देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म श्रद्धा के साथ अभिनेता वरुण धवन भी नजर आएंगे। श्रद्धा ने कहा कि उनका अपने बचपन के दोस्त अभिनेता वरुण धवन से खास रिश्ता है। श्रद्धा, अर्जुन कपूर के साथ निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ में दिखाई देंगी।
वह अपूर्व लाखिया की ‘हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई’ में भी नजर आएंगी। इसमें वह अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर पर आधारित भूमिका में होंगी। सुपरस्टार आमिर खान की इन दिनों जमकर तारीफ कर रही है। फिल्म आशिकी-2 से सुर्खियों में आई श्रद्धा ने आमिर की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरक, कलात्मक और एक जिम्मेदार व्यक्ति करार दिया। ट्विटर पर सवाल जवाब सत्र के दौरान मंगलवार को श्रद्धा से आमिर के बारे में पूछा गया। इस पर श्रद्धा ने कहा, ‘वह सर्वाधिक प्रेरणादायक, निडर, कलात्मक, सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यक्तियों में से एक हैं।’ श्रद्धा से महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान से पूछे जाने पर उन्होंने एक को ‘सुपरस्टार की परिभाषा’ और अन्य को ‘किंग’ बताया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
गणेशोत्सव पर वरुण धवन ने लालबागचा राजा के किए दर्शन, गणपति बप्पा से लिया आशीर्वाद
बदलते वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम के बावजूद निरंतर मजबूत हैं भारत-रूस के रिश्ते : विदेश मंत्री