BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन, अंतिम संस्कार 2 मार्च को

सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन, अंतिम संस्कार 2 मार्च कोअभिनेता सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का मंगलवार रात को निधन हो गया। उन्होंने रात के डेढ़ बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 95 साल थी और उनकी हालत ठीक नहीं थी। कल 2 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुनील शेट्टी अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और वो उन्हें असली हीरो मानते थे। 2013 में वर्ली में अपने नए डेकोरेशन शोरुम को लॉन्च करते समय एक्टर ने कहा था- यह वही जगह है जहां मेरे पिता वीरप्पा शेट्टी काम किया करते थे। वो यहां प्लेट साफ किया करते थे क्योंकि उनकी नौकरी एक वेटर ब्वॉय वाली थी। वो मेरे असली हीरो हैं। उन्होंने 9 साल की उम्र में काम करना शुरु कर दिया था। वो सरसों की बोरियों पर सोया करते थे और चटाई वाले बैग को तकिये की तरह इस्तेमाल करते थे।

1943 में एक्टर के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जोकि वर्ली के फोर सीजन होटल के बगल में है। उन्होंने बताया था कि मेरे पिता के बॉस ने उन्हें यहां नया बिजनेस देखने को कहा था। धीरे धीरे वो प्रोपर्टी खरीदने के लायक बन गए थे। सुनील के पिता को साल 2013 में लकवे का अटैक आया था और उन्होंने अपने साउथ रेसिडेंस को आईसीयू में तब्दील कर दिया था ताकि वो जल्दी ठीक हो सकें।

यह ठीक वही समय था जब एक्टर की बेटी अथिया शेट्टी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही थीं। लेकिन धडक़न स्टार ने अपने पिता को प्राथमिकता दी। उन्होंने अतीत में कहा था कि उनके पिता उनके असली हीरो हैं और उनकी सेहत से ज्यादा उनके लिए कुछ मायने नहीं रखता। अपने पिता की खातिर उन्होंने अपना करियर तक छोड़ दिया और सालों तक कोई फिल्म साइन नहीं की।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More