BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बाहुबली-2:दशक का सशक्त, दमदार खलनायक, देखकर चौंक जाएंगे आप

बाहुबली-2:दशक का सशक्त, दमदार खलनायक, देखकर चौंक जाएंगे आप2017 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली 2 चर्चा में छाई हुई है। कभी कहानी को लेकर, कभी एक्शन, कभी हीरो तो कभी विलेन को लेकर। कोई शक नहीं कि बाहुबली में जितनी पॉपुलैरिटी फिल्म के हीरो प्रभास को मिली, उतनी ही लोकप्रियता मिली फिल्म के सशक्त खलनायक राणा डग्गुबाती को। राजा भल्लालदेव के किरदार को लोग नहीं भूल पाए हैं। बताया जा रहा है कि बाहुबली का यह किरदार बाहुबली-2 में और ज्यादा सशक्त और दमदार होने जा रहा है। इस बार वे ज्यादा क्रूर और खतरनाक नजर आएंगे। हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में राणा ने कहा था कि फिल्म में इस बार भल्लालदेव को दर्शक अलग ही रूप में देखेंगे। वास्तविकता में काफी पतले-दुबले राणा डग्गुबाती को नए रूप में देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने अपने शरीर का कई किलो वजन बढाया है और जिम में घंटों पसीना बहाया है। इसके बाद उनकी बॉडी किसी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर जैसी नजर आने लगी है। यह फिल्म 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। राणा डग्गुबाती ने इस किरदार को निभाने के लिए कडा प्रशिक्षण लिया है। फिल्म के लिए राणा डग्गुबाती ने कई किलो वजन बढाया था। राजा भल्लालदेव के किरदार में राणा डुग्गुबाती ने दर्शकों के दिमाग में गहरी छाप छोडी थी। फिल्म की कमाई की बात करें तो बता दें, बाहुबली 2 के ओवरसीज राइट्स 45 करोड रूपए में बेचे गए हैं। जबकि बाहुबली के ओवरसीज राइट्स महज 11 करोड में बिके थे। हालांकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 55 करोड की कमाई की थी। 

 

बाहुबली की लोकप्रियता को देखते हुए लंदन स्थित मैडम तुसाद के म्यूजियम में प्रभास की मोम की प्रतिमा बाहुबली-2 के प्रदर्शन से पूर्व लग जाएगी। इसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है। नार्थ अमेरिका में बाहुबली 2 एक हजार स्क्रीन्स पर प्रदर्शित की जाएगी। वहां की ग्रेट इंडिया फिल्म्स ने इस टीम के साथ हाथ मिलाया है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More