में देखा गया था। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आई थी। इसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी और उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। दिसंबर साल 2015 में रानी मुखर्जी ने एक सुंदर से बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अदिरा है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कंगना रनौत अभिनीत रंगून हाल ही में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एक बार कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड के खानों के साथ काम करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैं उसी परिस्थिति में उनके साथ काम करने को तैयार हूं जब मेरा किरदार उनके बराबर सशक्त हो। कंगना रनौत के इस बयान के कुछ ही दिनों बाद मीडिया में शाहरुख खान का बयान आया जिसमें कहा गया था कि शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली की उस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। मीडिया में चल रहे इन समाचारों को पाठकों द्वारा चटकारे लेकर पढा गया लेकिन अब स्वयं शाहरुख खान ने इन पर विराम लगा दिया है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम करना नहीं करना चाहते। सुपस्टार और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम करने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया। हाल ही में यश चोपडा पुरस्कार प्राप्त करते हुए संवाददाताओं के साथ बातचीत में शाहरुख खान ने इन समाचारों पर कहा कि, आप ऑनलाइन जो भी पढते हैं उस पर विश्वास न करें। शाहरुख ने कहा कि वह फिल्म में काम करना चाहते हैं, लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से वह इसके लिए हां नहीं कर सकते। कुछ दिनों पहले कंगना ने करण जौहर के शो पर यह कहा था उन्हें तीनो खानों के साथ काम करने में कोई इंटरेस्ट नहीं हैं। उनके मुताबिक अगर रोल अच्छा होगा तभी वो उनके साथ काम करना चाहेंगी। यह पूछे जाने पर कि यशराज की फिल्म में कब दिखाई देंगे। इस पर उन्होंने कहा, मुझे पता नहीं है, अभी फिल्म राइट पर कोई चर्चा नहीं हुई है। यशराज जी के साथ काम करना बहुत व्यक्तिगत है। मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी भावना व्यक्त करने में सक्षम हूं या नहीं। मैंने उनके साथ 20 साल काम किया। समय के साथ अब मैं यहां आया और हमने उन्हें खो दिया। उनकी आखिरी फिल्म आखिरी शॉट का हिस्सा होने की वजह से मेरे लिए बहुत भावनात्मक है। ज्ञातव्य है कि शाहरुख का बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट वर्तमान में यश चोपडा की मर्डर मिस्ट्री ‘इत्तेफाक’ के रीमेक का सह-निर्माण कर रहा है। राजेश खन्ना, नन्दा, इफ्तिखार, जगदीश राज अभिनीत यह फिल्म 1969 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में एक भी गीत नहीं था। अपने समय में बिना गीतों वाली इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हाल ही में निर्देशक एस.एस.राजामौली की फिल्म बाहुबली-2 का मोशन पोस्टर जारी किया गया था। सोशल मीडिया पर जारी इस पोस्टर को मिले रिस्पांस को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने अब यह ठान लिया है कि ट्रेलर से पहले बाहुबली-2 से जुडे और भी नए पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज किये जायेंगे। इतना ही नहीं मार्च मध्य तक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। उसके बाद फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा। डीएनए अखबार को दिए गए इंटरव्यू में एस.एस. राजमोली ने बताया कि मिड मार्च तक फिल्म का ट्रेलर भी फैन्स के सामने आ जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर के लिए भी एक खास इवेंट का आयोजन होगा। कुछ दिनों पहले यह खबरें आ रही थी कि शाहरुख खान की रईस के साथ बाहुबली 2 का ट्रेलर अटेच होगा। हालांकि, कुछ कारणों से यह हो नहीं पाया। फिल्म में काफी वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है जिसका काफी काम भी अब तक बचा है। इतना ही नहीं अभी 33 स्टूडियोज पर फिल्म के वीएफएक्स का काम चल रहा है, इस काम को फिल्म की डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए खत्म किया जाना चाहिए। बाहुबली-2 आगामी अप्रैल माह की 28 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लॉस एंजेलिस । अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 89वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में शामिल होने की घोषणा की है। प्रियंका ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर मशहूर ब्रिटिश गायक मिक जैगर के साथ ली गई एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘योजना में बदलाव! हम आ गए ऑस्कर..मिक जैगर.ला ला लैंड।’ अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको से दुनिया भर में मशहूर हुईं प्रियंका इससे पहले पिछले साल बतौर प्रस्तुतकर्ता 88वें ऑस्कर समारोह में शामिल हो चुकी हैं। लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद द्वारा डिजाइन किए हुए ड्रेस को पहनकर लीव श्रीबर के साथ प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन का पुरस्कार प्रदान किया था। यहां 89वें ऑस्कर अवार्ड समारोह रविवार रात को आयोजित होंगे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में आमिर खान का लुक कैसा होगा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हाल ही में सरदार के लुक में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जारी होने के बाद उनका यह लुक इस फिल्म के लिए होने के बारे में कयास लगाए जाने लगे थे। आमिर के प्रवक्ता ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि पगड़ी बांधे अभिनेता का सरदार लुक किसी अन्य परियोजना के लिए है। आमिर के प्रवक्ता ने कहा, ‘जिस सरदार लुक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं वह किसी विशेष परियोजना के लिए है और यह लुक ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए नहीं है।’ अभिनेता मई में ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म ‘दंगल’ में हट्टे-कट्टे नजर आने वाले आमिर इस फिल्म में दुबले-पतले नजर आएंगे। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More