BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैंने कंगना के साथ काम करने से मना नहीं किया

मैंने कंगना के साथ काम करने से मना नहीं कियाकंगना रनौत अभिनीत रंगून हाल ही में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एक बार कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड के खानों के साथ काम करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैं उसी परिस्थिति में उनके साथ काम करने को तैयार हूं जब मेरा किरदार उनके बराबर सशक्त हो। कंगना रनौत के इस बयान के कुछ ही दिनों बाद मीडिया में शाहरुख खान का बयान आया जिसमें कहा गया था कि शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली की उस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। मीडिया में चल रहे इन समाचारों को पाठकों द्वारा चटकारे लेकर पढा गया लेकिन अब स्वयं शाहरुख खान ने इन पर विराम लगा दिया है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम करना नहीं करना चाहते। सुपस्टार और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम करने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया। हाल ही में यश चोपडा पुरस्कार प्राप्त करते हुए संवाददाताओं के साथ बातचीत में शाहरुख खान ने इन समाचारों पर कहा कि, आप ऑनलाइन जो भी पढते हैं उस पर विश्वास न करें। शाहरुख ने कहा कि वह फिल्म में काम करना चाहते हैं, लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से वह इसके लिए हां नहीं कर सकते। कुछ दिनों पहले कंगना ने करण जौहर के शो पर यह कहा था उन्हें तीनो खानों के साथ काम करने में कोई इंटरेस्ट नहीं हैं। उनके मुताबिक अगर रोल अच्छा होगा तभी वो उनके साथ काम करना चाहेंगी। यह पूछे जाने पर कि यशराज की फिल्म में कब दिखाई देंगे। इस पर उन्होंने कहा, मुझे पता नहीं है, अभी फिल्म राइट पर कोई चर्चा नहीं हुई है। यशराज जी के साथ काम करना बहुत व्यक्तिगत है। मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी भावना व्यक्त करने में सक्षम हूं या नहीं। मैंने उनके साथ 20 साल काम किया। समय के साथ अब मैं यहां आया और हमने उन्हें खो दिया। उनकी आखिरी फिल्म आखिरी शॉट का हिस्सा होने की वजह से मेरे लिए बहुत भावनात्मक है। ज्ञातव्य है कि शाहरुख का बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट वर्तमान में यश चोपडा की मर्डर मिस्ट्री ‘इत्तेफाक’ के रीमेक का सह-निर्माण कर रहा है। राजेश खन्ना, नन्दा, इफ्तिखार, जगदीश राज अभिनीत यह फिल्म 1969 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में एक भी गीत नहीं था। अपने समय में बिना गीतों वाली इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More