देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लॉस एंजेलिस । अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 89वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में शामिल होने की घोषणा की है। प्रियंका ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर मशहूर ब्रिटिश गायक मिक जैगर के साथ ली गई एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।
प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘योजना में बदलाव! हम आ गए ऑस्कर..मिक जैगर.ला ला लैंड।’ अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको से दुनिया भर में मशहूर हुईं प्रियंका इससे पहले पिछले साल बतौर प्रस्तुतकर्ता 88वें ऑस्कर समारोह में शामिल हो चुकी हैं।
लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद द्वारा डिजाइन किए हुए ड्रेस को पहनकर लीव श्रीबर के साथ प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन का पुरस्कार प्रदान किया था। यहां 89वें ऑस्कर अवार्ड समारोह रविवार रात को आयोजित होंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
बार-बार शरीर में होती है अकड़न? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगा लचीलापन